माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जन कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'विशेष जनसंपर्क अभियान' के अंतर्गत सुप्रसिद्ध व्यवसायी श्री त्रिभुवन सिंह जी, श्री अंशुमान बंका जी, श्री गौरी शंकर अग्रवाल जी तथा अन्य गणमान्य नागरिकों से भेंट कर आत्मीय संवाद किया।
संवाद के दौरान उन्हें विगत 12 वर्षों के ऐतिहासिक निर्णयों, जनकल्याणकारी योजनाओं और देश के बदलते स्वरूप से संबंधित पत्रक भेंट किए।
#12YearsOfSeva
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के "सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष" पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे 'विशेष जनसंपर्क अभियान' के अंतर्गत सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री गोरख राय जी, सुप्रसिद्ध व्यवसायी श्री संजीव कुमार जी, श्री सचिन चौरसिया जी, श्री कैलाश चहाड़िया जी, श्री आशीष खेतान जी, श्री सुधीर जायसवाल जी, श्री अनुराग खेतान जी, श्री अभय अग्रवाल जी, श्री विनम्र कसौधन जी, श्री बिल्लू जायसवाल जी, श्री प्रदीप सोनी जी, श्री सुनिल गुप्ता जी और श्री रवि सोनी जी सहित अन्य गणमान्य प्रबुद्धजनों से संवाद किया तथा सरकार के विगत 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पत्रक भेंट किए।
#12YearsOfSeva
सशक्त नेतृत्व, सुरक्षित भारत! 🇮🇳
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं को आधुनिक संसाधनों से सशक्त किया गया, सीमाओं पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था स्थापित हुई और आतंकवाद के विरुद्ध भारत की नीति ने विश्व को स्पष्ट संदेश दिया कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है।
आज का भारत सुरक्षित भी है, सक्षम भी है और हर चुनौती का सामना करने के लिए पूर्णतः तैयार भी।
#12YearsOfSurakshitBharat
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज कसया में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री रमापति राम त्रिपाठी जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' में सहभागिता की एवं उपस्थित प्रबुद्धजनों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों ने आदरणीय प्रधानमंत्री जी के 'विकसित भारत' के विजन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
@BJP4India@BJP4UP@DrRamapati
#12YearsOfSeva
पिपरा मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश राय जी के चाचा जी के ब्रह्मभोज में सम्मिलित होकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।
@BJP4UP
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस' (फर्स्ट क्लास) से अलंकृत किया जाना हर भारतीय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
यह सम्मान भारत की सशक्त विदेश नीति, बढ़ते वैश्विक प्रभाव तथा विश्व समुदाय के साथ प्रगाढ़ होते हमारे संबंधों का प्रतीक है।
माननीय प्रधानमंत्री जी को प्राप्त इस 33वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मान हेतु हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' के स्वर्णिम 12 वर्ष!
आज जनपद मुख्यालय कुशीनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री @daraschauhan354 जी के साथ सहभागिता की।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' को समर्पित यह 12 वर्ष भारत के नव-उत्कर्ष, अभूतपूर्व विकास और वैश्विक गौरव के साक्षी रहे हैं।
@BJP4India@BJP4UP
#12YearsOfSeva
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद मुख्यालय कुशीनगर में आयोजित 'विकास प्रदर्शनी' का अवलोकन किया।
इस प्रदर्शनी के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के अभूतपूर्व विस्तार, नारी शक्ति के सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण, किसान कल्याण तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जिस प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया गया, वह अत्यंत प्रेरणादायी है।
@BJP4India@BJP4UP
#12YearsOfSeva
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर आज कुशीनगर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित 'प्रबुद्धजन संवाद' कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री दारा सिंह चौहान जी के साथ सम्मिलित हुआ।
समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी ही 'विकसित भारत' के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगी।
सभी सम्मानित जनों का हृदय से आभार!
@BJP4India@BJP4UP@daraschauhan354
#12YearsOfSeva
श्री लक्ष्मण गुप्ता जी की धर्मपत्नी के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त होने पर आज उनके निवास पर पहुँचकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा ईश्वर से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
आज गोरखपुर स्थित एनेक्सी भवन में उत्तर प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आयोजित लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत गोरखपुर एवं आजमगढ़ मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मा. जनप्रतिनिधिगण के साथ सम्मिलित हुआ।
माँ भारती की सेवा में समर्पित यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के गौरवशाली अवसर पर आज पडरौना स्थित मेरे पूर्वजों द्वारा स्थापित श्री राधा वल्लभ मंदिर में पूजन-अर्चन व आरती कर उनके दीर्घायु की प्रार्थना की गयी।
प्रधानमंत्री मोदी जी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण, सुशासन एवं राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता, सुशासन और समावेशी विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं तथा वैश्विक मंच पर अभूतपूर्व प्रतिष्ठा अर्जित की है। गरीबों, वंचितों, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु उनके अथक प्रयासों ने विकास की मुख्यधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे प्रधानमंत्री मोदी जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए शक्ति प्रदान करें।
@BJP4India@BJP4UP@mppchaudhary
#LongestServingElectedPMModi
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नाम आज एक ऐतिहासिक कीर्तिमान जुड़ गया है। वे देश में सबसे लंबी अवधि तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने जन-आकांक्षाओं को पूरा करते हुए अपने कार्यकाल के गौरवशाली 4,399 दिन पूर्ण किए हैं।
4,399 दिनों की यह अविराम साधना राष्ट्र निर्माण, अंत्योदय और लोक-कल्याण के प्रति आपके अटूट समर्पण का प्रतीक है।
गरीब कल्याण, अन्नदाता की समृद्धि, नारी शक्ति, युवा सशक्तिकरण और मध्यम वर्गीय कल्याण को समर्पित इस यात्रा ने देश के हर नागरिक के जीवन को सकारात्मक रूप से बदला है।
आर्थिक सुधारों, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग को मिली गति से आज भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख ग्रोथ इंजन बन चुका है। रक्षा आधुनिकीकरण, तकनीकी नवाचार, सांस्कृतिक पुनरुत्थान और अष्टलक्ष्मी विजन के माध्यम से उत्तर-पूर्व का विकास 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प को परिलक्षित करता है।
'विकसित भारत' के संकल्प को ध्येय मानकर राष्ट्र को प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर करने वाले प्रधानसेवक श्री नरेन्द्र मोदी जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं अनेकानेक शुभकामनाएँ।
#LongestServingElectedPMModi
जिनके जीवन का हर पल, सेवा और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिनके लिए जनकल्याण ही जीवन साधना है, ऐसे सेवा व्रती प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की निरंतर प्रगति का साक्षी पूरा देश कह रहा है... 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज देश प्रगति के नए आयाम छू रहा है। बीते 12 वर्षों में देश ने विश्वास, विकास और जनकल्याण की एक अभूतपूर्व यात्रा तय की है, जिसने समाज के हर वर्ग के जीवन को सुगम और समृद्ध बनाया है।
चाहे बात गरीब कल्याण की हो, युवा शक्ति और नारी शक्ति के सशक्तीकरण की हो, या फिर किसानों की खुशहाली और मजबूत बुनियादी ढांचे के निर्माण की। आज भारत का हर नागरिक इस युगांतरकारी परिवर्तन का प्रत्यक्षदर्शी है।
#12YearsOfSeva
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष! #12YearsOfGaribKalyan
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में विगत 12 वर्ष देश के गरीब, वंचित और शोषित वर्ग के कल्याण व सशक्तिकरण को समर्पित रहे हैं।
विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के करोड़ों परिवारों को बुनियादी सुविधाएँ प्रदान कर उनके जीवन को गरिमापूर्ण बनाया गया है। डीबीटी (DBT) के जरिए अभूतपूर्व पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है, जिससे हर नागरिक का अधिकार बिना किसी बिचौलिए के सीधे उन तक पहुँच रहा है।
अंत्योदय के संकल्प से लेकर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण तक, मोदी सरकार का हर निर्णय विकसित भारत के लक्ष्य को समर्पित है।
जहाँ आज पूरी दुनिया वैश्विक अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है, वहीं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 7.7% की GDP वृद्धि दर के साथ विकास का सबसे सशक्त इंजन बनकर उभरा है।
यह मोदी सरकार की 'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' की नीति का सुफल है, जो देश को आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण के पथ पर आगे बढ़ाते हुए 'विकसित भारत' के निर्माण को गति दे रहा है।
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।