बुधवार को राजधानी पटना में प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों पर हमला और दुर्व्यवहार के विरोध में #WJAI बिहार कमिटी के द्वारा दिए गए मांग पत्र पर संज्ञान लेते हुए पटना साहिब के माननीय विधायक और भारतीय जनता पार्टी के सचेतक रत्नेश कुशवाहा ने पत्रकारों के मुद्दों को सदन में उठाया।
वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया #WJAI के सदस्य और बिहार विधानसभा में प्रेस सलाहकार समिति के नवनियुक्त सदस्य श्री @Ravikantjb जी की आज संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @Anandkaushal79 जी तथा महासचिव श्री @mmpikku जी से मुलाकात हुई।
कोलकाता में आज @WebJournalists (#WJAI) के राष्ट्रीय महासचिव @mmpikku जी के साथ पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रचूड़ गोस्वामी जी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य आशुतोष मजूमदार जी, अनामिका मोंडल जी एवं सौम्या जी की आज एक बेहतरीन और सकारात्मक बैठक संपन्न हुई।
#WebJournalists
पंजाब केसरी ग्रुप जनता की आवाज है और यह निडर, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता कर रहा है। मीडिया संस्थान पर दबाव, छापेमारी, बिजली आपूर्ति रोकना और प्रशासनिक हथकंडे के जरिये आवाज दबाने की कोशिश केवल एक संस्थान नहीं बल्कि लोकतंत्र पर हमला है।
सवाल पूछना पत्रकारिता का धर्म है और उसे कुचलने की कोशिश करना तानाशाही।
पंजाब केसरी को इंदिरा गांधी आपातकाल के दौरान नहीं झुका पाई और जिसकी कलम और आवाज को आतंकवादी नहीं दबा पाए उसे आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार कभी नहीं रोक पायेगी।
WJAI सारण जिला इकाई का गठन: सर्वसम्मति से 5 पदाधिकारियों सहित 11 सदस्यीय कमिटी की घोषणा, पत्रकार एकता को मिली नई धार
*21 फरवरी को छपरा में होगा WJAI वेब मीडिया राष्ट्रीय सेमिनार सह 7 वां वर्षगाँठ का जश्न
गौरतलब है कि पिछले 28 दिसम्बर को राष्ट्रीय कमिटी के गठन में श्री @Anandkaushal79 के लगातार चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष बनने के बाद पूरे देश में संगठन के विस्तार हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
"क्रांतिकारियों की भूमि” और "भगवान गौतम बुद्ध की तपोभूमि” सारण (छपरा) में कल 4 जनवरी 2025 (रविवार) को @WebJournalists (#WJAI) की जिला इकाई की आम सभा जिला संयोजक गणपत आर्यन जी के नेतृत्व में होगी। जिसमें नई कमिटी का गठन एवं कई नए सदस्यों की सदस्यता होगी।
इस कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अमित रंजन एवं @mmpikku उपस्थित रहेंगे।
सारण में निवास करने वाले वेब पत्रकारों को संस्था से जुड़ने का यह बेहतर अवसर होगा।