उस रात जब हमने पहली दफ़ा
कॉल पर बात की थी
सूरज जल्दी उग गया था
और
उस दोपहर जब हम पहली बार
मिले थे सूरज समय से पहले
डूब गया था
इसलिए सनराइज या
सनसेट को मैं प्रेम के
प्रतीक चिन्हों में नही गिनता
ये अलगाव की
समानार्थी क्रियाएँ मात्र हैं !!
- युग दवे
नौकरी के लिए
हाथ लगी किताबें
पहले गले मिली
फ़िर आँखों में उतरी
और आख़िर में
सिरहाना बन गई
ये किताबें
पहले-पहल तुम थी
अब तुम्हारी यादों
की पर्याय हैं !!
- युग दवे
मैं आस्तिक था मग़र
वो ईश्वर को नही मानती थी
एक दिन वो चली गई
और मेरा ईश्वर हार गया
मैं उसके बाद
नास्तिक हो सकता था
लेकिन मैंने ईश्वर को एक मौका दिया
क्योंकि मैंने प्रेम करके सीखा है,
संभावनाएं बची रहनी चाहीए !!
- युग दवे
कभी कभी खालीपन इतना भारी हो जाता है कि मैं तुम्हारी तस्वीर देखकर रोने लगता हूँ, फ़िर आईने में देखता हूँ कि मैं रोता हुआ कैसा दिखता हूँ, यक़ीन मानों मैं रोता हुआ ज़्यादा सुंदर दिखता हूँ; लाल आँखें, भीगे गाल, मासूम सा चेहरा ठीक ठीक तुम्हारी तरह, क्या मैं पागल हो गया हूँ!
- युग
जब से तुम गई हो,
बारिश का मुझ पर गिरना
बोहोत भारी महसूस कराता है,
जैसे मुझ पर तुम्हारी यादों
के थपेड़े बरस पड़े हो !
ये बारिश की बुँदे शायद
तुम्हारी वे सहेलियां हैं,
जिन्हें मैं कोई ख़ास पसंद नही !!
- युग दवे
जानते हुए लिखी मैंने ऐसी कविताए उस पर
जो पाक नेक लड़की को बेवफाई पे उतार दे
मतलब मैं तो निहायती गिरा हुआ लड़का था
जो अपने शौक के लिए किसी का घर उजाड़ दे !!
- युग दवे
पिछले सावन तुम साथ थी
तब आसमां खूब हसा था
तब की बारिश फूल थी मुझको
अब तुम नही हो तो
यह आसमां खूब रोता है
अब की बारिश
जवां बेवाओं की आँखें हैं मुझको !!
- युग दवे
वे ख़त जो मैंने तुम्हें मेल किए थे
वे तुम्हारे मोबाईल इनबॉक्स में
कुछ डिलेवरी ऑर्डर की
रिसीप्ट के निचे दब गए होंगे
तुम जानती हो
वे एक पूरी मानव सभ्यता थे
जो जमीं के निचे समा जाती है
अब उन पर मेरा कोई अधिकार नही
सो एक दिन उनकी ख़ोज
तुम्हें उनकी जनक घोषित कर देगी !!
- युग दवे