कुर्सी खो जाने का डर हर शासक को रहता है चाहे फिर सद्दाम हुसैन हो ,हिटलर हो ,मुसोलिनी हो या फिर अपने साहब क्यूं न हों। जब भीड़ संसद और PM आवास तक जा पहुँची है तो निज़ाम , बच्चों को झूठी दिलासा देता हुआ नज़र आ रहा है लेकिन क्रांति का बिगुल बज चुका है रोकना शायद भारी पड़ेगा।
Nothing is more important than the welfare and future of our youth!
We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this regard. This continues our series of steps for safeguarding the interests of students.
Those who try to harm the future of our youth will not be spared.
देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है।
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
मीडिया ने पिछले 10 साल में इस तरह की बातें बताना बंद कर दिया है...लेकिन संदीप चौधरी ने हिम्मत की है ये बताने कि किस नेता के बच्चे विदेश में कहां पढ़ते हैं....ध्यान से देखिए
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन अंतरराष्ट्रीय क्षति है ,भारत देश ही नहीं बल्कि विश्व ने एक विद्वान ,अर्थशास्त्री और संवेदनशील नेता को खो दिया। उनकी दूरदर्शिता और नीतियों ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।देश हमेशा उनकी सेवाओं और योगदान को याद करेगा।
अंतिम सलाम 🫡🙏
बिहार में नीतीश जी के अनैतिक राज में महात्मा गांधी जी और माता सीता का नाम लेना अब अपराध हो गया है। BJP नीतीश कुमार को अपदस्थ करने से पूर्व उनके अभी तक के सभी कथित सामाजिक व वैचारिक ढोंग और ढकोसलों को उजागर करती रहेगी।
पहले तो गांधी को गाली देकर गोडसे को देशभक्त बनाने की भरकस कोशिश किया। सब चुप!
फिर नेहरू को भला बुरा कहा।
सब चुप!
अब वो अंबेडकर पर उतर आये हैं और अपमानित कर रहे हैं ,अफसोस आप अब भी चुप हैं!
इतना चुप रहेंगे तो बोलना भूल जाएँगे!
सनद रहे अंबेडकर का नाम लेना फ़ैशन नहीं 'पैशन' है।
उपेक्षितों , वंचितों एवं तमाम समाज के महिलाओं के मुक्तिदाता, सामाजिक न्याय के अगुआ, समानता के सबसे बड़े पैरोकार,बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
संविधान के शिल्पकार को मेरा शत शत नमन।🙏
जय भीम, जय संविधान!
बिहार नशा-मुक्त राज्य है इस बात पर हमें संशय है क्योंकि BPSC ने यह जानते हुए Normalisation लागू किया है कि UPPCS में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होने देने के लिए कितना कुछ किया गया और परिणाम आपके सामने है।इसलिए माननीय अध्यक्ष साहब नशामुक्त बिहार सैद्धांतिक न होकर प्रायोगिक होनी चाहिए।
संस्थानों के निर्माता, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं मेरे महबूब नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को सादर नमन एवं बाल दिवस की बहुत बहुत बधाई।पंडित नेहरू की जयंती पर हम उन्हें याद करते हुए उनके आधुनिक और प्रगतिशील भारत के सपने और बच्चों के प्रति उनके स्नेह से हमें प्रेरणा मिलती है।🙏
सुप्रसिद्ध लोक गायिका #शारदा_सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। उनके द्वारा गाए हुए विवाह के लौकिक गीत एवं आस्था के महापर्व छठ से जुड़े तमाम गीतों की गूंज सदैव बनी रहेगी। आज महापर्व छठ के विधियों में से एक ' खड़ना' का दिन है और उनका आज के ही दिन चले जाना बेहद दुखद। 😔 ॐ शांति
बिहार में आए बाढ़ का मंजर देखिए!
इस स्थिति में हमारा आपका भाई- बेटा ही हो सकता है किसी मंत्री विधायक का नहीं।
इस कराहते बच्चे का क्रंदन कोई नितीश कुमार और नरेंद्र मोदी तक तक पंहुचा दें ताकि एक बार हेलीकॉप्टर दौरा ही कर लें मालिक।
#PrayForBihar#CryingBihar
लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में
तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में
बिहार के नवादा जिले में एक-दो नहीं दलित (चमार ,मुसहर और पासवान)के पूरे 80 घरों को जला दिया गया.
सामंती मानसिकता से ग्रस्त बिहार में कौन सा राज चल रहा है नीतीश कुमार जी ?
शायद " महा जंगलराज "
@NitishKumar
अगर छिपकली से कहा जाए कि तुम्हें सब चीज़ मिलेगा जो तुम अपने जीवन में चाहते हो मसलन भोजन के मामले में पूरी आज़ादी बस शर्त इतना सा है कि रंग नहीं बदलना है।
लेकिन हमें ऐसा लगता है कि उसके फितरत के सामने तमाम शर्तें बौना साबित होंगी, क्योंकि वह फितरतन रंग बदलने में माहिर है ।
#Bihar
शत-शत आघातों को सहकर,
जीवित हिन्दुस्तान हमारा।
जग के मस्तक पर रोली सा,
शोभित हिन्दुस्तान हमारा।🇮🇪🇮🇪
उन वीर शहीदों को याद करते हुए जिन्होंने हिंदुस्तान की सर-ए -ताज को महफूज़ रखने के लिए तमाम प्रताड़नाओं को सहा और शहीद हुए।🫡🫡
आप तमाम लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई ।