Don’t let 📈 become 😭
The journey from “Guaranteed Returns” to “Guaranteed Regret” begins with a single click.
Pause before you invest. Verify before you trust.
Report cyber fraud immediately by calling 1930.
#WorldEmojiDay#TrustIsTheTarget#InvestmentFraud#CyberSecurity
भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
गोण्डा इकाई द्वारा जनपद गोण्डा में नगर पालिका परिषद के नजूल अमीन को ₹01 लाख/- रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।
कृपया भ्रष्टाचार के प्रकरणों को एसीओ की हेल्पलाइन: 📱9454402484, ✉️[email protected] पर रिपोर्ट करें।
#UPPolice
Zero Tolerance Towards Narcotics—
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 04 अभियुक्तों को @muzafarnagarpol द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 50 किलोग्राम अवैध गांजा व तस्करी में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
#UPPNabsNarcos#GoodWorkUPP
अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही—
अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 01 तस्कर को @bhadohipolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 114 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, 01 ट्रैक्टर व पानी का टैंकर बरामद किया गया है।
#UPPAgainstCrime#GoodWorkUpp
अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल हैक व सिम पोर्ट कराकर पीड़ित के खाते से साइबर ठगी किए गए ₹98,308/- @kanpurdehatpol के थाना शिवाली की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए @DeoriaPolice द्वारा 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 08 मोबाइल फोन, 04 एटीएम कार्ड, 03 आधार कार्ड, 04 पासबुक व ₹13,620/- नकद बरामद किये गए हैं।
अभियुक्त बैंक खातों में साइबर ठगी की धनराशि प्राप्त कर उसे एटीएम एवं चेक के माध्यम से तत्काल निकालते थे तथा कमीशन काटकर शेष धनराशि गिरोह के संचालकों को उपलब्ध कराते थे। प्रत्येक बैंक खाते के बदले उन्हें ₹10,000/- से ₹15,000/- तक कमीशन प्राप्त होता था। एनसीआरपी एवं समन्वय पोर्टल पर प्राप्त संदिग्ध बैंक खातों के संबंध में विभिन्न थानों पर कुल 17 साइबर शिकायतें दर्ज हैं।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
अन्तर्राज्यीय स्तर पर साइबर फ्रॉड करने वाले संगठित गिरोह का @firozabadpolice द्वारा अनावरण कर गिरोह के 03 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 10 बैंक पासबुक, 05 चेकबुक, 08 एटीएम कार्ड, 02 सिमकार्ड एवं आधार कार्ड बरामद किया गया है तथा संबंधित बैंक खातों में लगभग ₹11 लाख की धनराशि होल्ड कराई गई है।
अभियुक्तगण डिजिटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड एवं पेपर ट्रेडिंग जैसी साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को विभिन्न बैंक खातों में प्राप्त कर उसका लेन-देन करते थे। साइबर ठगी से प्राप्त ₹70 लाख की धनराशि विभिन्न खातों में प्राप्त हुई थी। अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर फ्रॉड से संबंधित करीब 12 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें लगभग ₹08 करोड़ की साइबर ठगी का विवरण अंकित है।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित से साइबर ठगी किए गए ₹7,50,000/- @sultanpurpolice थाना साइबर क्राइम द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
दिनांक 13.07.2026 को 11 साइबर अपराधियों को @firozabadpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 11 मोबाइल फोन, 08 आधार कार्ड, 04 पासबुक, 02 सिम कार्ड, 01 लैपटॉप, 02 पैन कार्ड एवं ₹65 हजार/- नकद बरामद किये गए हैं।
अभियुक्तों द्वारा डिजिटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, पेपर ट्रेडिंग आदि साइबर अपराधों के माध्यम से ठगी कर प्राप्त धनराशि विभिन्न बैंक खातों में प्राप्त की जाती थी। साइबर अपराधियों द्वारा विभिन्न प्रदेशों में लगभग ₹1.50 करोड़/- की साइबर ठगी की गई है।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल हैक कर यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगी किए गए ₹55,999/- @kaushambipolice के थाना साइबर क्राइम द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
साइबर फ्रॉड गिरोह के 17 अभियुक्तों को @pratapgarhpol द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों के विरुद्ध देश के 19 राज्यों में कुल 89 एनसीआरपी (NCRP) शिकायतें दर्ज हैं तथा उनकी देश के विभिन्न राज्यों में लगभग ₹12 करोड़ 18 लाख की साइबर ठगी से संबंधित मामलों में संलिप्तता पाई गई।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
गाड़ी में रखी बड़ी धनराशि को चालक द्वारा वाहन सहित लेकर फरार हो जाने के संबंध में थाना हसनपुर पर पंजीकृत अभियोग का अनावरण करते हुए @amrohapolice द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के ₹23.90 लाख/- नकद व 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्त चालक का कार्य करता था, शीघ्र धन अर्जित करने के लालच में मालिक के वाहन में रखी नकदी चोरी करने की योजना बनाई और घटना के दिन वह वाहन सहित नकदी लेकर फरार हो गया तथा अपने भाई के पास पहुँचकर दोनों भाइयों ने मिलकर चोरी की गई धनराशि को अपने किराये के मकान में छिपाकर रख दिया था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
घर में घुसकर चोरी करने वाले 04 अभियुक्तों को @lkopolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लगभग ₹20 लाख/- मूल्य के पीली व सफेद धातु के आभूषण बरामद किये गए हैं।
अभियुक्तगण आपस में मित्र हैं तथा बंद मकानों की रेकी कर सुनियोजित ढंग से ताला तोड़कर सोने-चाँदी के आभूषण, नकदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी करते थे। चोरी किए गए माल का आपस में बंटवारा कर गिरफ्तारी से बचने के लिए अन्य जनपदों/राज्यों में फरार हो जाते थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
Zero Tolerance Towards Narcotics—
#ANTF आगरा यूनिट एवं @firozabadpolice के संयुक्त ऑपरेशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 04 सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 6.781 किलोग्राम अवैध चरस, 01 दो पहिया वाहन व 04 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
अभियुक्त अवैध मादक पदार्थ बिहार से लाकर आगरा, मथुरा एवं फिरोजाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
#ANTF
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय में समस्त जोनल, परिक्षेत्रीय एवं जनपदीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निम्न प्रमुख बिंदुओं पर कार्यवाही हेतु विशेष निर्देश दिए गए—
▪️ कांवड़ यात्रा एवं आगामी पर्वों को Zero Incident & Zero Accident के लक्ष्य के साथ सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाए।
▪️ यक्ष ऐप के माध्यम से बीट सूचना तंत्र को सुदृढ़ करते हुए सक्रिय अपराधियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराया जाए तथा लापता पाए गए अपराधियों की तलाश हेतु एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जाए।
▪️ 60 एवं 90 दिवस से अधिक लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु विकसित Case Diary Monitoring Dashboard का प्रस्तुतिकरण किया गया। यह पोर्टल पर्यवेक्षक अधिकारियों एवं विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के संबंध में 15 दिन पूर्व अलर्ट प्रदान करेगा , जिससे उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
▪️ ZFD एवं RTC अभियान के सकारात्मक परिणामों को और सुदृढ़ किया जाए।
▪️ ZFD अभियान के परिणामस्वरूप सड़क दुर्घटनाओं में 9%, मृत्यु दर में 10% की कमी आई तथा 800 से अधिक बहुमूल्य मानव जीवन की रक्षा हुई।
▪️ RTC Scheme के अंतर्गत Google Maps आधारित रियल-टाइम ट्रैफिक प्रबंधन एवं Route Marshal की व्यवस्था से तीन माह में Choke Points में 17% की कमी तथा चयनित मार्गों पर यात्रा के औसत समय में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।
▪️ मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। केंद्रों की स्थापना के उपरांत महिला संबंधी अपराधों में कमी दर्ज की गई है।
▪️ सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखते हुए भ्रामक एवं भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जाए।
▪️ गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं अन्य व्यक्तियों से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
▪️ प्रत्येक महत्वपूर्ण घटना की समयबद्ध, तथ्यात्मक एवं पारदर्शी जानकारी मीडिया एवं आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए।
#UPPolice
https://t.co/HDwGzDuHgw