आगामी त्योहारों (नवरात्रि, दशहरा, दीपावली) के दृष्टिगत जनपद सीतापुर व खीरी में DM एवं SP सहित अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की तथा शांति व सौहार्द बनाए रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
@Uppolice
जर्सी से वर्दी तक का सफर… 🇮🇳👮♀️
लखनऊ के लोक भवन में कुशल खिलाड़ी योजना के अंतर्गत भारत का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतने वाली प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कोटे के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर उप निरीक्षक निशा ने बैडमिंटन में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली तीन प्रतिभाशाली बेटियों—काजल मिश्रा एवं जुड़वाँ बहनों रमा सिंह और सुजाता सिंह—से संवाद किया।
इन तीनों बेटियों को आरक्षी पद पर नियुक्ति पत्र मिला।
बैडमिंटन कोर्ट से पुलिस की वर्दी तक का यह सफर महिला सशक्तिकरण और मिशन शक्ति की एक प्रेरणादायक मिसाल है।
देश का मान बढ़ाने वाली ये बेटियाँ अब उत्तर प्रदेश पुलिस की शान बनेंगी। 🇮🇳
#MissionShakti #UPPCares #UPPolice #KushalKhiladiYojana
मैदान से खाकी तक… हुनर का नया सफर!
खेल के मैदान पर जीते पदक, अब वर्दी पहनकर प्रदेश की सेवा का संकल्प।
आज लखनऊ के लोक भवन में आयोजित समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कुशल खिलाड़ी कोटे के अंतर्गत 470 खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश पुलिस में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए—
जिसमें 43 उपनिरीक्षक और 427 आरक्षी शामिल हैं।
इसी मौके पर उप निरीक्षक श्री निशान्त मिश्रा ने मुलाकात की दो ऐसे खिलाड़ियों से, जिनकी पहचान मैदान में उनके जज़्बे और जीत से बनी—
हिमांशु | बैडमिंटन,
युगांडा इंटरनेशनल चैंपियनशिप-2026 में रजत पदक जीतकर साबित किया हुनर… अब उपनिरीक्षक के रूप में नई पारी की शुरुआत।
जितेंद्र अहलावत | साइकिलिंग प्रतियोगिता में रजत पदक
पदक जीतकर बनाई पहचान… अब आरक्षी के रूप में UP Police का हिस्सा।
खेल की जीत से सेवा की जीत तक—
UP Police में आपका स्वागत है।
#UPPolice #KushalKhiladi #SportsQuota #ProudMoment #KhakiKaSitara
1 MILLION+ views & counting, watch and stay in control. This is how the #DigitalArrest scam traps people.
Break the chain #UPPFightsDigitalArrest
YouTube link - https://t.co/zQWbNCfIW7
'साहब!मेरी जमीन मुझे मिल गई'
@DIGDevipatan श्रीअशोक कुमार की पहल से जनपद गोण्डा के थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र की वृद्ध महिला के भूमि विवाद का निस्तारण कराया गया।समस्या के समाधान से भावुक पीड़िता को डीआईजी द्वारा मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
#uppcares#khakikasitara
National Cybersecurity Awareness Month 2026
आज ही 👇
🔑 Password बदलें
🔐 2FA ON करें
📲 Phone update करें, Unknown Apps बंद करें
साइबर अपराधियों का काम आसान मत बनाइए।
ठगी हो तो 📞 1930
#NCSAM2026#UPPolice#UPCyberpolice
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस —
चोरी की घटना का अनावरण करते हुए @unnaopolice द्वारा 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹2,50,000/- नकद व चोरी किए गए लगभग ₹20 लाख/- मूल्य के आभूषण बरामद किए गए हैं।
#UPPAgainstCrime#GoodWorkUPP
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
कमीशन लेकर पेट्रोल पम्प के लेनदेन खाते में ऑनलाइन फ्रॉड की धनराशि डलवाकर नकद देने वाले 05 अभियुक्तों को @sambhalpolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 09 ATM कार्ड, 07 मोबाइल फोन व 01 लैपटॉप बरामद किया गया है।
अभियुक्त पेट्रोल पम्प के खाते में ऑनलाइन साइबर ठगी की धनराशि मंगवाकर एटीएम कार्ड स्वाइप के माध्यम से नकद निकालते थे तथा कमीशन लेकर ठगी की रकम उपलब्ध कराते थे। इसके अतिरिक्त भोले-भाले व अनपढ़ लोगों को लालच देकर उनके नाम पर सिम व बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी करने वालों को उपलब्ध कराते थे।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु कार्यवाही करते हुए @sitapurpolice द्वारा 50 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹10 लाख/- बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
चेकिंग के दौरान अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए @meerutpolice द्वारा 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 दो पहिया वाहन व 02 अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण संगठित गिरोह बनाकर थाना पल्लवपुरम एवं दौराला क्षेत्र सहित जनपद मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
#VahanUP
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @firozabadpolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा पॉक्सो एक्ट के अपराध में आरोपी एक अभियुक्त को 20 वर्ष कठोर कारावास एवं ₹60 हजार/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
#भारतीय_न्याय_संहिता
Zero Tolerance Towards Narcotics—
प्रतिबन्धित कोडीन सिरप के अवैध व्यापार में लिप्त 03 अभियुक्तों को @rampurpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 1,800 शीशी प्रतिबंधित नशीला सिरप बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण द्वारा मुरादाबाद से कोडीनयुक्त सिरप ब्लैक में खरीदकर रामपुर में ऊंचे दामों पर राहगीरों एवं मेडिकल स्टोर्स को बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता था।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
#ANTF
नाव पलटी, हौसला नहीं।
फतेहपुर के गलाथा में करीब 20–25 लोगों से भरी नाव का निचला हिस्सा फटने से वह पलट गई। सूचना मिलते ही थाना औंग पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने साहस और तत्परता से ग्रामीणों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों को साथ जोड़ा और मिलकर रेस्क्यू शुरू किया।
बाढ़ के पानी और चुनौतीपूर्ण हालात के बीच पुलिस व ग्रामीणों के साझा प्रयास से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
तेज़ कार्रवाई, साहसिक रेस्क्यू—सभी सुरक्षित।
#UPPolice #UPPCares #KhakiKeSitare
कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं… कुछ ख़ाकी पहनकर ज़मीन पर। ⭐ ड्यूटी की धुन, हौसले की आवाज़ और सेवा का जज़्बा… 📷 ‘ख़ाकी का सितारा’ उन्हीं अनकही कहानियों को समर्पित है, जिन्हें हर रोज़ ख़ाकी जीती है।
आज #AdgZoneGkr श्री राम कुमार द्वारा गोरखपुर जोन टीम को जनपद सीतापुर में आयोजित 51वी उ0प्र0 पुलिस रायफल/रिवाल्वर/पिस्टल/कार्बाइन शूटिंग तथा एलार्म एफिशियन्सी रेस प्रतियोगिता वर्ष 2026 में 12 पदक जीतने पर बधाई दी गयी एवं भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।
आज #AdgZoneGkr श्री राम कुमार द्वारा जोन कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं "भारत रत्न" पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुष्प अर्पण कर उनके आदर्शों व सिद्धान्तों का पालन करने एवं अपने दैनिक जीवन में उतारने हेतु अधीनस्थों को प्रेरित किया गया।
सुगम यातायात के लिए सही समय पर सही जानकारी।
उत्तर प्रदेश पुलिस का यूपी गति ऐप प्रदेश के 20 शहरों के 109 प्रमुख मार्गों पर यातायात की 24×7 निगरानी करता है। गूगल मैप आधारित इस व्यवस्था में जाम और यात्रा समय से रियल टाइम आँकड़े दर्ज किए जाते हैं।
अप्रैल 2026 से शुरू हुई इस पहल के छह महीनों में कंजेशन पॉइंट्स में 49% की कमी दर्ज की गई।
#UPGati #UPPolice
#TrafficCongestion
GOAL-DEN AGAIN! 🏆🇮🇳
After 44 years, India’s women’s hockey team have turned a long wait into a golden celebration of grit, grace and the unstoppable force of SHE POWER.
Congratulations, Team India, on defeating China 1–0 at the #AsianGames, bringing home the gold and making the nation proud! 🇮🇳🥇
#TeamIndia #WomensHockey #AsianGames #WomenInSports
बापू के विचारों से जनसेवा के संकल्प को नई प्रेरणा। 🙏
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं मुख्यालय के कर्मचारियों द्वारा गाँधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर रामधुन एवं गांधी जी के प्रिय भजनों का संगीतमय गायन किया गया तथा उनके सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
बापू का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि जनसेवा केवल दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक जरूरतमंद के प्रति संवेदना और सहायता का संकल्प भी है। इन्हीं मूल्यों को आत्मसात करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस आमजन की सुरक्षा, सहायता और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।
बापू को नमन। जनसेवा के संकल्प को प्रणाम।
#GandhiJayanti2026 #MahatmaGandhi #UPPolice