राष्ट्रीय बेरोज़गार दिवस की तैयारी जोरों से चल रही है।
इस बार X (ट्विटर) पर तो चक्का जाम कर देना है। इसके अलावां कई जगहों पर केक काटकर, गोष्ठी कर और अलग अलग तरह के कार्यक्रम कर के ये दिन धूमधाम से मनाया जाएगा।
मोदी जी के दूसरे कार्यकाल का ये आखिरी बेरोज़गार दिवस है। क्या पता अगले बार BJP सत्ता में लौटेगी या नहीं। दुबारा मोदी जी प्रधानमंत्री बने या नहीं।
वैसे एक बात सिद्ध हो गया है कि रोज़गार पर इनसे घटिया काम कोई सरकार नहीं कर सकती।
इनकी सरकार में बेरोज़गारी ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इनकी सरकार में बेरोज़गारी के कारण आत्महत्याओं के केस सबसे ज्यादा हुए। सरकारी नौकरियों पर तालेबंदी इनकी सरकार में रही।
बहुत हुई रोज़गार पर मार,
अबकी बार बस करो यार🙏।
#राष्ट्रीय_बेरोज़गार_दिवस पर इस हैशटैग के साथ ट्वीट करें साथ ही पेपर पर ये लिख कर सेल्फी ले कर फ़ोटो ट्वीट करें और हमें व्हाट्सएप पर 9810408888 पर भी भेजें।
उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार की गिरफ्तारी के विरोध में साथियों ने प्रदर्शन का नायाब तरीका अपनाया। आप सभी के संघर्ष को सलाम।
उत्तराखंड में हो रहे भ्रष्टाचारों का खुलासा करने जुल्म में बागेश्वर पुलिस ने बॉबी पवार की गिरफ्तारी की थी।
इस संघर्ष में हम बॉबी भाई और बेरोज़गार संघ के साथियों का समर्थन करते हैं।
#उत्तराखंड_मांगे_सीबीआई
अभी 2 रोज़ पहले हम देहरादून के एकता विहार स्थित जिस प्रदर्शन स्थल पर गए थे आज उसको पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
पिछले 100 दिनों से उत्तराखंड बेरोजगार संघ के साथी यहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। बॉबी भाई के नेतृत्व में चल रहे इस प्रदर्शन की प्रमुख़ मांग है कि UKSSSC में हुए भर्ती घोटाले की CBI जांच हो।
फरवरी के महीने में देहरादून के गांधी पार्क से शुरू हुए इस रोज़गार आंदोलन को हमारा पूरा समर्थन है। उत्तराखंड सरकार इस आंदोलन के पुलिसिया दमन के प्रयास को छोड़ कर मांगों पर विचार करे वरना ये आंदोलन और भी बड़ा रूप लेगा।
देहरादून में पिछले 100 दिनों से धरने पर बैठे उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के साथियों से मुलाक़ात हुई।
फरवरी के महीने में इसी समुह के प्रदर्शन के बाद धामी सरकार नकल विरोधी कानून की घोषणा की थी। भर्ती परीक्षाओं को भ्रष्टाचार मुक्त कराने की इस लड़ाई में 'संयुक्त युवा मोर्चा' पूरी तरह साथ है।
जल्द ही उत्तराखंड में मोर्चा के विभिन्न बैठकों का आयोजन होगा।
कल देहरादून में जाने-माने पर्यावरणविद श्री रवि चोपड़ा जी से लंबी चर्चा हुई।
रवि जी ने @AnupamConnects भईया के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्रीय युवा आंदोलन पर पूरा भरोसा जताते हुए इसे वर्तमान समय का सबसे महत्वपूर्ण कार्य बताया।
देखकर खुशी होती है कि बेरोज़गारी जैसे गंभीर मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन को सिविल सोसाइटी का भरपूर समर्थन है।
आज भी युवा हल्ला बोल कार्यालय में बैठकों का दौर लगातार जारी रहा। कई महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर गंभीर चर्चा हुई।
शाम में मुखर्जी नगर जाना हुआ जहां राजनीतिक साथियों के साथ साथ कई पुराने मित्रों से भी मिलने का मौका मिला।
शिक्षक भर्ती के प्रति सरकार का रवैया आश्चर्यजनक है। जहां युवाओं की मांग को मानते हुए नई शिक्षक भर्ती लानी चाहिए, वहां लाठियां बरसाई जा रही है।
देश में सबसे ज़्यादा पद शिक्षकों के ही रिक्त हैं। फिर भी सरकार की प्राथमिकता में ये है नहीं। इसका प्रतिकूल असर सिर्फ बेरोज़गारी ही नहीं, हमारी शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ रहा है।
हमारी मांग है कि जल्द से जल्द नई शिक्षक भर्ती लाई जाए।
प्राथमिक शिक्षा मंत्री @thisissanjubjp बताएं
क्या सालों से शिक्षक भर्ती की तैयारी करने वाले छात्र अब टीचर बनने की उम्मीद छोड़ दें?
क्या नई शिक्षक भर्ती केवल चुनावी जुमला था?
क्या लाखों की संख्या में बीटीसी/डीएलएड, बीएड पास युवाओं के प्रति सरकार की कोई जिम्मेदारी नहीं है?
युवाओं का हल्ला बोल
देहरादून के गाँधी पार्क में प्रदर्शन कर रहे इन युवाओं की मांग है कि #UKPSC और #UKSSSC की भर्तियों में हो रहे भ्रष्टाचार की CBI जांच हो।
पेपर लीक और धांधलेबाजी के पर्याय बन चुके इन आयोगों के खिलाफ हो रहे आंदोलन को हमारा पूरा समर्थन।
कैसे दूर होगी बेरोज़गारी?
क्या सभी को मिल सकता है रोज़गार?
क्या सरकार के पास है कोई उपाय?
ऐसे तमाम सवालों का जवाब है "भरोसा"
युवा हल्ला बोल ने बनाया है 'भारतीय रोज़गार संहिता'। हम अपने 'हल्ला बोल यात्रा' के जरिये सरकार से अपील कर रहे हैं कि इसको लागू किया जाए।
#HallaBolYatra
यदि आपमें जनसरोकार के असल मुद्दों की राजनीतिक समझ है, तो आपको 'युवा हल्ला बोल' के लीडरशिप प्रोग्राम में जरूर हिस्सा लेना चाहिए।
रजिस्ट्रेशन के लिए QR कोड स्कैन करें या 9810408888 पर अपना और अपने प्रदेश का नाम लिखकर हमें भेजें।
देश भर में रेलवे भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं में भारी आक्रोश है। पटना, प्रयागराज, दिल्ली हर जगह के छात्र हल्ला बोल करने को तैयार हैं।
@AshwiniVaishnaw जल्द से जल्द अभ्यर्थियों की मांगों पर सुनवाई करें, नहीं तो देश व्यापी आंदोलन होगा।
#RRBNTPC#no_cbt_2_in_group_d
यूपी के हर जिले में हल्ला बोल हो रहा है!
मांग है कि आचार संहिता से पहले 97000 शिक्षक भर्ती समेत सभी रिक्त पदों का विज्ञापन जारी हो। भाजपा ने 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान ही वादा किया था कि सरकार बनने के 90 दिन के अंदर ये काम हो जाएगा।
लेकिन 5 साल बाद भी प्रदर्शन करना पड़ रहा।