महाकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' जी ने कहा था...
मूल जानना बड़ा कठिन है नदियों का, वीरों का,
धनुष छोड़ कर और गोत्र क्या होता है रणधीरों का,
पाते हैं सम्मान तपोबल से भूतल पर शूर,
'जाति-जाति' का शोर मचाते केवल कायर क्रूर।
सुनो,
जानती हूँ कुछ चीज़ें अपने हिसाब से नहीं होतीं,चाहे मैं कितना भी कोशिश कर लूँ, कितना भी अपना दिल तुम्हारे सामने खोलकर रख दूँ, पर कुछ बातें प्रेम में बस अपने हिसाब से नहीं होतीं। मैंने हमेशा सोचा था कि प्यार में सब कुछ संभव है, लेकिन अब समझ आया है कि प्यार कभी-कभी चुप रहकर भी बहुत कुछ कह जाता है। मैं तुमसे कोई उम्मीद नहीं रखती, ना ही हर बार अपनी दिल की गहराईयों वाली बातें तुम्हें बता पाती हूँ। क्योंकि मैं जानती हूँ, तुम भी शायद अपने अंदर कुछ लड़ाइयाँ लड़ रहे होगे, जो मैं देख नहीं पाती।
कुछ चोटें ऐसी हैं जो समय के साथ भी नहीं भरतीं। मैं तुमसे कभी नहीं कह सकती कि “ऐसा करो” या “ऐसा मत करो”। तुम्हारी खुशी मेरी खुशी है, और अगर तुम्हें कुछ दूर रहना अच्छा लगता है, तो मैं चुपचाप स्वीकार कर लेती हूँ। मैं तुमसे ये भी नहीं पूछूँगी कि तुम मेरे साथ ऐसा क्यों करते हो क्यों मुझसे दूर चले जाते हो, क्यों कभी बातों में खामोशी घोल देते हो,क्योंकि मोहब्बत सवाल नहीं करती। वो तो बस देती जाती है, बिना किसी हिसाब-किताब।
मेरी उन फीलिंग्स को, जो मैं शब्दों में नहीं ढाल पाती। जब मैं तुम्हारे सामने होती हूँ और कुछ नहीं बोलती, तो बस मेरे चेहरे को देखो, मेरे हाथों की हल्की सी काँपती उँगलियों को महसूस करो। ना बोलो कुछ, बस महसूस कर लो वो जो मैं कह नहीं पाती। कभी-कभी तो दिल इतना भर आता है कि खामोशी ही मेरी ज़ुबान बन जाती है।
नज़रअंदाज़ ? तुम जानबूझकर नहीं करते मैं जानती हूँ, शायद तुम भी अपने अंदर कुछ छुपा रहे हो, कुछ कह नहीं पा रहे हो।मैं ना तो कोई कभी हक़ जताऊँगी, ना कभी शिकवा करूँगी,क्योंकि तुम्हारा प्यार मुझे मिला है, वो ही मेरे लिए बहुत है,पर एक छोटी सी गुज़ारिश है, जब भी तुम मुझे देखो, बस एक पल के लिए मेरी आँखों में झाँक लेना।वहाँ सब लिखा हुआ है वो सारी चाहत, वो सारी तकलीफ, वो सारी बेवजह की उदासी और वो अनकही मोहब्बत, जो लफ़्ज़ कभी नहीं कह पाए।
मैं तुम्हारी हूँ, हमेशा से,दूर हो या पास, ये दिल तो बस तुम्हारा ही है। बस कभी-कभी, इस खामोशी को तोड़कर मुझे अपनी बाहों में भर लेना।मैं सब समझ लूँगी।✨♥️
#રાધાસ્વરા
#बज़्म
रौशन आनंद ने कहा, मैं पटना पुलिस से पूछना चाहता हूँ कि बिना जांच के मुझे क्यों गिरफ्तार किया गया? किस नेता के इशारे पर फैसल खान को बचाया जा रहा है? किसके राजनीतिक दबाव में मेरी गिरफ्तारी हुई? उन्होंने यह भी कहा कि जब फैसल खान के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, तो पटना पुलिस के पास उसे गिरफ्तार करने के लिए 48 से 72 घंटे का समय था।
#RoshanAnand #PatnaPolice #BiharNews #BreakingNews #FaizalKhan
मेरे कंधे पर झुका तुम्हारा यह सिर और सूनी राहों पर साथ चलता हमारा यह सफ़र ही मेरी दुनिया का सबसे अनमोल कोना है।❤️💫
यह जो सिर झुका है मेरे कंधे पर तुम्हारी इजाजत से,
मानो कायनात का सारा सुकून आ गया है मेरी हिफाजत में।
כל עוד אני ראש ממשלת ישראל - לאיראן לא יהיה נשק גרעיני.
יש ביני לבין הנשיא טראמפ הסכמה מלאה בנושא.
כבר למעלה מ-30 שנה אני בחזית המאבק הבינלאומי נגד תכנית הגרעין של איראן.
אלמלא המאבק הזה לאיראן היו מזמן פצצות אטום להשמדת ישראל.
איראן פועלת להשמיד את מדינת היהודים, ואני מקדיש את חיי כדי למנוע מהם מלעשות זאת.
כל עוד אני ראש ממשלת ישראל, זה לא יקרה.
मेरा एक दोस्त 30 साल का हो गया है और अभी भी वर्जिन है। शादी तो करना चाहता है, लेकिन करियर अभी बना नहीं है इसलिए जिम्मेदारी उठाने से बच रहा है। उधर शरीर और दिमाग अपनी मांग कर रहे हैं, इधर भविष्य की चिंता उसे रोक रही है। न पूरी तरह आगे बढ़ पा रहा है, न पूरी तरह छोड़ पा रहा है। बस इसी खींचातानी में उसका दिमाग अक्सर उसी चक्कर में घूमता रहता है।
सबसे मज़ेदार बात ये है कि आजकल ये चीज़ एक साथ बहुत कॉमन भी है और बहुत अनकॉमन भी।
कॉमन इसलिए क्योंकि ऐसे लोग पहले से ज़्यादा दिख रहे हैं। अनकॉमन इसलिए क्योंकि सेक्स और डेटिंग संस्कृति इतनी दिखाई देती है कि लोगों को लगता है कि सब कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता उससे कहीं अधिक विविध है।
यह कई कारणों का मिश्रण है।
- रिश्ते बनाना पहले से कठिन हो गया है
- लोग देर से शादी कर रहे हैं।
- काम, पढ़ाई और करियर पर ज़्यादा ध्यान है।
- सामाजिक अलगाव बढ़ा है
- आज बहुत लोग ऑनलाइन तो जुड़े हैं, लेकिन वास्तविक जीवन में कम लोगों से मिलते हैं।
- घर, नौकरी, भविष्य की चिंता।
- बहुत से लोग तब तक रिश्ते में नहीं आना चाहते जब तक उन्हें अपनी स्थिति स्थिर न लगे।
- पुरुषों और महिलाओं दोनों की अपेक्षाएँ बदली हैं
- भावनात्मक जुड़ाव, समानता, आकर्षण, संगतता आदि की अपेक्षाएँ बढ़ी हैं।
- पहले मोहल्ला, संयुक्त परिवार, सामाजिक मेलजोल ज़्यादा था।
- डेटिंग ऐप्स ने विकल्प बढ़ाए हैं, लेकिन स्थायी रिश्ते कम किए हैं।
- पहले 30 साल का वर्जिन होना बहुत असामान्य माना जाता था।
- आज कई देशों में 20s और 30s में ऐसे लोगों की संख्या बढ़ी है जिन्होंने कभी सेक्स नहीं किया।
कुछ वर्षों में कई देशों की रिपोर्टों और सर्वेक्षणों में यह पाया गया है कि युवा पीढ़ी (खासकर Gen Z) औसतन पिछली पीढ़ियों की तुलना में कम सेक्स कर रही है और कम रिश्तों में है।
इससे बहुत सी प्रॉबल्स जन्म ले रही है:
- अकेलापन (Loneliness) बढ़ रहा है।
- स्पर्श की भूख (Touch Hunger)
- कल्पनाएँ, चिंताएँ, अस्वीकृति का डर, सोशल तुलना आदि।
- Parasocial Relationships
- पोर्न का अधिक इस्तेमाल
सुनो स्वरा,
तुझे निहारते रहना बस यही तो मेरा इश्क़ है…
इश्क़ हमेशा शब्दों का मोहताज नहीं होता, कभी-कभी वो बस एक नज़र में सिमट जाता है।जब तुझे देखता हूँ, तो लगता है जैसे सारा वक्त थम गया हो, जैसे हवा भी अपनी गति भूल गई हो और बस तू ही तू रह गई हो मेरी आँखों के सामने।दुनिया की सारी हलचल, सारी आवाज़ें, सब कुछ फीका पड़ जाता है, सिर्फ़ तेरी साँसों की धुन और तेरी मौजूदगी की खुशबू रह जाती है।मेरी आँखों की ये टकटकी कोई आदत नहीं, कोई खेल नहीं… ये तो मेरा इश्क़ है, जो बिना बोले भी तुझे गले लगा लेता है।
तुझे यूँ चुपचाप देखना,बिना कुछ कहे, बिना कुछ माँगे ये मेरे लिए सबसे खूबसूरत इबादत है।तेरे चेहरे पर खिलती मुस्कान मेरे दिल में एक नई कविता लिख देती है।तेरी आँखों की वो चमक, जैसे सितारे झर रहे हों, और मेरी रातों को रोशन कर देती है।
लोग कहते हैं इश्क़ में लफ़्ज़ों की बारिश ज़रूरी होती है, मगर मेरा इश्क़ तो खामोशी में भी तुझसे हज़ार बातें कर जाता है।तेरी एक झलक मेरे सारे सवालों का जवाब बन जाती है।
जब तू सामने होती है, तो दिल को किसी और चीज़ की ज़रूरत ही महसूस नहीं होती।तेरी हँसी की एक झलक, तेरे बालों का लहराना, तेरी पलकों का गिरना-उठना, ये सब मेरी दुनिया को पूरा कर देते हैं। तेरी मौजूदगी में समय रुक जाता है और मैं बस तुझे निहारता रहता हूँ।ये जो मेरी नज़रें तुझ पर ठहर जाती हैं, ये कोई बेवजह की दीवानगी नहीं… ये वो गहरा समंदर है जो हर धड़कन के साथ और गहरा होता जाता है, और हर लहर में सिर्फ़ तेरा नाम तैरता है।
शायद तू कभी समझ पाए या न समझ पाए, मगर मेरी हर एक नज़र में तेरा नाम लिखा हुआ है।कभी-कभी तो लगता है कि मेरी आँखें तुझे देखकर खुद ही बोलने लगती हैं तू ही मेरा सुकून है। तुझे निहारते रहना मेरे लिए सिर्फ़ एक पल नहीं, बल्कि एक पूरी ज़िंदगी है।
हर सुबह तेरी याद से शुरू होती है और हर शाम तेरी तस्वीर को आँखों में उतार कर ख़त्म होती है।
मैं जानता हूँ कि शायद ये खामोशी तेरे लिए बस एक नज़र हो, मगर मेरे लिए ये सारी कायनात है।इसमें छुपा है वो प्यार जो ज़ुबान पर आने से कहीं ज़्यादा गहरा है।ये इश्क़ सच्चा है, शुद्ध है, बिना किसी शर्त का है।ये मेरा इश्क़ है… सच्चा, खामोश, अनकहा, और सिर्फ़ तुझसे।✨♥️
#રાધાસ્વરા
#बज़्म
खान सर ज्ञान ऐसे देते हैं कि, दस मिनट में अंतर्राष्ट्रीय संबंध सुधार दें ... तईवान को बोल दो हई कर दे चइना ठेहुना पे आ जाएगा ... म्यांमार में सेना उतार के बंग्लादेश खाली करवा लो ... क्यूबा में नौसेना भेज के ट्रम्पा को घेर लो ... एक बम हेने मार दो दुगो बम होने मार दो सब खत्तम।
वो अलग बात है, ये ज्ञान चंद अपने खुद के संबंध पड़ोस के एक शिक्षक से नहीं सुधार पा रहें।
मुझे कभी एक बात समझ नहीं आई.. जब कोई भी ग़ैरक़ानूनी इमारत बन रही होती है.. तो सरकारी बाबू/अधिकारी रिश्वत लेकर छुपते कहां हैं? नियम ये हो कि जब कोई ग़ैरक़ानूनी इमारत गिरे तो जिस अधिकारी की नाक के नीचे वो बनी थी,उसका घर भी गिराया जाए.. ताकि दर्द उसको भी हो,..वो तो रिश्वत के पैसों से न जाने कितने बंगले बना चुका होगा.. 🙏#Corruption #Accountability #MakeOfficersAccountable
प्रेम को सिर्फ प्रार्थना कह देना,
और वासना को केवल देह की भूख मान लेना — शायद प्रेम की सबसे अधूरी व्याख्या है।
क्योंकि जिस प्रेम में प्रिय को छू लेने की तड़प ही न उठे,
उसकी उंगलियों को थाम लेने की बेचैनी न हो,
उसकी गर्दन पर सिर रखकर दुनिया भूल जाने की इच्छा न हो,
उस प्रेम में कहीं न कहीं रूह की आग अधूरी है।
हाँ, वासना अगर केवल उपयोग बन जाए,
तो वह प्रेम नहीं रहती,
लेकिन प्रेम अगर देह से डरने लगे,
तो वह भी पूरा प्रेम नहीं होता।
प्रेम जब सचमुच किसी से होता है,
तो आदमी उसकी आत्मा से भी प्रेम करता है और उसकी देह से भी।
क्योंकि देह सिर्फ मांस नहीं होती,
वह उस आत्मा का दरवाज़ा होती है जिसे हम प्रेम कहते हैं।
जिसे तुम प्रेम करते हो,
उसे चूम लेने का मन होना पाप नहीं,
उसमें खो जाने की इच्छा होना अधर्म नहीं।
बल्कि कई बार यही इच्छा बताती है कि तुम्हारा प्रेम सिर्फ कल्पना नहीं, जीवित है… धड़कता हुआ।
क्योंकि प्रेम में कोई दीवार मंज़ूर नहीं होती।
न अहंकार की, न दूरी की, न देह की।
प्रेम आखिर चाहता क्या है?
यही ना — कि दो लोग इतने करीब आ जाएँ कि एक की सांस दूसरे की धड़कन में सुनाई दे।
और सच तो यह है, जब प्रेम बहुत गहरा होता है,
तो देह भी रूह की भाषा बोलने लगती है।
एक स्पर्श सिर्फ स्पर्श नहीं रहता,
वह आश्वासन बन जाता है।
एक आलिंगन सिर्फ बाहों का घेरा नहीं रहता,
वह दो टूटे हुए अस्तित्वों का घर बन जाता है।
जिस प्रेम में प्रिय के लिए हवस ही न उठे,
वहाँ कहीं यह सवाल जन्म लेता है कि क्या सचमुच तुम उसे पूरी तरह चाहते हो?
क्योंकि प्रेम अगर सम्पूर्ण है, तो उसमें आराधना भी होगी, और पागलपन भी।
उसकी आँखों को देखकर मन शांत भी होगा, और उसी क्षण उसे अपने सीने में छिपा लेने की आग भी उठेगी।
रूह का मिलन देह को नकार कर नहीं होता,
देह से गुजर कर होता है।
क्योंकि जब दो प्रेमी एक-दूसरे को पूरी सच्चाई से छूते हैं, तो वहाँ सिर्फ शरीर नहीं मिलते — वहाँ वर्षों की तन्हाई, डर, अधूरेपन, और प्रेम की भूखी आत्माएँ मिलती हैं।
और तब जो जन्म लेता है, वह केवल वासना नहीं होती… वह प्रेम की सबसे जीवित, सबसे गर्म, सबसे सच्ची प्रार्थना होती है...✍🏻
The Right Love will Heal You Gently..
सही प्यार कोई जादू नहीं है, ना ही रातोंरात कोई चमत्कार करता है।
बल्कि यह बहुत ही धीरे-धीरे, प्यार भरे स्पर्श की तरह आपके घावों पर मरहम लगाता है।यह धैर्य से, गहरी समझ के साथ और उस मीठी आश्वस्ति के साथ आपके दिल को संभालता है, जो सच्चे दिल से आपकी हर सांस, हर दर्द और हर मुस्कान की परवाह करता है।
वह आपके पुराने घावों को खुरेदता नहीं, बल्कि उन्हें अपनी उँगलियों से बहुत प्यार से छूता है और प्यार से सहेजता हैं ,वह आपके टूटे हुए दिल को अपनी हथेलियों में सँभालकर रखता है, जैसे कोई नाजुक फूल हो, और धीरे-धीरे आपको फिर से प्यार पर, लोगों पर और सबसे ख़ास खुद पर विश्वास करना शिखता है।
क्योंकि प्यार कभी जल्दबाजी नहीं करता,वह आपके सबसे मुश्किल दिनों में भी आपके साथ खड़ा रहता है।जब आपकी आँखों में आँसू होते हैं, तब वह चुपचाप आपका हाथ थाम लेता है।वह आपको कभी दबाव नहीं देता,सिर्फ इतना कहता है चिंता ना करना मैं यहीं तुम्हारे साथ हूँ।
सही प्यार वह है जो आपको शांति का अहसास कराता है। वह आपके चेहरे पर हल्की मुस्कान ला देता है, आपके दिल में सुकून भर देता है।और कभी-कभी, सबसे गहरा और सबसे रोमांटिक प्यार बस वही होता है…जो बिना कुछ कहे आपके दिल को सुरक्षित महसूस कराता हैं ।✨♥️
#રાધાસ્વરા
#बज़्म