माँ भारती के उपासक, कुशल संगठन शिल्पी, असंख्य कार्यकर्ताओं को सेवा, सुशासन व राष्ट्रवाद के संस्कार से दीप्त करने वाले, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
आपका त्यागमय जीवन सभी राष्ट्र प्रेमियों के लिए एक महान आदर्श है।
लोकप्रिय राजनेता, विज्ञ विधिवेत्ता, कुशल रणनीतिकार व प्रखर वक्ता, पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री, 'पद्म विभूषण' अरुण जेटली को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि!
राष्ट्र सेवा में समर्पित रहा उनका पूरा जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
क्या आप जानते हैं ?
भगवान श्री राम के वनवास से लौटकर आने की सूचना भरत को किसने दी थी ?
जवाब पता है ?
नीचे कमेंट सेक्शन में लिखें👇
#Quiz#ramayan#UpKaCulture@myogiadityanath
गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज श्री गोरखनाथ मंदिर स्थित गोशाला में गोसेवा की।
महाराज जी ने इस अवसर पर गोवंशों को गुड़ खिलाया।
'वीर बाल दिवस' के अवसर पर आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी महाराज के साहिबजादों की पवित्र स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर 'छोटे साहिबजादे' पुस्तक का विमोचन भी हुआ।
साहिबजादों के बलिदान को शत-शत नमन!
श्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' जी को नेपाल के प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
नि:संदेह, आपके यशस्वी नेतृत्व में भारत व नेपाल के राजनीतिक, व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संबंधों में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी।
जय पशुपतिनाथ!
@cmprachanda
'वीर बाल दिवस' पर श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के साहिबजादों के बलिदान को कोटि-कोटि नमन!
साहिबजादों का पावन बलिदान युगों-युगों तक राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए हम सभी को प्रेरणा प्रदान करेगा।
माँ भारती की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
उनका संघर्षशील, त्यागमय व ध्येयनिष्ठ जीवन राष्ट्र सेवा का दिव्य प्रतिमान है।
कोरोना कालखंड में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कोविड-19 से दिवंगत हुए 53 पत्रकारों के परिजनों को आज लखनऊ में ₹10-10 लाख की सहायता राशि का चेक वितरित हुआ।
पत्रकारों की कर्तव्यपरायणता, साहस और सामाजिक योगदान को नमन।
@UPGovt दिवंगत पत्रकारों के परिजनों के साथ है।