भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा मिले अपार स्नेह, मान-सम्मान एवं आत्मीय सहयोग हेतु सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने उदयपुर में शहरी सेवा शिविर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने उदयपुर विकास प्राधिकरण परिसर में आयोजित शिविर में उपस्थित लाभार्थियों से संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शिविर के संबंध में फीडबैक लिया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
@BhajanlalBjp
📍 सीकर
सीकर में करण कुमावत पर हुए हमले के विरोध में पिछले दस दिनों से चल रहे धरने का आज सभी पक्षों की सहमति एवं सकारात्मक संवाद के बाद शांतिपूर्ण रूप से समापन हुआ।
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राज्य सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
संघर्ष समिति द्वारा उठाई गई मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए माननीय गृह राज्यमंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म जी, सहकारिता मंत्री श्री गौतम कुमार दक जी एवं कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत जी के साथ हुई सार्थक चर्चा के उपरांत सभी पक्षों की सहमति से धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
मैं संघर्ष समिति के सभी सदस्यों एवं समाजबंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ कि उन्होंने लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात सरकार और प्रशासन तक पहुंचाई तथा सकारात्मक पहल का सम्मान करते हुए धरना समाप्ति की घोषणा की।
राज्य सरकार एवं प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी। न्याय एवं कानून के शासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता सर्वोपरि है।
सभी पक्षों द्वारा संयम, संवाद एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए धन्यवाद।
इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री मनोज जी बाटड़, धोद विधायक श्री गोवर्धन जी वर्मा, दातारामगढ़ प्रत्याशी श्री गजानंद जी कुमावत, श्री फूलचंद कुमावत जी, श्री नेमीचंद कुमावत जी, श्री शिवभगवान सारड़ीवाल जी, श्री किशोर दुल्हेपुरा जी, श्री भंवरप्रकाश शर्मा जी, श्री राजेश रोलन जी, श्री ओमप्रकाश बिजारणियां जी, श्री अजय कुमावत जी एवं श्री चतुरभुज कुमावत जी सहित पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
@BJP4Rajasthan@BhajanlalBjp@madanrrathore@jawaharbedam@DakMla@JoraramKumawat
अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की प्रतीक, महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन!
स्वाधीनता के लिए उनका संघर्ष, त्याग और पराक्रम भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्याय हैं। उनकी प्रेरणादायी गाथा सदैव राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि की सेवा हेतु हमें प्रेरित करती रहेगी।
मां भारती के अनन्य उपासक, स्वदेशी चिंतन के सशक्त प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक परम श्रद्धेय के. एस. सुदर्शन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
राष्ट्रहित, स्वावलंबन और सामाजिक समरसता के प्रति उनका समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है। उनके विचार सदैव राष्ट्र निर्माण के पथ पर हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
दुःखद घटना हमारे बाबुलालजी दाधीच तालनपुर वाले के सुपोत्र व नथमल जी दाधीच का पुत्र रेल दुर्घटना मे आकस्मिक निधन.भगवान ईनकी आत्मा को शांति प्रदान करें !! वे रेगुलर गोटन से जोधपुर अपनी #NEET की स्टडी के लिये जा रहा था इसी बीच गोटन स्टेशन पर दुर्घटना हो गई।
@m_dadheech@PiyushGoyal
जोधपुर प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा मिले अपार स्नेह, मान-सम्मान एवं आत्मीय सहयोग हेतु सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
📍 गोटन रेलवे स्टेशन, जोधपुर
जोधपुर प्रवास के दौरान गोटन रेलवे स्टेशन पहुंचने पर दाधीच समाज के समाजबंधुओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान से अभिभूत हूँ।
इस अवसर पर समाजबंधुओं से आत्मीय संवाद कर सामाजिक सरोकारों, संगठनात्मक विषयों एवं समाज हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। समाज की एकजुटता, पारस्परिक सहयोग एवं सेवा भाव ही सामाजिक विकास और सशक्त संगठन की आधारशिला है।
इस दौरान दाधीच समाज सेवा समिति जोधपुर संभाग के अध्यक्ष श्री पवन जी आसोपा, उपाध्यक्ष श्री घनश्याम जी तिवाड़ी, सदस्य श्री भरत बावरला जी, प्रवक्ता श्री प्रेम शंकर आचार्य जी, युवा शहर अध्यक्ष श्री कुलदीप दाधीच जी, ग्रामीण युवा अध्यक्ष श्री सुरेश दाधीच जी, श्री अक्षय ईटोदिया जी, श्री राकेश दाधीच जी, श्री राम प्रसाद तुलछिया जी, श्री हरेंद्र दाधीच जी, श्री मेघराज शर्मा जी, श्री भरत शर्मा जी, श्री सोहनलाल रतावा जी, श्री प्रिंस दाधीच जी, श्री राजेश दाधीच जी, श्री गोपाल शर्मा जी एवं श्री सुनील शर्मा जी (बासनी खारिया) सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
सभी समाजबंधुओं द्वारा दिए गए स्नेह, आत्मीयता, मान-सम्मान एवं स्वागत-सत्कार हेतु हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
@BJP4Rajasthan@ajaeybjp@BhajanlalBjp@madanrrathore
#DadhichSamaj #Jodhpur
#Gotan
आज #रविवार है, प्रत्येक रविवार को @NFUofficial1 के सदस्यों को आपस में जोड़ने का कार्यक्रम रहता है। 🫂❣️
इसके लिए सबसे पहले इस पोस्ट को रिपोस्ट करें और रिपोस्ट करने वाले ईमानदारी से एक-दूसरे को फॉलो करें।🙏
@JATbera1#नेशनल_फ्रीडम_यूनियन
📍 खेतड़ी
आज ग्राम दलेलपुरा स्थित शहीद करतार सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर पीपल वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की, पौधे वितरित किए तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन को लेकर उपस्थित जनसमूह को शपथ दिलाई एवं संबोधित किया।
इस अवसर पर जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं प्रकृति संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया। भारतीय संस्कृति में पीपल वृक्ष एवं प्रकृति का विशेष आध्यात्मिक एवं पर्यावरणीय महत्व रहा है। वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के मार्गदर्शन में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के माध्यम से प्रदेशभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर जल संरक्षण एवं हरित राजस्थान के संकल्प को साकार करने हेतु प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर श्री प्रेम सिंह बाजौर जी (अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति), खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री विशंभर पूनिया जी, पूर्व सांसद श्री नरेंद्र खीचड़ जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री योगेंद्र जी मिश्रा, श्री राकेश जी शर्मा (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिकों सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
आइए, हम सभी मिलकर जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन को जनआंदोलन बनाते हुए स्वच्छ, हरित एवं विकसित राजस्थान के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
@BJP4Rajasthan@BhajanlalBjp@madanrrathore
#VandeGanga #JalSankalp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
📍आभानेरी, बांदीकुई (दौसा)
🙏 भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ समारोह में सहभागिता कर परम श्रद्धेय आचार्य श्री चन्द्रशेखर जी पारीक के श्रीमुख से प्रवाहित दिव्य श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आज निज आवास पर प्रदेश के विभिन्न अंचलों से पधारे समर्पित कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित नागरिकजनों के साथ आत्मीय एवं सार्थक संवाद हुआ।
@BJP4Rajasthan@BhajanlalBjp@madanrrathore
कॉकरोच जनता पार्टी को देख लो 10 दिन में सारी फॉलोइंग पा ली है लेकिन यह टिकने वाली नहीं है.! जब इनके नेतृत्व या कोई धरातल की बात आई तो उसका उत्तर एक ही होगा...... शुण्य=0