जानिए किस बीमारी में कौनसा योगासन व यौगिक क्रिया फायदेमंद ।
#Thread
37 रोगों का उल्लेख करते हुए उनमें लाभ करने वाले योगासन तथा अन्य यौगिक क्रियाओं की नामावली प्रस्तुत की गई है।
रोग अनुसार योगासन व हितकारक यौगिक क्रिया :
1) अम्लता (एसिडिटी) - शीतली, शीतकारी तथा प्लाविनी प्राणायाम एवं नाड़ी शोधन क्रिया-इन्हें शलभासन के साथ करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है।
2) साइटिका पेन – वज्रासन, गरुड़ासन, गोमुखासन एवं हनुमानासन।
3) स्लिप डिस्क – भुजंगासन, शलभासन, धनुरासन और मकरासन ।
4) आमवात - मयूरासन, पश्चिमोत्तासन, चक्रासन, मत्स्येन्द्रासन, बद्धपद्मासन और वृश्चिकासन। बाद में सूर्यांगासन तथा शीर्षासन करें।
5) अर्श (बवासीर) - पश्चिमोत्तासन, सुप्त वज्रासन, सर्वांगासन, वज्रासन, जानु शिरासन, चक्रासन, मत्यस्यासन, सिद्धासन, गोमुखासन, वज्रासन के साथ मूलबन्ध, चोचरी मुद्रा और महामुद्रा । नोट-ये आसन दोनों प्रकार की (खूनी और बादी) बवासीर में हितकर है।
6) आमाशयिक विकार - धनुरासन ।
7) रक्तचाप में कमी (लो-ब्लड प्रेशर) - नाड़ी शोधन प्राणायाम के साथ भस्त्रिका, भूमिपाद, मस्तकासन और वज्रासन के साथ भस्त्रिका और नाड़ी शोधन प्राणायाम |
8) रक्तचाप में वृद्धि (हाई ब्लडप्रेशर) - पवन मुक्तासन, वज्रासन, शशकांसन के साथ शीतली, शीतकारी तथा भ्रामरी प्राणायाम |
9) कब्ज – शलभासन, धनुरासन, पश्चिमोत्तासन, जानुशिरासन, भुजंगासन, मत्स्यासन, अर्द्ध-मत्स्यासन, मयूरासन, चक्रासन, ताड़ासन, भुजंगासन, सुप्त-वज्रासन, कर्णपीड़ासन, हलासन, उत्तान पादासन, पाद-हस्तासन, भूमिपाद मस्तकासन, पवनमुक्तासन अन्त में सर्वांगासन, शीर्षासन करें। मूलबन्ध भी हितकर है।
10) वायु-विकार - पवन मुक्तासन तथा पश्चिमोत्तानासन के साथ शंख प्रक्षालन, भुजंगिनी मुध, अग्निसार क्रिया तथा नौलि ।
11) कुष्ठ - सर्वांगासन, दुग्धाहार के साथ नित्य नियमित रूप से करते रहने से दीर्घकाल में लाभ होता है।
12) कृमि - वृश्चिकासन, पश्चिमोत्तासन, मत्स्येन्द्रासन, नौकासन, उत्थित मेरुदण्डासन, जानु- शिरासन, सर्वांगासन, चक्रासन और शीर्षासन | शंख प्रक्षालन क्रिया भी हितकर है।
13) कामेन्द्रियों का अल्प विकास - सर्वांगासन, भुजंगासन, शशकासन, हनुमानासन, मुद्रा तथा उड्डियान बन्ध ।
14) कमर दर्द – पद्मासन, सुखासन, वज्रासन, सुप्त वज्रासन, मत्स्येन्द्रासन, अर्द्ध मत्स्येन्द्रासन, त्रिकोणासन, उत्कटासन, गोमुखासन, ऊर्ध्व सर्वांगासन, मत्स्यासन, उष्ट्रासन, हलासन, भुजंगासन, पश्चिमोत्तासन, धनुरासन, एकपाद शलभासन, द्विपाद शलभासन, नौकासन, सुप्त ऊर्ध्वहस्तासन, शशकासन,चक्रासन, वृक्षासन, मयूरासन तथा सूर्य नमस्कार ।
15) कष्टार्तव (मासिक धर्म कष्ट से आना) - सर्वांगासन, हलासन तथा नौलि । इन अभ्यासों से मासिक-धर्म के समय कष्ट नहीं होता नोट- मासिकधर्म के दिनों में अभ्यास करना वर्जित है।
16) ध्वज भंग - सर्वांगासन, पश्चिमोत्तासन तथा योग- मुद्रा ।
17) कामशक्ति की निर्बलता (सैक्स डिवीलिटी) - सर्वांगासन, भुजंगासन, गरुड़ासन, पश्चिमोत्तासन, मत्स्यासन, अर्द्धमत्स्येन्द्रासन, शशकासन, ताड़ासन, कन्धरासन, सुप्त-वज्रासन, उष्ट्रासन तथा विपरीतकरणी मुद्रा के साथ उड्डियान -बन्ध, मूलबन्ध, योग-मुद्रा, अश्विनीमुद्रा तथा महामुद्रा ।
18) गठिया वात - पवन मुक्तासन, पश्चिमोत्तानासन, अर्द्ध मत्स्येन्द्रासन, हलासन, धनुरासन, त्रिकोणासन, जानुशिरासन, पर्वतासन, गोमुखासन और कूर्मासन ।
19) गर्दन और पीठ के विकार - अर्द्ध मत्स्येन्द्रासन, हलासन, भुजंगासन, भ्रामरी प्राणायाम एवं कपाल भाति।
20) गर्भाशय सम्बन्धी दोष - बस्ति अथवा एनिमा द्वारा गर्भाशय की सफाई करने के बाद ऊर्ध्व सर्वांगासन, शीर्षासन तथा सूर्य-भेदन |
21) गुर्दे के रोग - पश्चिमोत्तानासन, ऊर्ध्व मत्स्येन्द्रासन, धनुरासन, उष्ट्रासन, गोमुखासन, शशकासन, भुजंगासन और हलासन ।
22) गले के रोग - सर्वांगासन, शीर्षासन, सिंहासन, हलासन, सुप्त वज्रासन, मत्स्यासन के अतिरिक्त - जालन्धर बन्ध, जल-नेति, कपाल भाति, भ्रामरी, शीतली तथा उज्जायी प्राणायाम
23) गैस की बीमारी - जानु शिरासन, पवन मुक्तासन, धनुरासन तथा चक्रासन।
24) घुटनों के रोग - शीर्षासन के साथ तेल मालिश एवं आक के पत्तों द्वारा सेंक करना हितकर रहता है। क घुटनों के ऊपर ही करना चाहिए । पत्तों के ऊपर तेल चुपड़कर उन्हें गरम करने के बाद रोगग्रस्त स्थान पर रखकर सेंकना हितकर रहता है
25) दमा - शीर्षासन, मत्स्यासन, शलभासन, सुप्त वज्रासन, उष्ट्रासन, सर्वांगासन, भुजंगासन तथा शवासन के साथ शंख प्रक्षालन, भस्त्रिका, कपाल भाति तथा उज्जायी प्राणायाम इनका दीर्घकालीन नियमित अभ्यास आवश्यक है।
Yoga has been labelled the most successful by-product of globalisation.
Don't forget to join Sunday Yoga at 7 AM https://t.co/MAriJzteHV
#yoga#daily#sunday