आज मैंने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान हरियाणा के सिरसा लोकसभा से जुड़े एक अत्यंत गंभीर और संवेदनशील मुद्दे की ओर आकर्षित किया है।
सिरसा लोकसभा में स्थित ‘थेहड़’ नामक स्थल को वर्ष 1932 में भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा एक संरक्षित पुरातात्विक धरोहर के रूप में अधिसूचित किया गया था। विभाग द्वारा गठित एक टीम ने अपनी रिपोर्ट में इस क्षेत्र की सीमा 35 एकड़ निर्धारित की थी।
किन्तु वर्ष 2017 में कुछ अधिकारियों की चूक या लापरवाही के चलते, दस्तावेज़ों में इस स्थल की भूमि को 85.5 एकड़ दर्ज कर लिया गया — जो कि असल भूमि से 50 एकड़ अधिक है। इस अतिरिक्त भूमि में सिरसा के रानियां रोड पर स्थित रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्र शामिल कर लिए गए, जहां लगभग 5000 लोग वर्षों से रह रहे हैं और जहां 70-80 वर्षों से नियमित रजिस्ट्री भी होती आ रही है।
वास्तव में संरक्षित 35 एकड़ भूमि को 2017 में कब्जामुक्त किया गया, और वहां रह रहे 713 परिवारों को विस्थापित करके सेक्टर-19, सिरसा में अस्थायी रूप से बसाया गया। दुर्भाग्यवश, इन परिवारों को आज तक न तो मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और न ही उन्हें स्थायी पुनर्वास प्रदान किया गया है।
मैं सरकार से मांग करती हूं:
थेहड़ की जिस 35 एकड़ भूमि को पुरातात्विक क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है, उसे विकसित किया जाए — जहां एक सुंदर पार्क और संग्रहालय बनाया जा सके, जिससे हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोया जा सके।
713 विस्थापित परिवारों को जल्द से जल्द स्थायी रूप से बसाया जाए और उन्हें सभी आवश्यक नागरिक सुविधाएं दी जाएं।
पुरानी टीम की रिपोर्ट के आधार पर रिकॉर्ड में सही संशोधन किया जाए और थेहड़ की भूमि को केवल 35 एकड़ के रूप में दर्शाया जाए, न कि 85.5 एकड़।
हमारी प्रेरणास्रोत, छत्तीस बिरादरी की बुलंद आवाज़ लोकसभा सांसद एवं @INCIndia महासचिव बहन @Kumari_Selja जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
हमारे सिरसा की परिवार तुल्य जनता ने बड़े प्यार से अपने भावों, अपेक्षाओं, आशाओं और अभिलाषाओं को पिरोकर इस वीडियो से अपने मनोभावों को व्यक्त किया है।
आपके इन भावनाओं को आप सभी के साथ साझा कर रही हूं-
#Selja4Sirsa#SirsaKiSelja#HaathBadlegaHalaat#LokSabhaElections2024
जन के साथ नया प्रभात
हाथ से बदल रहे हालात
आज कालांवाली के अहमदपुर में सुबह की नई किरण के साथ न्याय को सब तक पहुंचाने का प्रण लिया।
बदलाव की इस जनसभा में कांग्रेस परिवार में सम्मिलित नए सदस्यों का स्वागत किया।
#HaathBadlegaHalaat#Selja4Sirsa#SirsaKiSelja
#LokSabhaElections2024
सहृदय आभार !
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे आगामी लोकसभा चुनाव में सिरसा से प्रत्याशी चुनने के लिए ह्रदय से आभार।
सिरसा की जनता जनार्दन को मैं यकीन दिलाती हूँ कि आप सभी के हक की आवाज को बुलंद रखूंगी।
पहले सिरसा की बारी,
फिर हरियाणा की तैयारी।
#Selja4Sirsa
हरियाणा में 17 जनवरी से कांग्रेस सन्देश यात्रा की शुरूआत कर रहे हैं। पूरा हरियाणा इंतज़ार में है कि कांग्रेस की सरकार कब बने और इस अन्याय से छुटकारा कब मिले ।
सभी की मांग थी कि राहुल जी पूर्व से लेकर पश्चिम तक एक यात्रा करें, वो यात्रा 14 जनवरी से शुरू हो रही है, हमारा फ़र्ज़ बनता है कि हम कांग्रेस अध्यक्ष श्री @Kharge जी एवं जननायक श्री @RahulGandhi जी के सन्देश को जन जन तक पहुंचाएं, इसी उद्देश्य के साथ हम यह यात्रा कर रहे है।
#BharatJodoNyayYatra #CongressSandeshYatra
हम आ रहे हैं अपनों के बीच, एक नई पहल के साथ..
बदलाव के दीपक को प्रज्वलित करने, युवाओं के सपनों को नया आकाश देने की योजना आपसे साझा करने, प्रदेश में फैली हुई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं अपराध पर प्रहार करने।
हम आ रहें हैं जननायक श्री @RahulGandhi जी एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने, हम कांग्रेस संदेश यात्रा के माध्यम से हरियाणा के नए एवं सुनहरे कल का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
17 जनवरी 2024 से यात्रा आरम्भ
स्थान - न्यू सब्जी मंडी हिसार
समय - सुबह 10 बजे
#CongressSandeshYatra
‘कांग्रेस संदेश यात्रा’ 🇮🇳
न्याय यात्रा का संदेश जन जन तक
न्याय का हक मिलने तक
🗓️ 17 जनवरी
📍हिसार
10 संसदीय क्षेत्र । 22 ज़िले
#BharatJodoNyayYatra#CongressSandeshYatra
कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की सदस्य, @INCIndia महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री @Kumari_Selja जी दिनांक 23 नवंबर 2023, दिन वीरवार को प्रात: 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक हिसार स्थित आवास पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।
कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) सदस्य, @INCIndia महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री @Kumari_Selja जी आज दिनांक 20 नवंबर, 2023 को @INCIndia अध्यक्ष माननीय श्री @kharge जी के साथ राजस्थान के अनूपगढ़ में दोपहर 12.00 बजे एवं हनुमानगढ़ में दोपहर 02.00 बजे आयोजित विशाल जनसभा में हिस्सा लेंगी।