भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास के मजबूत बंधन का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह पर्व न केवल रक्षा और स्नेह का उत्सव है, बल्कि एक संकल्प भी है-हर बेटी, बहन और महिला के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का।
नारी शक्ति के सम्मान, समानता और अधिकारों को समर्पित ‘महिला समानता दिवस’ की समस्त नारी शक्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की सशक्त वाहक हैं।
नमो देवादिदेवाय महा��ेवाय ते नमः।
त्र्यम्बकाय नमस्तुभ्यं त्रिशूलवरधारिणे॥
देवाधिदेव महादेव की आराधना के पावन मास श्रावण के चतुर्थ सोमवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से सभी का जीवन नई ऊर्जा और आनंद से परिपूर्ण हो तथा समस्त कष्टों का निवारण हो।
जगत प्रसिद्ध सालासर बालाजी मन्दिर के स्थाप��ा के 272 वर्ष पूर्ण होने की समस्त भक्तों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
बालाजी महाराज सभी भक्तों के सँकट खत्म करे, आरोग्य सम्पन्नता और सफलता प्रदान करे। इन्हीं मँगलकामनाओ के साथ जय श्री बालाजी
युवा शक्ति के प्रेरणास्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन।
युवाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और आधुनिक भारत के निर्माण में सहभागी बनाने की आपकी दूरदर्शी सोच सदैव प्रेरणादायी रहेगी।
सियाराममय सब जग जानी, करउँ प्रणाम जोरि जुग पानी।
भक्ति, ज्ञान और लोकमंगल की अमर धारा को जन-जन तक पहुँचाने वाले संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उनका साहित्य सदैव समाज को मर्यादा, सद्भाव और संस्कारों की राह दिखाता रहेगा।
॥ जय श्री कल्याण धणी ॥
श्री डिग्गी कल्याण जी की 61वीं लक्खी पदयात्रा में पधारे सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
श्री कल्याण धणी की कृपा सभी पर बनी रहे। आपकी यात्रा मंगलमय एवं सुखद हो तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृ��्धि और खुशहाली का संचार हो।
भारतीय स्वाधीनता संग्राम में "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा" का नारा बुलंद कर देशवासियों में देशभक्ति की अलख जगाने वाले महान क्रांतिकारी एवं आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक न���ताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
नाग देवता की उपासना के पर्व नाग पंचमी एवं शिव आराधना के पावन श्रावण मास के तृतीय सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान भोलेनाथ और नाग देवता की कृपा से सभी के जीवन में सु��, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे। यही मंगलकामना है।
हर हर महादेव!
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले समस्त वीर स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन।
जय हिंद! 🇮🇳
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की आप सभी युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प ही भारत की प्रगति की असली शक्ति है।
#InternationalYouthDay
देवाधिदेव महादेव के पावन श्रावण मास में प्रकृति, आस्था और नवसृजन के प्रतीक हरियाली अमावस्या के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ !
देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का संचार हो।
ॐ नमः शिवाय || हर हर महादेव।
शिव उपासना एवं साधना के पावन श्रावण मास की शिवरात्रि पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का वास हो और हर मनोकामना पूर्ण हो।
हर हर महादेव
नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मै न काराय नमः शिवायः॥
पवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
ॐ नमः शिवाय
युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों एवं उर्जावान कार्यकर्ता��ं को भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
देश के विकास, प्रगति और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आपका संघर्ष और समर्पण भाव अभूतपूर्व है।
भारत छोड़ो आंदोलन
आज ही के दिन वर्ष 1942 में देश के महान स्वतंत्��ता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध “करो या मरो” का संकल्प लेकर भारत छोड़ो आंदोलन का बिगुल बजाया था।
देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि।