भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक गलती कर दी है, इस गलती ने आरक्षण हटाओ आंदोलन की आग को हवा दे दी है, इस आंदोलन को कुचलने के लिए मोदी सरकार ने पुलिस को लाठी चलाकर युवा का सिर फोड़ने की छूट दे दी, यही है इनकी गलती, इतना डर किस बात का है कि ये सरकार हिंसा पर उतर आई है, जबकि इस पूरे आंदोलन में लाठी खाने के बावजूद किसी ने किसी वर्दी धारी को अपशब्द भी नहीं कहा। यही इस आंदोलन की सफलता का परिदृश्य है।
जिस सामान्य वर्ग के बल बूते आप सत्ता का सुख भोग रहे हैं उनकी ही आवाज आपको सुनाई नहीं दे रही है, क्यों? कान में ऐसा कौन सा तेल डाल लिए हैं मोदी जी? आज आरक्षण हटाओ आंदोलन के विषय पर आपकी आलोचना करने वाले ज्यादातर आपके ही समर्थक है इस बात का पूर्ण आभास आपको है। पर आप उन्हें ही कुचलने की कोशिश कर रहे हैं आखिर क्यों ?
वामपंथी और दिमागी नक्सलियों की नस्ल द्वारा आयोजित तिलचट्टो के आंदोलन को आप एयरपोर्ट पर ही अनुमति देते हैं और प्रेस वार्ता में इसे बेशर्मी के साथ स्वीकार करवाते हैं, वहीं सामान्य वर्ग द्वारा एक महीने पहले मांगी गई अनुमति को ठुकरा देना सरकार का दोहरा चरित्र है या नहीं।
प्रधानमंत्री@narendramodi ने अपनी किरकिरी करवा ली है छात्रों पर लाठियां चलवाकर, यदि इस आंदोलन को दबाने की कोशिश सरकार न करती तो शायद आपके प्रति निराशा और नफरत आपके अपने कोर वोटरों के मन में न पनपती, जो धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है। आपसे निवेदन है कि आरक्षण को राजनीतिक का हथकंडा मत बनाइए।
लेकिन यक्ष प्रश्न ये है कि
जब दिल्ली के शाहीन बाग में करीब सौ दिनों तक सड़क जाम कर एक कानून का विरोध किया गया, इस विरोध में देश विरोधी नारे लगे, देश को टुकड़े करने वालों को मंच दिया गया, हिन्दुओं के नरसंहार तक का इशारा हुआ, इस घटना से देश का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। इन सब के बावजूद नरेन्द्र मोदी और अमित शाह मूक दर्शक बनकर बैठे रहे, और तो और भारत की एवं हिन्दुओं की छाती बैठकर उनके ही सर्वनाश की बयानबाजी सुनते रहे, पर कान पर जू तक नहीं रेंगी, क्यों?
इसी दौरान दिल्ली में दंगा हुआ, हिन्दुओं की हत्या हुई, पुलिस वालों की हत्या हुई और ये सब केंद्र सरकार ने होने दिया, क्योंकि इससे राजनैतिक फायदा मिल रहा था। इसका परिणाम ये रहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को केंद्र सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया, क्यों?
दूसरा, किसान आंदोलन, जो तीन कानून किसानों की भलाई के लिए लाए गए थे, उसे काला कानून नाम देकर तथाकथित किसानों ने दिल्ली को बंधक बना लिया, राजधानी के बार्डर को चोक कर दिया और पूरे एक वर्ष तक दिल्ली में नंगा नाच चलता रहा। इस आंदोलन में खालिस्तानी आतंकियों द्वारा लाल किले पर चढ़ाई तक कर दी गई, पुलिस और अर्धसैनिक बलों को बाकायदे पीटा गया, उन्हें अपनी जान बचाने के लिए लाल किले से कूदकर भागना पड़ा, पर ये राष्ट्रवादी सरकार उन्हें रोकने में असफल रही। परिणाम स्वरूप किसानों के हित के लिए लाए गए कानून को अराजकता के हवाले कर दिया, और सरकार को इस कदर भय था कि मोदी को माफी मांगनी पड़ी। और इस आंदोलन में शामिल हुए मात्र दो राज्यों के किसान, वामपंथी, खालिस्तानी और दिमागी नक्सल। जिनके सामने झुकना नहीं था उसके सामने नरेंद्र मोदी ने घुटने टेक दिए,
क्यों ?
तीसरा, सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी, अरविंद केजरीवाल का पाला हुआ अभिजीत दीपके अमेरिका से आता है, सरकार उसे एयरपोर्ट पर पहुंच कर आंदोलन करने की अनुमति देती है, तिलचट्टों द्वारा पूर्ण अराजकता को करीब दो महीनों तक पाला-पोसा जाता है। जब इस आंदोलन का राजनैतिक लाभ मिलने लगता है तब शिक्षामंत्री का इस्तीफा दे लिया जाता है, क्यों? और देश में एक और दिमागी नक्सलियों को राजनीति का प्रमाण पत्र नरेंद्र मोदी सरकार थमा देती है, जो हर भाजपा शासित राज्य में कलेक्टर बने निरीक्षण कर रहे हैं,
क्यों?
अब आ जाइए आरक्षण हटाओ आंदोलन पर, इसके लिए दिल्ली पुलिस से एक महीने पहले आंदोलन करने की अनुमति मांगी गई जो नहीं दी गई, दी गई तो रामलीला मैदान की मात्र पांच सौ लोगों के लिए, दिल्ली के जंतर मंतर पर 21 अगस्त को पहले ही दिन कई हजार लोगों की भीड़ स्वतः स्फूर्त पहुंच गई और जिसका केंद्र सरकार को आभास भी नहीं था। शाम होते होती आंदोलन को तोड़ने, आंदोलनकारियों के बीच बिखराव पैदा करने के लिए राजनीति शुरु हुई, और कई स्तर पर भाजपा के नेता और मंत्रियों को लगाया गया कि इस आंदोलन की हवा निकाल दो, लेकिन हुआ उल्टा, जिन्हें भाजपा ने तोड़ने का प्रयास किया वह पूरी तरह टूटे तो नहीं लेकिन इस जोड़ तोड़ के चक्कर में आंदोलन पूरे देश के लिए चर्चा का विषय बन गया और जो आपके पूर्ण समर्थन में है उन तक लाठियों की गूंज धीरे-धीरे पहुंच रही है। और इसके कारण आपकी सरकार सामान्य वर्ग के निशाने पर आ खड़ी हुई,
क्यों ?
अभी भी समय है @narendramodi जी, इस विषय पर सार्थक चर्चा के लिए सामने आइए, लाठी चलाना बंद करिए, आप जिनपर लाठी चलवा रहे हैं वो आपके 2047 के विकसित भारत की मील का सबसे सशक्त पत्थर हैं। अब ये आपपर है कि आप इन्हें मूर्त रूप देते हैं या इनपर हथौड़ा चलाकर अपने विरुद्ध हथियार के रूप में तलाशना चाहते हैं। ऐसा रास्ता निकालिए ताकि आपकी राजनीति भी चलती रहे और सामान्य वर्ग के हितों का हनन भी न हो।
इतना कुछ होने के बाद भी दिल्ली में आपकी लाठी खा रहा युवा आरक्षण समाप्त करने की पैरोकारी नहीं कर रहा है बस 76 वर्षों से दिये जा रहे भेदभाव पूर्ण आरक्षण की सघन समीक्षा चाहता है, ताकि आरक्षण का लाभ उन्हें मिले जिन्हें आवश्यकता है चाहे वह दलित हो, शोषित हो, वंचित हो या फिर हर जाति समूह का गरीब हो....अगर आप अपने देश की जनता के लिए इतना भी नहीं कर सकते हैं तो आपकी सरकार को निकम्मी कहां न जाए, क्यों?
मोनेश श्रीवास्तव
संस्थापक संपादक
एक्सपोज टाइम्स( #XposeTimes )
#aarakshanhataoandolan #ReservationHataoAndolan #ReservationReformआंदोलन #ReservationNews #jantarmantar #reservationprotest #reservationreform #SCSTact #UGC
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में एक ऊंची इमारत पर मिसाइल हमले की खबर आई. इस हमले में सऊदी अरब के सरकारी वेल्थ फंड यानी पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (PIF) की इमारत को नुकसान पहुंचा. आसपास की इमारतें भी इसकी चपेट में आईं. सऊदी सिविल डिफेंस के मुताबिक, इस हमले में किसी की जान नहीं गई और कोई घायल भी नहीं हुआ. सरकारी मीडिया की ओर से जारी तस्वीरों में जिस इमारत को दिखाया गया है, वह PIF टावर है. यह सऊदी अरब के सरकारी निवेश फंड का हेडक्वार्टर है और रियाद की सबसे ऊंची इमारत भी है. सऊदी सिविल डिफेंस ने कहा कि हूतियों के हमले से टावर और उसके पास की दूसरी इमारतों को नुकसान पहुंचा है.
दुखद...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का 20 नवंबर 2026 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में निधन हो गया। उनकी उम्र 90 वर्ष थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निधन की सूचना मिलने के बाद अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे और मां के अंतिम दर्शन किए।
#SadNews #YogiAdityanath #YogiAdityanathMother
चेन्नई में 17 नवंबर 2026 को राजनीतिक दल 'मनिथनेया मक्कल काची' (MMK) और तमिलनाडु मुस्लिम मुनेत्र कड़गम (TMMK) द्वारा एक बड़ा विरोध प्रदर्शन और जुलूस निकाला गया था। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य 28 वर्षों से जेल में बंद 22 मुस्लिम कैदियों की समय से पहले रिहाई की मांग करना था, जिनमें से कई 1998 के कोयंबटूर बम धमाकों के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।
कोयंबटूर धमाकों के दोषी: जिन 22 कैदियों की रिहाई की मांग की जा रही है, उनमें से 14 को 1998 के कोयंबटूर सीरियल बम धमाकों के मामले में दोषी ठहराया गया था। इस आतंकी हमले में 58 लोगों की मौत हुई थी और 250 से अधिक लोग घायल हुए थे।
अन्य मांग: कैदियों की रिहाई के साथ-साथ प्रदर्शनकारियों ने पिछड़े वर्गों (BC और MBC) से इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों के लिए 3.5 प्रतिशत आरक्षण बहाल करने हेतु कानूनी संशोधन की भी मांग की।
यूपी चुनाव से पहले आजम खां का जेल से बाहर आना अखिलेश यादव के लिए खतरा साबित हो सकता है, क्योंकि चुनाव में वोटर किस करवट बैठेगा इसमें तो अभी समय है पर 'खां' साब ओवैसी के करवट न बैठ जाए इसका डर अखिलेश यादव को लग गया होगा इस एक बयान से...
#AzamKhan#AzamKhanRelease#AzamKhanNews
यूपी चुनाव से पहले आजम खां का जेल से बाहर आना अखिलेश यादव के लिए खतरा साबित हो सकता है, क्योंकि चुनाव में वोटर किस करवट बैठेगा इसमें तो अभी समय है पर 'खां' साब ओवैसी के करवट न बैठ जाए इसका डर अखिलेश यादव को लग गया होगा इस एक बयान से...
#AzamKhan#AzamKhanRelease#AzamKhanNews
चेन्नई में 17 नवंबर 2026 को राजनीतिक दल 'मनिथनेया मक्कल काची' (MMK) और तमिलनाडु मुस्लिम मुनेत्र कड़गम (TMMK) द्वारा एक बड़ा विरोध प्रदर्शन और जुलूस निकाला गया था। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य 28 वर्षों से जेल में बंद 22 मुस्लिम कैदियों की समय से पहले रिहाई की मांग करना था, जिनमें से कई 1998 के कोयंबटूर बम धमाकों के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।
कोयंबटूर धमाकों के दोषी: जिन 22 कैदियों की रिहाई की मांग की जा रही है, उनमें से 14 को 1998 के कोयंबटूर सीरियल बम धमाकों के मामले में दोषी ठहराया गया था। इस आतंकी हमले में 58 लोगों की मौत हुई थी और 250 से अधिक लोग घायल हुए थे।
अन्य मांग: कैदियों की रिहाई के साथ-साथ प्रदर्शनकारियों ने पिछड़े वर्गों (BC और MBC) से इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों के लिए 3.5 प्रतिशत आरक्षण बहाल करने हेतु कानूनी संशोधन की भी मांग की।
अब इनकों सुनिए ये जब भाषण देते हैं तब एथेनॉल का सेवन करके ही आते हैं. इसीलिए इनको जनता की समस्या पेड कैंपेन लगता हैं।
महाशय गडकरी जी गाड़ियां अभी भी बिगड़ रही है और माइलेज कम ही है, जरा अपनी चकाचौंध वाले जीवन से सड़क पर उतरेंगे तो समस्या दिखेगी न...प्राइवेट जेट में उड़ने से जमीन पर सब हरा भरा ही दिखता है।
#nitingadkari #E20 #Ethenol
"अब किसी की गाड़ी नहीं बिगड़ रही है, सब Paid कैंपेन था"
◆ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने E20 पेट्रोल को लेकर कहा
@nitin_gadkari | #NitinGadkari | Nitin Gadkari | E20 Petrol | #E20Petrol
गोरखपुर में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो (पीडीए रथयात्रा) के दौरान पूष्प वर्षा करने वाली एक जेसीबी की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान स्थानीय बीजेपी नेता ओंकार सिंह श्रीनेत के बेटे आर्यवर्धन सिंह के रूप में हुई है। मृतक छात्र के पिता ने क्या कहां सुनिए....
#JCBAccident #AkhileshYadav
लखनऊ के KGMU अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा इलाज में लापरवाही से बच्ची की मृत्यु
बाल रोग विभाग में भर्ती 6 साल की आरोही शाहू की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिसर में जमकर हंगामा किया। जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा...
#KGMULucknow #MedicalNegligence #LucknowNews #ChildDeathProtest #Nedricknews
उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर से बड़ा गुंडा प्रदेश में कोई नहीं है, ये कोई और नहीं मंत्री खुद कह रहे हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath के दावों की पोल उनके ही मंत्री ने खोल रहे है या योगी जी को चुनौती दे रहे हैं,
उत्तर प्रदेश गुंडों से मुक्त हो चुका है?
#omprakashrajbhar
31 अक्टूबर को सुबह करीब 11:45 बजे, 40 वर्षीय प्रभुराज बेंगलुरु के इंदिरा नगर में 100 फीट रोड पर स्थित एक जूता मरम्मत की दुकान में घुसा। उसने पहले वहां शरण लेने का नाटक किया, फिर वहां मौजूद अकेली रिसेप्शनिस्ट को धमकाया और उसका 35 ग्राम सोने का मंगलसूत्र (जिसकी कीमत 4.5 लाख रुपये है) छीनने की कोशिश की। महिला की चीख सुनकर सतर्क स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। प्रभुराज के पास चाकू होने के बावजूद वे अंदर घुसे और उसे मौके पर ही काबू कर लिया।
उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि पीड़िता को केवल मामूली चोटें आईं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रभुराज मानसिक रूप से परेशान और अवसादग्रस्त (डिप्रेशन में) लग रहा था। वह अब न्यायिक हिरासत में है और पुलिस उसके बैकग्राउंड की जांच कर रही है, क्योंकि वह पहले एक डिलीवरी एजेंट के तौर पर काम कर चुका है। एक भीड़भाड़ वाले इलाके में लोगों की इस त्वरित कार्रवाई की काफी तारीफ हो रही है।
#Bengalurunews #chainsnaching #Bignews
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी इलाके में नाला निर्माण के दौरान जेसीबी से खुदाई करते समय पीएनजी (PNG) गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 1 से 2 लोगों की मौत हो गई और 6 से 7 लोग घायल हो गए।
#Mujaffarpur#PNGGas#BiharNews
#BreakingNews
मंगलवार की सुबह, नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में स्थित फेरिचे हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान एयर डायनेस्टी और फिशटेल एयर के हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए।
यह हेलीपैड एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेकर्स के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। फिशटेल एयर के हेलीकॉप्टर में सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कप्तान को इलाज के लिए लुकला ले जाया गया। बचाव दल ने तुरंत दूसरे हेलीकॉप्टर के साथ मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण और पुलिस हेलीकॉप्टर के रोटर ब्लेड के टकराने की घटना की जांच कर रहे हैं।
#HelicopterCollision #Everest #Helicoptercrash
कथित तस्कर हेफ़ज़ुर रहमान की गिरफ़्तारी का बदला लेने के लिए हमला!
अशाबारी ग्राम पंचायत के पास एक ऑपरेशन के दौरान, BSF की 49वीं बटालियन के जवानों ने स्थानीय निवासी हेफ़ज़ुर रहमान को हिरासत में लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि हिरासत में रहमान के साथ मारपीट की गई, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद, बड़ी संख्या में महिलाओं समेत नाराज़ ग्रामीणों ने अशाबारी-रहीमपुर सड़क को जाम कर दिया।
जब एक असिस्टेंट कमांडेंट के नेतृत्व में BSF की टीम मौके पर पहुंची, तो वहां हिंसक झड़प हो गई, जिसमें BSF के तीन जवान और एक आम नागरिक घायल हो गए।
#Tripura #News #NorthEast #BSF #attackonbsf
#BIGNEWS
देश के सैनिको पर मजहबियों का हमला!
त्रिपुरा के अशाबाड़ी इलाके में सोमवार सुबह सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों पर हमले की घटना सामने आई है। बॉक्सानगर क्षेत्र के अशाबाड़ी में कथित तस्करों के एक समूह ने तीन बीएसएफ जवानों को बुरी तरह पीट दिया। हमले में जवान घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
बताया जा रहा है कि मोहम्मद हफीजुर्रहमान ने मजहबी भीड़ के साथ मिलकर बीएसएफ के वाहन पर हमला कर BSF जवान को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा और सरकारी हथियार भी छीना...
हमले के दौरान आरोपियों ने घायल जवानों के हथियार छीनने की भी कोशिश की। इसके अलावा उन्होंने एक सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की। घटना को लेकर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कड़ी नाराजगी जताई है और संबंधित अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
#BSF #AttackOnBSF #Tripuranews #tripura
#ShokingNews
लखनऊ में दिनदहाड़े तीन लोगों की हत्या।
सआदतगंज के नौबस्ता में रिटायर्ड सचिवालय कर्मचारी, उनके बेटे और भाई की हत्या। पिता और बेटे की मौके पर मौत, भाई ने ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम।
मृतकों की पहचान शिवाजी तिवारी, शंभू तिवारी और सुयश तिवारी के रूप में हुई।
पार्किंग को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ जिसके बाद ऋषभ शुक्ला नामक युवक ने अपनी पिस्टल से तीनों को गोली मार दी।
मृतक सुयश तिवारी इलेक्ट्रिक सामानों का कारोबारी था। शंभू तिवारी लखनऊ विश्वविद्यालय में कर्मचारी थे।
आरोपी ऋषभ शुक्ला मर्चेंट नेवी में नेविगेशन अफसर रह चुका है।
#LucknowTripleMurder #LucknowCrime #Saadatganj #TripleMurder #UPPolice #LucknowNews