कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में ₹50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की गई। 99 पूर्ण परियोजनाओं में हस्तगत हेतु शेष 22 परियोजनाओं को शीघ्र हस्तगत कराने तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं में श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। नामित नोडल अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता एवं प्रगति की आख्या प्रस्तुत करने तथा विभागीय समन्वय से सभी कार्य समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUp@InfoDeptUP@UPGovt
देवा मेला-2026 के भव्य, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन तथा मेलार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।मेलार्थियों की सुरक्षा हेतु प्रभावी नवाचार अपनाने, पशु बाजार में पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, खेल आयोजनों, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
आज कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में #जनता_दर्शन में आमजन की समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया।
@UPGovt@CMOfficeUP@InfoDeptUP
देवा मेला-2026 की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के साथ सम्पूर्ण मेला परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर पार्किंग, यातायात प्रबंधन, वीआईपी मार्ग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने तथा एसडीएम नवाबगंज को प्रतिदिन कार्यों की प्रगति की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, ताकि 27 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले मेले में मेलार्थियों एवं जायरीनों को सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में कृषक हितों से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक में अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का सर्वेक्षण कर पात्र किसानों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाने तथा फसल क्षति के विवरण की शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।साथ ही कृषि एवं पशुपालन सहित सभी संबंधित विभागों को शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध लाभान्वित करने तथा किसानों से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
आज कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में #जनता_दर्शन में आमजन की समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया।
@UPGovt@CMOfficeUP@InfoDeptUP
आगामी दुर्गापूजा, दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा, चिकित्सा एवं पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त एवं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक कर पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं की समीक्षा की। संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को प्रकरणों को प्राथमिकता पर लेते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर द्वितीय विश्व युद्ध के शहीद सैनिकों की विधवाओं को सम्मानित कर उनके त्याग एवं राष्ट्र के प्रति योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
आज कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में #जनता_दर्शन में आमजन की समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया।
@UPGovt@CMOfficeUP@InfoDeptUP
जनगणना–2027 के द्वितीय चरण के जनसंख्या गणना कार्य हेतु फील्ड ट्रेनर (FT) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनपद के 118 फील्ड ट्रेनरों को दो बैचों में चार मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षुओं को जनगणना की बारीकियों, ऐप आधारित प्रक्रिया, आंकड़ों की शुद्धता, विश्वसनीयता एवं गोपनीयता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना तथा 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक फील्ड स्तर पर जनसंख्या गणना संपादित की जाएगी।
#Census2027
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
पुलिस अधीक्षक व अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति/सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु धर्मगुरुओं/ सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ लोकसभागार कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक की गयी।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम विकास, पंचायती राज, गोशालाओं एवं स्वच्छता योजनाओं की समीक्षा की गई। जलभराव वाले स्थलों को चिन्हित कर बीबीजी रामजी योजना अथवा पंचायत निधि से नालों की सफाई प्राथमिकता से कराने, आगामी सामान्य निर्वाचन-2027 के प्रस्तावित मतदान केंद्रों पर एएमएफ समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। गोशालाओं में हरे चारे का उत्पादन बढ़ाने तथा व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने, निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवनों व आंगनबाड़ी केंद्रों के शेष कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने एवं महिला स्वयं सहायता समूहों से अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं को जोड़ते हुए शेष बैंक खाते खुलवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
आज कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में #जनता_दर्शन में आमजन की समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया।
@UPGovt@CMOfficeUP@InfoDeptUP
जॉइंट मजिस्ट्रेट,एआरटीओ सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-अयोध्या के हैदरगढ़ व सतरिख अंडरपास की क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त कराने, दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील अवैध कटों को तत्काल बंद कराने तथा दारापुर कट के सामने अवैध पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आगामी देवा मेला के दृष्टिगत बाराबंकी-देवा मार्ग को दुरुस्त कराने एवं गड्ढा मुक्ति अभियान को प्रभावी रूप से संचालित कर नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को सुगम एवं सुरक्षित बनाने पर भी बल दिया गया। @CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
आज कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में #जनता_दर्शन में आमजन की समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया।
@UPGovt@CMOfficeUP@InfoDeptUP
#सम्पूर्ण_समाधान_दिवस पर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी,व अन्य जनपदीय अधिकारियों के साथ नवाबगंज में जनशिकायतों को सुना।अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध करने तथा योजनाओं के लाभ हेतु प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर ऑनलाइन आवेदन कराकर पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।इस दौरान त्वरित निस्तारित होने वाले प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण करवाया गया।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, करपिया-मसौली एवं पीएम श्री स्कूल करपिया का औचक निरीक्षण कर शैक्षिक, आवासीय एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कस्तूरबा विद्यालय में सीएसआर के माध्यम से स्थापित स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया तथा बालिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का उत्साहवर्धन किया गया। लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्षा एवं गतिविधि आधारित शिक्षण व्यवस्था का अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। पीएम श्री स्कूल में नवग्रह वाटिका, पंच पल्लव वाटिका एवं औषधीय वाटिका के संरक्षण तथा मेजर रिपेयरिंग कार्य को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा लोक सभागार में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी जी के सत्य-अहिंसा एवं शास्त्री जी के त्याग, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्श हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत हैं। जनपद में इस अवसर पर स्वच्छता, स्वास्थ्य, सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विविध कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। @CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के संबंध में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गई। जनगणना कार्मिकों की तैनाती एवं प्रशिक्षण की कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने तथा 16 से 30 नवम्बर 2026 तक स्व-गणना को व्यापक स्तर पर संचालित कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक होने वाली जनसंख्या गणना के लिए ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने तथा प्रभावी समन्वय के साथ कार्ययोजना के अनुरूप तैयारियां पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। @InfoDeptUP@UPGovt@CMOfficeUP
BJP सांसद के बेटे और समाजवादी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवाणी को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रहे हैं।अखिलेश यादव जी, यह रिश्ता किया कहलाता है?
मेरा समाजवादी पार्टी के मुस्लिम नेताओं से सीधा सवाल है कि आप मुसलमानों के वोटों के सहारे विधायक बनते हैं, लेकिन वोट किसे दे रहे हैं? भाजपा सांसद के बेटे को...
यह समाजवादी पार्टी का पुराना राजनीतिक चलन रहा है, लेकिन आरोप हम पर लगाया जाता है कि भाजपा की बी-टीम हम हैं।
अब मुसलमानों को समझना होगा कि आखिर भाजपा को फायदा कौन पहुँचा रहा है और किसके राजनीतिक फैसलों से भाजपा को लाभ मिल रहा है।
हमारा भाजपा से न कभी कोई रिश्ता रहा है और न ही हमारी पार्टी ने कभी भाजपा का समर्थन किया है। फिर भी हम पर भाजपा की बी-टीम होने का आरोप लगाया जाता है। अब जनता को खुद तय करना होगा कि कौन किसके साथ खड़ा है।
#AIMIM #AsaduddinOwaisi #ShaukatAli #UttarPradeshElection #AIMIMUttarPradesh