संगठन सृजन अभियान प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ आयोजित विशेष सत्र में सम्मिलित हुआ।
आज आयोजित इस विशेष सत्र में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने राजस्थान एवं दिल्ली के जिलाध्यक्षों से संवाद किया तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।
राहुल जी ने इस बात पर विशेष बल दिया कि कार्यकर्ता ही पार्टी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम होते हैं। इसलिए संघर्षशील कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने और उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि जनता से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रखना हमारी प्राथमिकता है तथा सरकार की विफलताओं को प्रभावी रूप से जनता के सामने रखें।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी श्री @SachinAhimsa जी के दिशा–निर्देश में प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी समय में इस प्रशिक्षण शिविर का लाभ ज़रूर मिलेगा और हमारा संगठन जनता की आवाज़ बनकर लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष करता रहेगा।
📍पुष्कर
@INCRajasthan@INCIndia
#WATCH पुष्कर, अजमेर (राजस्थान): कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पुष्कर में चल रहे कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर पर कहा, "यहां 10 दिनों का शिविर लगाया जा रहा है। यहां राजस्थान के सभी जिला अध्यक्ष और दिल्ली के जिला अध्यक्ष आए हैं। एक ऐसे वातावरण में चर्चा हो रही है कि पार्टी की विचारधारा को अधिक व्यापक बनाया जाए, जनाधार बढ़ाया जाए और नए लोगों को जोड़ा जाए। जिला अध्यक्षों को राहुल गांधी की सोच के मुताबिक एक नया प्लेटफॉर्म मिल रहा है... आज भारत में तमाम वर्ग परेशान हैं जिसमें युवा सर्वोपरि हैं... सरकार लगातार फेल हो रही है। हमने चर्चा की है कि सरकार के खिलाफ जनांदोलन करके जनता को अपने पक्ष में लाया जाए... 5 राज्यों के चुनाव खत्म होते ही भाजपा ने गरीबों की जेब पर डाका डाला है..."
उन्होंने आगे कहा, "राजस्थान में जनता भाजपा से ऊब चुकी है... भाजपा वहां चुनाव नहीं करा रही है... भाजपा चुनाव कराना नहीं चाहती है।"
कोटपुतली के अजीतपुरा कुजेता गांव में चल रहे खनन और ब्लास्टिंग के विरोध में ग्रामीण पिछले 292 दिनों से शांतिपूर्ण धरने पर बैठे है। इस दौरान हुई फायरिंग और पथराव की घटना बेहद चिंताजनक है और हमले में कई व्यक्तियों के घायल होने की सूचना है।
राज्य में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण आए दिन गंभीर वारदातों को अपराधी अंजाम दे रहे हैं, जिससे जनता में असुरक्षा और भय का माहौल बन रहा है।
इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
https://t.co/WEq68BLyQS
मेरे निजी स्टाफ के सदस्य श्री किशनलाल बागड़ी जी की माताजी के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें ।
📍गुढ़ा सहायपुरा, दूदू
रेवदर विधायक श्री मोतीराम कोली जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@MLAmotiramkoli
जालौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। आनेवाला वर्ष आपके लिए मंगलमय एवं शुभ हो।
@VaibhavGehlot80
नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी का किशनगढ़ हवाईअड्डे पर स्वागत किया। राजस्थान एवं दिल्ली के नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर “संगठन सृजन अभियान” में वे शामिल होंगे और जिलाध्यक्षों से संवाद कर संगठन की मजबूती और आगामी रूपरेखा पर विचार विमर्श करेंगे।
राजस्थान पधारने पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन, राहुल जी।
@INCRajasthan@INCIndia
कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट राय है कि महिलाओं को पूरा राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए और पार्टी इसका समर्थन करती है। परंतु, भाजपा सरकार जिस तरह इसे परिसीमन से जोड़ रही है, उससे कई राज्यों का प्रतिनिधित्व प्रभावित हो सकता हैं। साथ ही, ओबीसी वर्ग सहित दलितों और कमजोर वर्गों के प्रतिनिधित्व को अनदेखा नहीं किया जा सकता है।
इसलिए @RahulGandhi जी सहित तमाम विपक्ष का मत है कि महिलाओं को आरक्षण मिले, लेकिन ऐसा कोई कदम न उठाया जाए जो देश के अलग-अलग वर्गों और राज्यों के साथ अन्याय करे।
@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia
महात्मा गांधी जी ने समूचे विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले अपने महान विचारों से प्रेरित किया।
उन्होंने केवल शब्दों से नहीं, बल्कि अपने आचरण से लोगों को प्रभावित कर बदलाव की नई राह दिखाई।
उनके उच्च आदर्शों और नैतिक मूल्यों का संदेश सदैव हमें बेहतर और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।
बापू को शत-शत नमन।
यह अब पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा सरकार राजस्थान में पंचायती राज और शहरी निकाय चुनाव से बचना चाहती है, इन चुनावों को अनुचित कारणों से स्थगित किया गया था, और अब SIR की प्रक्रिया के बहाने फिर से चुनावों को टालने की कवायद शुरू हो चुकी है।
कांग्रेस पार्टी ने पहले ही बिहार में SIR की प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने पर गंभीर सवाल उठाए थे। अब यही प्रक्रिया अन्य राज्यों में लागू करने की तैयारी सरकार ने कर ली है।
राजस्थान में पंचायतों और नगर निकायों की अवधि समाप्त होने के बावजूद चुनाव न कराना संविधान की भावना के विपरीत है।
LoP @RahulGandhi ji has raised critical questions regarding the functioning of the Election Commission.
Manipulation of the electoral rolls or the election process strikes at the core of our democratic fabric.
The Election Commission, the judiciary, and all political parties must take immediate and urgent steps to redress the wrongs that have been committed with impunity and ensure that nothing undermines the transparency and fairness of the elections in the future.
@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia
आज देश #VoteChori की हकीकत जान गया है।
नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी ने कर्नाटक की एक सीट से जुड़े इलेक्शन कमीशन की भूमिका, विश्लेषण और वास्तविकता को गहराई से उजागर किया है — कैसे डेटा में गड़बड़ी के चलते फर्जी वोटरों को लिस्ट में शामिल किया गया।
यह एक बेहद गंभीर विषय है, जहां डेटा में हेरफेर कर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है।
देश के लोकतंत्र के साथ यह खुला खिलवाड़ है, जिसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है।
वोटर लिस्ट मैनीपुलेशन के जरिए चुनावों को हाईजैक किया जा रहा है - यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।
कांग्रेस पार्टी ने कई बार चुनाव आयोग को शिकायतें दर्ज कराई हैं, परंतु चुनाव आयोग ने कभी कोई ठोस जवाब या कार्रवाई नहीं की।
डिजिटल वोटर लिस्ट और सीसीटीवी फुटेज को उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि उसमें मौजूद गड़बड़ियों को उजागर किया जा सके।
चुनाव आयोग की निष्पक्षता, नैतिकता और भूमिका पर कई सवाल हैं।
@kharge@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia
आपके घरों में आज का अख़बार आया ही होगा। क्या आप अपने फोन से अच्छी तस्वीर लेकर अपलोड कर सकते हैं ? बताइये कि पहले पन्ने पर राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस की रिपोर्ट छपी है या नहीं। अगर भीतर के पन्ने पर छपी है तो उसकी भी तस्वीर अपलोड कीजिए। गोदी मीडिया लोकतंत्र का हत्यारा है। इन पर नज़र रखना आपकी सुरक्षा के लिए बहुत ज़रूरी है।
रेवाङी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भाई चिरंजीव राव के समर्थन मे आज रेवाङी बाजार में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर वोटों की अपील के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क किया। @Chiranjeev_INC