DAY 10 OF STRIKE | DAY 2 OF HUNGER STRIKE ✊
10 days of struggle.
2 days of hunger.
Still standing for our RIGHTFUL STIPEND.
No favour. No mercy.
JUSTICE & EQUALITY FOR FMG DOCTORS.
Raise your voice. Make
#StipendForFMGs#JusticeForFMGs#FMGE#RajasthanFMGs
जयपुर में 8 महीने से बिना स्टाइपेंड ड्यूटी कर रहे FMG डॉक्टर्स का धरना 9वें दिन भी जारी, अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए उन्होंने बॉलीवुड पोस्टर्स और डायलॉग्स के जरिए 'जेन-जी' स्टाइल में अनोखा विरोध शुरू किया।
#Jaipur#FMGDoctors#RajasthanDoctors#MedicalStudents
राजस्थान में अनिवार्य मेडिकल इंटर्नशिप कर रहे विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स (FMGs) अन्य इंटर्न के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मरीजों की सेवा कर रहे हैं। इसके बावजूद, कई डॉक्टर्स अभी भी अपने हक के इंटर्नशिप स्टाइपेंड को लेकर अनिश्चित हैं या इसका इंतजार कर रहे हैं।
यह किसी विशेष अधिकार की मांग नहीं है। यह राजस्थान की स्वास्थ्य प्रणाली में योगदान दे रहे डॉक्टरों के लिए निष्पक्षता, गरिमा और समान व्यवहार का मामला है, जो अपनी अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी कर रहे हैं।
माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी FMGs को स्टाइपेंड भुगतान के मुद्दे पर संज्ञान लिया है, और 17 सितंबर 2026 को राजस्थान सरकार को निर्देश दिया कि संबंधित छात्रों को दो सप्ताह के भीतर स्टाइपेंड का भुगतान किया जाए।
मैं माननीय मुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा निदेशालय से आग्रह करता हूं कि वे FMG इंटर्न्स की चिंताओं पर तुरंत संज्ञान लें, सभी लंबित स्टाइपेंड का भुगतान सुनिश्चित करें, और भविष्य के भुगतानों के लिए एक स्पष्ट, पारदर्शी और समयबद्ध व्यवस्था स्थापित करें।
इन युवा डॉक्टरों ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की है और वे राजस्थान में मरीजों की सेवा कर रहे हैं। उनकी वैध चिंताओं का एक त्वरित, लिखित और सहानुभूतिपूर्ण समाधान होना चाहिए। भूक हड़ताल कर रहे डॉक्टर्स के संघर्ष में हम मजबूती से साथ हैं ।
@BhajanlalBjp@RajCMO@KumariDiya
🚨 DAY 10 | HUNGER STRIKE – DAY 2 🚨
आज हमारे शांतिपूर्ण संघर्ष को 10 दिन पूरे हो चुके हैं, और भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन है।
10 दिनों से हम अपने हक़, सम्मान और राजस्थान में FMGs के Internship Stipend की मांग को लेकर लगातार आवाज़ उठा रहे हैं। लेकिन अभी तक हमें केवल इंतज़ार मिला है—हमारी मांगों पर स्पष्ट और लिखित समाधान का इंतज़ार।
हम डॉक्टर हैं, हमने अपनी पढ़ाई पूरी की है, अस्पतालों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं और मरीजों की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हम किसी पर एहसान नहीं मांग रहे—हम केवल अपने वैधानिक हक़ का stipend मांग रहे हैं।
आज भूख हड़ताल के दूसरे दिन भी साथियों का हौसला कायम है। शरीर थक सकता है, लेकिन अपने अधिकार के लिए उठाई गई आवाज़ नहीं थमेगी।
हम चाहते हैं कि सरकार और संबंधित अधिकारी हमारी स्थिति को गंभीरता से समझें और जल्द से जल्द ठोस, स्पष्ट एवं लिखित समाधान दें।
🙏 सभी डॉक्टर साथियों, मेडिकल कम्युनिटी और राजस्थान के हर नागरिक से अपील है कि इस संघर्ष में हमारा साथ दें।
आपकी एक आवाज़, एक पोस्ट और एक समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है।
10 दिन हो गए हैं… अब समाधान का इंतज़ार है।
हम भूखे हैं, लेकिन हारे नहीं हैं। ✊🩺
STIPEND हमारा अधिकार है।
सम्मान हमारा अधिकार है।
न्याय हमारा अधिकार है।
#RajasthanDoctors #StipendProtest #FMG #FMGs #RajasthanFMGs #DMEJaipur #Day10 #HungerStrike #HungerStrikeDay2 #JusticeForFMGs #StipendForFMGs #RajasthanMedicalStudents #DoctorsProtest #FMGStipend #PayOurStipend @KumariDiya@BhajanlalBjp@hanumanbeniwal@ashokgehlot51@official_afa_@drjaswantvoice
राजस्थान में CRMI इंटर्नशिप कर रहे Foreign Medical Graduates (FMGs) को स्टाइपेंड से वंचित रखना भेदभाव है। ये युवा डॉक्टर भी भारतीय मेडिकल ग्रेजुएट्स के समान अस्पतालों में पूरी मेहनत, निष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं दे रहे हैं और अपनी जायज़ मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
सरकार से मेरा आग्रह है कि इन युवा डॉक्टरों से तत्काल संवाद कर NMC के दिशानिर्देशों एवं सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप उन्हें अन्य मेडिकल इंटर्न्स के समान उचित स्टाइपेंड तथा लंबित बकाया भुगतान किया जाए। @RajCMO
Thanks to expose news for raise our concern . @KumariDiya@BhajanlalBjp
Please Diya Kumari ji reply de Babulal ji Ke paper ka jo app ne reject kare diya tha
भाजपा सरकार के अधिकारी/काफिले की गाड़ियाँ हमारी आँखों के सामने से गुजर रही थीं, लेकिन पुलिस ने हमें आगे बढ़ने से रोक दिया।
हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी जायज़ मांगों को लेकर बैठे हैं। जब सरकार के अधिकारी हमारे सामने से गुजर सकते हैं, तो हमें अपनी बात रखने से क्यों रोका जा रहा है?
हमारी आवाज़ को रोका जा सकता है, हमारी मांगों को नहीं।
#FMGInterns #Rajasthan #Stipend #DMEProtest #FMGVoice
@BhajanlalBjp@GajendraKhimsar@KumariDiya
FMG intern doctors have resorted to a hunger strike outside the Medical Education Building
(DME) in Jaipur for justice. Despite clear orders from the Supreme Court, the Rajasthan government is not providing them with a stipend of 21,700. These doctors, who perform 12-12 hour emergency duties, are being threatened and issued notices by the college administration and HODs for demanding their rights.
@RajGovOfficial@RajCMO #JaipurNews #FMGDoctors #RajasthanDoctors @Nffmgs_official@BhajanlalBjp@RajCMO@KumariDiya@MoHFW_INDIA
जयपुर में चिकित्सा शिक्षा भवन (DME) के बाहर FMG इंटर्न डॉक्टर्स न्याय के लिए भूख हड़ताल पर उतर आए हैं। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद राजस्थान सरकार इन्हें 21,700 का स्टाइपेंड नहीं दे रही है। 12-12 घंटे इमरजेंसी ड्यूटी करने वाले इन डॉक्टर्स को हक मांगने पर कॉलेज प्रशासन और HODs द्वारा धमकियां और नोटिस दिए जा रहे हैं।
@RajGovOfficial@RajCMO #JaipurNews #FMGDoctors #RajasthanDoctors
9 दिनों से धरने पर बैठे FMG इंटर्न्स, 6 डॉक्टरों ने शुरू की भूख हड़ताल
राजस्थान में FMG इंटर्न्स अपने लंबित इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर पिछले 9 दिनों से जयपुर स्थित DME कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट एवं नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के निर्देशों के बावजूद अब तक उनके स्टाइपेंड का भुगतान नहीं किया गया है।
लगातार अनदेखी और कोई ठोस समाधान नहीं मिलने के बाद आज 6 डॉक्टरों, जिनमें 1 महिला और 5 पुरुष शामिल हैं, ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
ये युवा डॉक्टर सरकारी अस्पतालों में इंटर्नशिप के दौरान मरीजों की सेवा कर रहे हैं और अपने लंबित स्टाइपेंड के भुगतान की मांग कर रहे हैं।
सवाल यह है कि मरीजों की सेवा में जुटे इन युवा डॉक्टरों की मांगों का समाधान कब होगा?
राजस्थान सरकार @RajCMO@BhajanlalBjp एवं संबंधित प्रशासन से आग्रह है कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर FMG इंटर्न्स की समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि इन डॉक्टरों को उनका न्यायसंगत भुगतान मिल सके और वे सम्मान के साथ मरीजों की सेवा जारी रख सकें
आज राजस्थान फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स सोसाइटी से जुड़े युवा डॉक्टर्स से मुलाकात कर प्रदेश में FMG इंटर्न्स को मिल रही असमानता और स्टाइपेंड से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विदेश से मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर लौटे ये युवा डॉक्टर भी हमारे देश के नागरिक हैं, और भारतीय मेडिकल ग्रेजुएट्स (IMG) के समान अस्पतालों में पूरी मेहनत और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में स्टाइपेंड के मामले में उनके साथ भेदभाव पूरी तरह अनुचित है।
NMC के दिशानिर्देशों और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप FMG इंटर्न्स को समान स्टाइपेंड और उनके बकाया भुगतान का अधिकार मिलना चाहिए।
सरकार को इन युवा डॉक्टर्स से संवाद कर इनकी जायज़ मांगों पर "समान काम, समान अधिकार" सुनिश्चित करना चाहिए।
@RajCMO@RajGovOfficial@nhm_rajasthan
राजस्थान में FMG डॉक्टरों का Stipend को लेकर 9 दिनों से धरना जारी है, लेकिन सरकार की चुप्पी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
आज से आंदोलनरत चिकित्सक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। जिम्मेदारी से सेवाएं देने वाले इन डॉक्टरों के हक का Stipend रोकना अन्याय है।
🇮🇳 8 दिन से संघर्ष जारी है।
आज शाम 4 बजे तिरंगे के साथ हमारी शांतिपूर्ण यात्रा होगी।
यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि अपनी मांगों और अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने का एक माध्यम है।
सभी साथी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें।
#Day8#RajasthanFMGs#FMGStudents#RajFMG0Stipend