धन्यवाद बिहार...
आपके अपार समर्थन और विश्वास के बल पर आज जनता दल (यूनाइटेड) परिवार के सदस्यों की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। यह बढ़ता हुआ जनसमर्थन और संगठन विस्तार का सिलसिला निरंतर जारी है। एक विशाल परिवार के रूप में जनता दल (यूनाइटेड) निरंतर आगे बढ़ रहा है।
यह ऐसा परिवार है जहां न कोई भेदभाव है और न कोई स्वार्थ। यहां केवल बिहार के विकास का दृढ़ संकल्प, सामाजिक सद्भाव और सबको साथ लेकर आगे बढ़ने की नीति है।
माननीय @NitishKumar जी के आदर्शों, कार्यों और सुशासन की आज देश-दुनिया में प्रशंसा हो रही है। उनके नेतृत्व में विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़कर इस अभियान के सहभागी बन रहे हैं।
#Bihar #JDU #JanataDalUnited
बिहार विधान परिषद् के द्विवार्षिक चुनाव एवं उपचुनाव 2026 के लिए पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन में जनता दल (यू) द्वारा घोषित सभी NDA समर्थित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बिहार के जनप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री @NitishKumar जी के नेतृत्व में राज्य में एनडीए सरकार ने 'न्याय के साथ विकास' एवं जनकल्याण की जो मिसाल कायम की है, उसे प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाते हुए आप सभी जनता की आकांक्षाओं पर निरंतर खरा उतरेंगे; इसी विश्वास के साथ आपकी सफलता और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करता हूं।
@Jduonline
During the study visit of the Joint Parliamentary Committee on the Viksit Bharat Shiksha Adhishthan Bill, I had the opportunity to visit the historic Dal Lake in Srinagar on June 5 evening.
The natural beauty, serene surroundings and rich cultural essence of Kashmir make it a truly unforgettable experience. The significant improvements in peace, security, and law and order over the past few years have further enhanced the region’s beauty and unlocked new avenues of growth and development.
#Kashmir is not only a symbol of splendour of nature but also a living reflection of India’s rich heritage, diversity, and unity.
The Joint Parliamentary Committee visits, besides being a hugely rewarding experience in terms of soliciting views of diverse stakeholders, also becomes a good opportunity to engage with fellow Hon’ble Parliamentarians.
This morning in Srinagar I had an occasion to learn from Shri Hemang Joshi, Hon’ble MP, Vadodara, about what makes the city so special, its beauty as Sanskrutik Nagari (cultural capital), thriving industries and wonderful people. The young MP, also the President of @BJYM Gujarat, is full of ideas and energy.
@drhemangjoshimp
VIDEO | Patna: On 20 TMC MPs writing to Lok Sabha Speaker backing NDA, JD(U) leader Sanjay Jha says, "TMC had done 'booth kabza', and now the whole truth is coming out. Now we will see how their situation collapses like a house of cards, because there is no democracy in that party."
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
#Patna
विपक्षी पार्टियों के एलायंस की गंभीर पहल जदयू के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @NitishKumar जी ने की थी। लेकिन, हमलोगों ने देखा कि कई पार्टियों के नेता एलायंस को लेकर गंभीर नहीं थे।
ऐसे विपक्षी दल, जनता द्वारा नकारे जाने के बाद, सिर्फ अपने स्वार्थ में INDIA एलायंस के नाम पर बैठक कर रहे हैं। उनके पास देश के लिए कोई एजेंडा नहीं है। विभिन्न चुनावों में वे एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते रहे हैं।
बंगाल में TMC के कार्यकाल में क्या हो रहा था, अब खुलकर सामने आ रहा है।
पटना में मीडिया से बात करते हुए 👇
#IndianPolitics #INDIAlliance #NDA #JDU
आज हमारे आदर्श, मार्गदर्शक एवं अभिभावक, @Jduonline के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @NitishKumar जी से आत्मीय भेंट कर उनका स्नेहिल आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त की।
उनका सरल व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व एवं जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उनका स्नेह, विश्वास एवं मार्गदर्शन सदैव नई ऊर्जा एवं उत्साह प्रदान करता है।
#स्नेहिल_आशीर्वाद #NDA4Bihar #cmbihar #NitishKumar
जीवन पर्यंत गरीबों-मज़दूरों के हक की लड़ाई लड़ने वाले समता पार्टी के संस्थापक, हम सबों के अभिभावक एवं लोकसमता के लौहस्तंभ भारत के पूर्व रक्षा मंत्री "पद्मविभूषण" स्व. जॉर्ज फ़र्नान्डिस साहब की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं।
#georgefarnandis #SamtaParty
आज अपने जिले की प्रभारी मंत्री तथा राज्य के भवन निर्माण मंत्री श्रीमती @LeshiSingh जी से शिष्टाचार मुलाक़ात हुई।
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान जिले में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
लोक भवन पटना में माननीय राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल श्री सैयद अता हसनैन साहब से विगत बुधवार को माननीय मंत्री डॉ अशोक चौधरी जी के साथ शिष्टाचार मुलाकात हुआ।
इस अवसर पर मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक पारंपरिक मिथिला पाग एवं दोपट्टा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
आज पार्टी के माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री @SanjayJhaBihar जी से उनके आवास पर आत्मीय मुलाक़ात हुई।
उनका मार्गदर्शन और स्नेह सदैव संगठन को मजबूत करने तथा जनसेवा के प्रति नए उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उन सभी पत्रकार साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं, जो निष्ठा और निष्पक्षता के साथ जनहित की आवाज़ बन रहे हैं। आपकी कलम ही लोकतंत्र की असली ताकत है।
#हिंदी_पत्रकारिता_दिवस
आज बिहार के विकास पुरुष, आधुनिक बिहार के शिल्पकार, सामाजिक न्याय एवं समावेशी विकास की राजनीति के प्रणेता, प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहे, राज्यसभा सांसद एवं हमारे आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitishKumar जी से आत्मीय भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी ने कल नई दिल्ली में @Jduonline के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री @SanjayJhaBihar जी से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।