• 22 राज्यों के 113 संगठनों के साथ बना संयुक्त युवा मोर्चा
• रोज़गार के मुद्दे पर अब होगा देशव्यापी आंदोलन
आज दिल्ली में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में @AnupamConnects ने की 'संयुक्त युवा मोर्चा' की घोषणा।
#SanyuktYuvaMorcha
📍पटना, बिहार
छात्रों की आवाज़ अब हर कैंपस में गूंज रही है। ✊📚
#छात्रों_की_गूंज सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक के ख़िलाफ़ और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई को मज़बूत करने का संकल्प है।
आइए, अपनी आवाज़ को इस जनआंदोलन का हिस्सा बनाइए।
पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट से नाराज जयपुर के पशुपालकों ने केंद्र सरकार के लिए जारी किया दूध का नया वर्जन एम 20, एम 50, एम 100
जैसे केंद्र सरकार ने इथेनॉल की मिलावट के साथ पेट्रोल के वर्जन बनाए गए वैसे ही किसानों ने दूध में पानी के साथ केंद्र सरकार के लिए नए वर्जन तैयार किए है
'पेपर लीक' के कारण युवाओं में पनप रहा असंतोष अब आक्रोश का रूप लेता जा रहा है!
इलाहाबाद में छात्र सड़क पर उतरने को मजबूर हो गए। जिस यूपी में डेढ़ दर्जन से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हों और कभी भी असल सरगना पकड़े नहीं जाते, वहाँ के मुख्यमंत्री को सत्ता में बने रहने का क्या अधिकार है?
युवा कांग्रेस का "गिग वर्कर न्याय अभियान" अपने अगले चरण में प्रवेश कर चुका है।
👉पहले चरण में - हमने हज़ारों गिग श्रमिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, पीड़ाओं और चुनौतियों को गहराई से समझा।
👉दूसरे चरण में- 'गिग फेस्टिवल' के माध्यम से राष्ट्र-निर्माण में उनके योगदान का उत्सव मनाया, और गिग श्रमिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी गरिमा, सुरक्षा और सम्मान के लिए लड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई।
👉तीसरे चरण में - इन दोनों चरणों से निकले सबसे सक्रिय और जागरूक साथियों को जोड़कर दिल्ली शहर में 'गिग वर्कर न्याय अभियान' का विधिवत चैप्टर स्थापित किया गया।
अब इन्हीं गिग वर्कर साथियों के नेतृत्व में, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उनकी रोज़मर्रा की समस्याओं का समाधान निकालने के साथ-साथ, उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए एक राष्ट्रीय कानून की माँग को लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे।
@IYC
हैदराबाद में @IYC द्वारा आयोजित "नेशनल लीगल कॉनक्लेव" को संबोधित करते हुए हमने भारत में छात्रों युवाओं की वर्तमान दशा दिशा और उनके भविष्य पर विस्तार से अपनी बात रखी।
#ChhatronKiGoonj
तेल कंपनी BPCL के अधिकारी अनुराग सरावगी ने ऑन कैमरा ये बताया की एथनॉल की वजह से गाड़ी का माइलेज 30 परसेंट तक कम होता है।
ANI ने पहले इस वीडियो को चलाया और कुछ ही देर में डिलीट कर दिया।
आख़िर क्या वजह है की इस वीडियो को डिलीट किया गया?
खून पसीने की कमाई से खरीदा हुआ वाहन, गडकरी जी के प्रयोग की वजह से ख़राब हो रहा है।
युवा हल्ला बोल के साथी आज पटना के सदाकत आश्रम में
छात्रों की गूँज अभियान को लेकर पटना में कई महत्वपूर्ण बैठके हुई हैं, अब पुराने साथी भी एक जुट होकर इस अभियान को मजबूती देंगे।
#ChhatronkiGoonj
Fed up of government E20 ethanol petrol blending policy ?
Join the dairy Farmers M20 movement against the central government
As a symbol of resistance
#M20Movement#M20#dairyfarmers@umashankarsingh
तस्वीर में दिख रहे इस मोटी चमड़ी वाले बूढ़े,शाकाहारी प्राणी की खासियत यह है कि यह अपने जीवन का पूरा आनंद लेता है।
इसकी चमड़ी मोटी होने के साथ साथ चमकदार भी है। जीवन में न कोई जिम्मेदारी, न कोई चिंता, न कोई बोझ। बस अपनी गति से, अपनी मर्जी से घूमता फिरता है।
दिन भर घूमता है, न कोई समयबद्ध काम न योजना और न ही कोई जवाबदेही। जहां हरियाली खुशहाली दिखी उधर को चल दिया।
दुनिया की खबरों से दूर, अपने खोल में पूरी तरह सुरक्षित। बाहर कुछ भी हो जाये चाहे आग लगे, बाढ़ आए, तूफ़ान आए वह मुस्कुराता हुआ अपनी रफ्तार बनाए रखता है। दशकों से यही चाल। न तेजी, न बदलाव। चाहे हर तरफ हैरानी,परेशानी तबाही हो इसके चेहरे का भाव एक जैसा ही रहता है।
जब चाहे सिर बाहर निकालता है, जब चाहे खोल में दुबक जाता है। न किसी की सलाह लेता है, न किसी की आलोचना सुनता है न किसी की परवाह करता है बस आत्ममुग्ध चाल में चलता रहता है।
मोटी चमड़ी का लाभ ये है कि कुछ भी चुभता नहीं है। अपने बच्चे भी मर जाएं तो फर्क नहीं पड़ता। वह अपनी दुनिया में मस्त अपनी ही मंद गति से आगे बढ़ता रहता है ।
हाल के कुछ फैसलों से लग रहा कि कांग्रेस यूपी-बिहार में संगठन को लेकर 'पुराना ढर्रा' बदल रही है.नेतृत्व नये ढंग से सोच ही नहीं रहा, उसे व्यवहार में आजमाने भी लगा है. यूपी में राजेंद्र पाल गौतम और बिहार में अनुपम जैसे कार्यकर्ता और संगठक मिज़ाज के लोगों का भेजा जाना इसका संकेत है
एक और परीक्षा लीक.!
सवाल सिर्फ़ एक परीक्षा का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता का है।
जब लाखों युवाओं की मेहनत बार-बार पेपर लीक की भेंट चढ़ जाती है, तब सिर्फ़ एक परीक्षा नहीं, उनके सपने और भविष्य भी प्रभावित होते हैं
युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित व्यवस्था चाहिए
बड़ी बेशर्मी से संसद के अंदर झूठ बोला गया की ऑपरेशन सिंदूर में कोई भारतीय सैनिक शहीद नहीं हुआ।
आज खबर आई, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 6 भारतीय सैनिक शहीद हुए
सूबेदार मेजर पवन कुमार
राइफलमैन सुनील कुमार
लांस नायक दिनेश कुमार
एविएशन टेक्नीशियन मुरलीनाइक
हवलदार सुनील कुमार सिंह
सार्जेंट सुरेंद्र कुमार
सोचिए जिनके बेटे देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए, उन्हें कैसा महसूस हुआ होगा?
ये BJP वाले सत्ता के ख़ातिर सैनिकों के शहादत को भी छिपा लेते हैं!
धर्मेंद्र प्रधान को जाना होगा...
चंडीगढ़ में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर जोरदार विरोध दर्ज कराया।
देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और युवाओं के साथ हो अन्याय का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दे रहा है।
@RahulGandhi@priyankagandhi@IYC
• 12 साल में सैकड़ों पेपर लीक
• हर परीक्षा में धांधली और गड़बड़ी
• सरकारी भर्ती में घोर कमी
• हर रोज बंद होते सरकारी स्कूल - प्राइवेट स्कूलों की बाढ़
• कॉलेजों -विश्विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पड़े पद
• हर कोर्स की बढ़ती फीस, हर रोज पढ़ाई का बढ़ता खर्चा
• इतने खर्चे के बावजूद नौकरी रोजगार का कोई उपाय नहीं
इसलिए, आज गूंजेगी देश के 28 शहरों में एक ही आवाज
अब और नहीं
#ChhatronKiGoonj अभियान से आप भी जुड़ें !
मोहम्मद उस्मान अंसारी और हसन रज़ा (कुशीनगर, उत्तर प्रदेश के निवासी) और अनुरंजन कुमार (सीतामढ़ी, बिहार के निवासी) 2 मई 2026 को निर्माण कार्य में रोजगार के लिए म्यांमार गए थे। लेकिन नियमित रोजगार देने के बजाय उन्हें यांगून से लगभग 600 किलोमीटर दूर एक ऐसे क्षेत्र में ले जाया गया, जो सशस्त्र समूहों के नियंत्रण में बताया जाता है। वहां उनके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए गए।
उनके अनुसार, उन पर ऑनलाइन ठगी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। वे लगातार धमकियों, शारीरिक हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और अमानवीय परिस्थितियों के बीच जीने को मजबूर हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि उनकी जान को किसी भी पल खतरा हो सकता है उन्हें मार दिए जाने या बेच दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में उनकी सुरक्षा और तत्काल बचाव के लिए अब हमें मिलकर इस आवाज़ को उठाना होगा।
#JusticeForHasanUsmanAnuranjan