“अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा” - कल प्रयागराज में एक छात्र ने मुझसे यही कहा। सालों की तैयारी, घर की ज़मीन बेची, माँ-बाप का कर्ज़ और फिर भी हाथ में कुछ नहीं।
यह हार उसकी नहीं है। यह उस व्यवस्था की हार है जिसने उसकी मेहनत का दाम देने से इनकार कर दिया।
तेरह दिन हो गए - गृह मंत्री अमित शाह के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। मोदी जी माफी मांगने की जगह क्षमा बाँट रहे हैं।
@AmitShah जी, यह मत समझिए कि हम जवाबदेही मांगना बंद कर देंगे। राजधानी की सड़कों पर बच्चों पर लाठियां और पैलेट चले - और आपने एक शब्द नहीं कहा। आज नहीं तो कल, इस जुर्म का जवाब आपको देना ही पड़ेगा।
छात्र देश की रोशनी हैं, और मैं उनकी पूरी शक्ति के साथ खड़ा हूं।
#ChhatronKiGoonj
विश्व आदिवासी दिवस पर देश के सभी आदिवासी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं।
आदिवासी इस देश के पहले मालिक हैं - उनकी ऐतिहासिक संस्कृति भारत की अमूल्य धरोहर है।
जल, जंगल और ज़मीन पर उनके अधिकार के साथ आदिवासी अस्मिता और सम्मान की लड़ाई में हम हमेशा उनके साथ खड़े हैं।
राज्यसभा सांसद एवं AICC के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुखमय जीवन एवं दीर्घ सेवाकाल की कामना करता हूँ. @ShayarImran
दतिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री घनश्याम सिंह जी को प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आशा है कि आपका नेतृत्व क्षेत्र के विकास, जनसेवा और जनआकांक्षाओं की पूर्ति में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
जय कांग्रेस! ✋
@INCMP
दतिया उपचुनाव में विजय प्राप्त करने पर घनश्याम सिंह जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
इस शानदार जीत के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी जी सहित सभी कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी हार्दिक बधाई। यह जनादेश प्रदेश में जनसेवा के संकल्प को और अधिक बुलंद करेगा तथा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
सभी को पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ।
@jitupatwari@Barmer_Harish@INCMP@INCIndia
#छात्रसंघ_चुनाव_बहाल करने को लेकर पिछले 29 घंटों से छात्र नेता विजयपाल कुडी,वियोना जाट,कोशेन खान पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं लेकिन सरकार संवाद करने को भी तैयार नहीं है, @RajCMO को छात्रों से संवाद कर छात्र संघ चुनाव करवाने की घोषणा कर चुनावी घोषणापत्र के वादे को निभाना चाहिए।
भाजपा ‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से उसकी वापसी तय है।
दानपात्र में हाथ डालनेवाले भाजपाई और उनके संगी-साथियों के ख़िलाफ़ ‘दानपात्र’ के साथ सपा के सांसदों ने संसद के सामने जो सांकेतिक प्रदर्शन किया, उसे देखकर शर्मिंदगी में डूबे भाजपाई लोग, सबसे निगाह चुराकर चुपके से आते-जाते देखे गए।
जनता कह रही है, हम उदार हृदय भारतीय लोग, भाजपाइयों की सौ क्या हज़ार चोरी भी माफ़ कर देते लेकिन धर्म के पैसे चुराने का महापाप हम कभी माफ़ नहीं करेंगे। जनता ये भी कह रही है कि जो भगवान के नहीं हुए, वो हमारे क्या होंगे।
जो भाजपा का साथी, वो रामघाती-महापापी!
कांग्रेस संगठन महासचिव @kcvenugopalmp जी के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में सम्मिलित हुआ।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी सहित पदाधिकारियों ने अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। पार्टी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों और हितों की लड़ाई लड़ेगी।
@DeepakBaijINC@DrCharandas@SampathKumarINC@szarita@VijayJangidINC@INCIndia@INCChhattisgarh
आज संसद में मेरे भाषण के दौरान मैंने दिल्ली में छात्रों पर हुई बर्बरता का मुद्दा उठाया और इसके ज़िम्मेदार का नाम लिया - गृह मंत्री अमित शाह।
मुझे BJP ने बोलने नहीं दिया।
आज शाम 6 बजे - प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और वो सब कहूंगा जो सदन में कहने नहीं दिया गया।
माइक बंद कर सकते हैं - छात्रों की गूंज नहीं।
मोदी जी, अपने "फ्रैंड" को एक मंत्रालय से हटाकर दूसरे में बैठाकर बचाने की आपकी साज़िश देश के छात्रों और भारत की जनता को मंज़ूर नहीं।
धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और देश की education system की बर्बादी के चिन्ह और अनेक छात्रों की मौतों के ज़िम्मेदार हैं।
उन्हें अब किसी और की ज़िंदगी उजाड़ने नहीं देंगे। धर्मेंद्र प्रधान को कैबिनेट से जाना ही पड़ेगा - ये non-negotiable demand है।
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे education system को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।
शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है।
सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई।
2 मांगें अभी भी बाकी हैं - प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफ़ी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो।
ये समाज के दूसरे वर्गों किसानों, मजदूरों, गरीबों, हर वो व्यक्ति जिसे इस सरकार ने दबाया है, कुचला है - अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है।
इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है।
डरो मत!
शिक्षा मंत्री का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम है।
देशभर के छात्रों और युवाओं को बधाई, जिन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से अपने भविष्य की लड़ाई लड़ी।
अब भी दो मांगें बाकी हैं प्रधानमंत्री छात्रों से माफ़ी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो।
कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विराटनगर के पूर्व विधायक श्री इंद्राज गुर्जर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@IndrajGurjarinc
स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी एवं स्वराज के लिए अपना जीवन अर्पण करने वाले प्रखर समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर कोटिश: नमन!
राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण, साहस और संघर्ष सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
आज हर छात्र कह रहा है, पुलिसवाले कह रहे हैं, पूरा देश कह रहा है - मोदी सरकार को जाना पड़ेगा।
विपक्ष के नेता के रूप में मेरी ज़िम्मेदारी हर भारतीय की आवाज़ बनना है - और उसके लिए हर कीमत छोटी है।