संगठनात्मक समीक्षा एवं सत्यापन बैठक के अंतर्गत छतरपुर जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों के साथ विधानसभा वार '��कल संवाद' किया। बैठक में छतरपुर, राजनगर, बिजावर, महाराजपुर, चंदला एवं मलहरा विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत/वार्ड कमेटी, बीएलए-2 (BLA-2) एवं मंडलम कमेटियों के गठन तथा बूथ स्तर की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस संगठनात्मक चर्चा का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय, सुदृढ़ व प्रभावी बनाना और कार्यकर्ताओं की सीधी सहभागिता सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर जिला प्रभारी श्री सुखेंद्र सिंह ��न्ना जी, जिला अध्यक्ष श्री गगन यादव जी, कनेक्ट सेंटर प्रभारी श्री भूपेंद्र सिंह जी, सभी विधानसभा प्रभारी एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रिय शिवराज जी,
इतिहास को आधा पढ़कर,
सं��िधान पर पूरा फैसला मत सुनाइए!
पहले असली मुद्दे पर आइए! @BJP4India ने जिस तरह से चुनाव आयोग को बंधक बना रखा है! अनेक स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाओं का लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है!
लोकतंत्र और संविधान के अस्तित्व पर सवाल उठने का दौर आ गया है! ऐसे में कांग्रेस की नैतिक जिम्मेदारी है वह भाजपा के राजनीतिक षड्यंत्र को जनता के सामने लाए!
मसला यह है कि जनता के बीच भ्रम कैसे फैलाया जाए! जैसे देश का 98% किसान क���्ज में डूबा है! फसलों की लागत भी नहीं निकल पा रही है! खाद का भी ऐतिहासिक संकट है!
यह सभी आपकी जिम्मेदारी और जवाबदेही है, लेकिन आप इस सबसे हटकर "एक देश-एक चुनाव" जैसे गैर-प्राथमिक मामले पर उधार की बयानबाजी कर रहे हैं!
वैसे भाजपा की यही फितरत है! कभी वंदे मातरम, कभी एक देश एक चुनाव जैसे जुमले! लेकिन जनता जागरुक हो चुकी है, वह झूठे जुमलेबाजों को पहचान भी चुकी है!
@ChouhanShivraj
मुख्यमंत्री जी,
विज्ञापन में सड़कें चमकाने से,
मध्य प्रदेश की सड़कें नहीं सुधरेंगीं!
- आप ₹23,000 करोड़ और 15,000 किमी ��ड़कों का हिसाब बता रहे हैं, लेकिन जमीन पर मध्य प्रदेश की जनता गड्ढों, जर्जर सड़कों और जानलेवा हादसों का हिसाब भुगत रही है!
@BJP4MP सरकार के
विकास के दावे की असली तस्वीर यह है!
• 2020 से 2024 के बीच मप्र में राष्ट्रीय राजमार्गों पर गड्ढों से 969 लोगों की मौत हुई!
• सिर्फ 2024 में गड्ढों ने 277 जिंदगियां निगल लीं! यानी लगभग हर दूसरे दिन एक मौत!
• 2024 में प्रदेश में 55,711 सड़क दुर्घटनाएं और 15,152 मौतें दर्ज हुईं!
• मप्र : सड़क घनत्व 162.20 किमी प्रति 100 वर्ग किमी है! राष्ट्रीय औसत 201.28 किमी है!
@DrMohanYadav51 जी,
- सड़कें कितने किलोमीटर बनीं, इसका विज्ञापन मत दिखाइए, कितने किलोमीटर सड़कें टिकाऊ बनीं और कितनी जिंदगियां सुरक्षित हुईं, प्रदेश की जनता को उसका हिसाब दीजिए!
- जनता पूछ रही है, सड़कें बनी हैं तो हर बारिश में गड्ढे क्यों बन जाते हैं? सड़कें मजबूत हैं तो हादसे और मौतें क्यों बढ़ रही हैं? क्यों झ���ठे प्रचार की आड़ में सरकार अपने अपराध छुपा रही है?
@nitin_gadkari
@narendramodi
खण्डवा जिले के ग्राम रुधी में कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री नारायण जी पटेल के निधन पर आज गुरुवार को उनके ��िवास पर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवारजनों से संवेदनाएँ व्यक्त की ।
डॉ. रामकिशोर दोगने जी विधायक हरदा के पूज्य पिताजी के निधन पर आज गुरुवार को उनके निवास पर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त प्रियजनों से अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की ।
प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री प्रमोद चौधरी जी की पूज्य माताजी का निधन अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏
कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री गौरीशंकर पाटीदार जी के सुपुत्र के असामयिक निधन पर आज गुरुवार ��ो उनके गृह ग्राम बड़गाव माली में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से संवेदनाएँ व्यक्त की ।
प्रदेशवासियों,
25 साल का जनमत लेकर,
सत्ता पर सवार "सुशासन" ऐसा है!
• ग्राम रौली का यह वीडियो डराने, दिल दहलाने और मानवता को शर्मसार करने वाला है!
• बारिश से जब र��स्ता बंद, तब मजबूर लोगों को शव ड्रम पर रखकर ले जाना पड़ता है!
• उपमुख्यमंत्री बनाम स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के गृह जिले रीवा में अंतिम यात्रा भी कष्ट में है!
@rshuklabjp
@narendramodi
@drmohanyadav51
ईद मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद!
इस मुक़द्दस मौक़े पर मेरी दिली दुआ है नफ़रत की जगह मोहब्बत, फ़िरक़ापरस्ती की जगह भाईचारा और बेइंसाफ़ी की जगह इंसाफ़ का उजाला कायम हो!
मोहन सरकार समझ ले आवाज़ उठाने वालों को उठाकर ले जाने से आवाज़ बंद नहीं होती!
- भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे अभ्यर्थियों की आवाज़ सुनने के बजाय सरकार दमन का रास्ता अपनाएगी, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है!
- करीब 95 घंटे से आमरण अनशन पर बैठे श्री नरेंद्र राजपूत जी को पुलिस द्वारा धरना स्थल से हटाए जाने ��ी घटना पुख्ता प्रमाण है कि सच से मध्य प्रदेश सरकार डर रही है!
- मैंने पहले और आज भी संघर्षरत युवाओं से वीडियो कॉल पर बात कर चुका हूं! उनकी मांगें सुनी हैं, उनके संघर्ष को समझा है और उनके साथ खड़े रहने का वादा किया है!
मैं अपने सवाल फिर दोहरा रहा हूं!
• युवाओं की मांग पूरी करने में,
सरकार को आखिर इतनी हिचक क्यों है?
• पदवृद्धि पर निर्णय लेने के बजाय,
आंदोलनकारियों को हटाने की नौबत क्यों आई?
@DrMohanYadav51
महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरा युवा आक्रोश ....
महंगाई अब सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, हर परिवार की रसोई और हर युवा के भविष्य का सवाल बन चुकी है।
आज खरगोन जिला मुख्यालय पर यूथ कांग्रेस के युवा साथियों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन कर सरकार तक आमजन की आवाज़ पहुंचाई।
ये सिर्फ प्रदर्शन नहीं, जनता के हक की लड़ाई है ।
#महंगाई_के_खिलाफ_हल्ला_बोल #यूथ_कांग्रेस #खरगोन #जनता_की_आवाज
कुर्���ी की चुप्पी और भाजपा के 20+ साल के राज में मप्र का “विकास” देखिए! नदियां सीवेज ढो रही हैं और तमाम शहर कचरे का बोझ!
हालात ये हैं कि नर्मदा, क्षिप्रा और चंबल जैसी हमारी जीवनदायिनी नदियां भी गंदे नालों और अनुपचारित सीवेज का बोझ झेल रही हैं!
सरकार के अपने आंकड़ों ने ही,
नगरीय व्यवस्था की पोल खोल दी है!
- 413 में से 352 नगरीय निकायों में सीवेज ट्रीटमेंट की सुविधा ही नहीं!
- 12,67,626 घर सीवर लाइन से बाहर!
- 1,542.18 MLD का सीवेज ट्रीटमेंट गैप!
- 1,315 नालों से करीब 637 MLD सीवेज-सिल्लेज जलस्रोतों में पहुंच रहा है!
- 110 निकायों में करीब 12.86 लाख मीट्रिक टन पुराना कचरा पड़ा है!
@DrMohanYadav51 जी,
हजारों करोड़ की योजनाएं आखिर गईं कहां?
स्वच्छता के दावों और विज्ञापनों के पीछे इतना गंदा सच क्यों छिपाया जा रहा है?
#NGT की सख्ती ने @BJP4MP सरकार के कथित “विकास मॉडल” का असल चेहरा फिर।देश-प्रदेश की जनता के सामने रख दिया है!
यह प्रशासनिक विफलता और मध्यप्रदेश की नदियों, पर्यावरण तथा जनता के स्वास्थ्य के साथ भी गंभीर खिलवाड़ है! अक्षम्य अपराध है!
#SewageCrisis | #SaveNarmada