विपक्ष लगातार NEET आंदोलन और 20 तारीख को युवाओं के साथ हुई बर्बरता समेत कई गंभीर मुद्दों पर गृहमंत्री जी से जवाब मांग रहा है।
अगर सरकार चर्चा के लिए तैयार है तो गृहमंत्री जी सदन में क्यों नहीं आ रहे हैं?
भारतीय स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी के साथ महिलाओं की राजनीति में भागीदारी, नेतृत्व को लेकर बेहद सार्थक बातचीत हुई।
जिसमें प्रतिनिधित्व, महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और राजनीतिक क्षेत्र में समान अवसर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार साझा किए।
राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सिर्फ़ संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समान आवाज़, समान अधिकार और निर्णय लेने की पूरी स्वतंत्रता सुनिश्चित करना भी ज़रूरी है।
#WomenInPolitics #WomenInLeadership #InclusivePolitics
अपनी बेटियों को दहेज़ कम दें, लेकिन शिक्षा ज़रूर दें।
क्योंकि शिक्षा वह ताक़त है जो बेटियों को आत्मनिर्भर बनाती है, उन्हें सम्मान देती है और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाती है।
दहेज़ कुछ पल की रस्म हो सकती है,
लेकिन शिक्षा जीवन भर का सहारा है।
सशक्त बेटी = सशक्त परिवार = सशक्त समाज।
📍इस्लामिया गर्ल्स एकेडमी खतौली, मुज़फ्फरनगर
आज मेरे जन्मदिवस के अवसर पर लखनऊ में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी एवं पार्टी के सभी सम्मानित सांसदों एवं नेताओं द्वारा जो स्नेह, आशीर्वाद और प्यार मुझे मिला, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।
आपका यह विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है, जो मुझे समाज और जनता की सेवा के लिए और अधिक समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद यूं ही बना रहे, मैं खुदा से यही कामना करती हूं।
#IqraHasan
आज शामली के गगन गार्डन में उत्तर प्रदेश कोरी महासभा के तत्वावधान में महान संत, कवि और समाज सुधारक संत शिरोमणी कबीर साहब के 628वें जन्म महोत्सव में सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई।
#IqraHasan
मदरसा मज़ाहिर उलूम सहारनपुर के नाज़िम-ए-आला हज़रत मौलाना मुहम्मद सईदी साहिब का इंतक़ाल (देहांत) की सूचना दुःखद है।
अल्लाह तह़ाला हज़रत को आ़ला मक़ाम अता फरमाए। परिवार और चाहने वालों को सब्र अता फरमाए - आमीन
थानाभवन विधानसभा के गांव दखोड़ी में शेरसिंह राणा जी के पूज्य भाई अशोक पुंडीर मुखिया जी की शोकसभा में शामिल होकर व परिजनों से मिलकर दुख प्रकट किया।
#IqraHasan