माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने लखनऊ के बुद्धेश्वर में नगर निगम द्वारा पशुपालकों की 350 भैंसे ज़ब्त किये जाने के मामले में पीड़ित पशुपालकों से मुलाक़ात की एवं उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
पशुपालकों के साथ अमानवीय व्यवहार एवं शोषण हो रहा है, प्रशासन अपनी नाकामी छिपाने के लिए पीड़ितों का उत्पीड़न कर रहा है। इस अन्याय को बंद करे सरकार
चीनी के बढ़े दामों को लेकर सपा की महिला सभा ने जोरदार प्रदर्शन किया
भाजपा सरकार के इशारे पर दमनकारी बर्बर पुलिस ने सपा महिला सभा की महिला नेताओं को मारा पीटा
"नीट में यह लोग फेलियर हुए, यह अपना गुस्सा निकाल रहे हैं छात्रों पर। हमारी सरकार से मांग है कि छात्रों की मांग को स्वीकार करें और जो मंत्री है वह इस्तीफा दें।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
दिल्ली में छात्रों का समर्थन कर रहें माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को पुलिस द्वारा डिटेन किया जाना अति निंदनीय है।
लोकतंत्र की है हत्यारी
भाजपा सरकार अत्याचारी !
श्री @yadavakhilesh जी ज़िंदाबाद
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 19.07.2026
उन्नाव जिले की बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड बांगरमऊ के ग्राम सभा लतीफपुर में समाजवादी पार्टी नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बांगरमऊ शरीफ खान द्वारा पीडीए पंचायत जन संवाद का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्री शरीफ खान ने कहा कि आज महंगाई चरम पर है पेट्रोल, डीजल, गैस व खाने पीने के समान की कीमतों, दवाइयों के दाम आसमान पर हैं जिनकी बढती कीमतों पर लगाम लगाने में सरकार विफल है। गरीब जनता परेशान है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जननायक श्री अखिलेश यादव जी के प्रति लोगों की उम्मीद, लोगों का विश्वास दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है और पीडीए विचारधारा के सभी लोग एक साथ आकर परिवर्तन के साक्षी बनकर आगामी 2027 में पीडीए सरकार बनाने जा रहे हैं।
कार्यक्रम में सर्वश्री बूथ प्रभारी कमलेश यादव, दिलीप कुमार निषाद, हरपाल यादव, सियाराम निषाद, अभय यादव रामविलास राजपूत, रेहान खान, बालकिशन यादव मास्टर साहब, सूरज निषाद, अमित निषाद, राजू बीडीसी, कमलेश निषाद, शिवनाथ निषाद, आफाक खान, शफीक खान, सुनील यादव, केशव, योगेंद्र यादव, महेश निषाद आदि मुख्य रूप से रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
आज बागपत जिला कारागार पहुंचकर आंदोलनकारी साथियों दिग्विजय भाटी एवं हिमांशु सिद्धार्थ से मुलाकात की।इस दौरान उनका हालचाल जाना और हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़े रहने का विश्वास दिलाया।
राम मंदिर चढ़ावे की चोरी इस भाजपा शासित आदित्यनाथ सरकार में बेहद शर्मनाक बात है।
पहले तो इस सरकार ने पूज्य शंकराचार्य जी के ऊपर अत्याचार किया, महाकुंभ में इस सरकार के कुप्रबंधन से लोग मारे गए, उनके मुआवजे में बेईमानी भ्रष्टाचार किया इस भाजपा सरकार ने।
उसके बावजूद ये भाजपा के लोग अपने आपको किस मुंह से सनातनी कहते हैं?
राजनीतिक मूल्यों का होना बहुत आवश्यक है, भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं के इशारे पर जो लोग आदरणीय राष्ट्रीय अध्य्क्ष जी की बेटी के विषय में जो लोग अनापशनाप बोल रहे है यह उनके बेटी सम्मान का वास्तविक चेहरा दिखा रहा है और बेटी के सम्मान में नारा देना ही नहीं बल्कि उसका महत्व भी समझना चाहिए, लेकिन इन लोगों से उम्मीद करना ही ग़लत है !
उप्र के मुख्यमंत्री जी का ‘24 घंटे बिजली आने के दावों’ का ट्रांसफॉर्मर उड़ गया है क्या?
महीने भर से बिजली न आने का रिकॉर्ड बनाने का होर्डिंग सरकार लगवाएगी या जनता?
भाजपा सरकार मतलब भ्रष्टाचार का अंधकार!
#असफल_मुख्यमंत्री_उप्र