कोटा में आयोजित बृज फागोत्सव और संकीर्तन कार्यक्रम में शामिल होकर प्रभु भक्ति का सुखद अनुभव प्राप्त हुआ। तलवंडी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में ठाकुरजी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली की कामना की। भजन और संकीर्तन के बीच पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से भरा हुआ था। श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देख मन प्रसन्न हो गया। ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं और समाज को जोड़ते हैं। प्रभु का स्मरण मन को शांति और नई ऊर्जा देता है। सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्र के मेरे परिवारजनों को फागोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ। राधा-कृष्ण की कृपा हम सब पर बनी रहे।
#kota
#Fhagotsav
कोटा-बून्दी सहित पूरे प्रदेश के लिए आज का दिन वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हो रहा है। मध्यप्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व से बाघिन का वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर के माध्यम से जयपुर तक हवाई स्थानांतरण किया गया है। यह पहल संरक्षण के क्षेत्र में एक नया अध्याय है, जिससे बून्दी के रामगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और जैव विविधता को मजबूत आधार मिलेगा।
इस ऐतिहासिक पहल के लिए समस्त वन्यजीव प्रेमियों और विशेष रूप से मेरे बून्दीवासियों को हार्दिक बधाई।
#kota
#bundi
“या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः..!
प्रेम से बोलो जय माता दी।
सारे बोलो जय माता दी।।
#HappyNavratri#नवरात्रि
@VoiceOfShraddha न कहा न कुछ सुना, बस चुपके से चल दिए,
मोहब्बत के उन्होंने सारे मायने बदल दिए,
अब तो तन्हा गलियों में गुजरेगी हर शाम,
मर भी गए, तो भी नहीं भूलेंगे उनका नाम।❤️❣️