महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत सरकार के पहले शिक्षामंत्री ‘भारत रत्न’ मौलाना अबुल कलाम आज़ाद साहब को उनकी यौमे पैदाइश पर हम ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश करते हैं।
#MaulanaAbulKalamAzad
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का यह सुझाव लोकतंत्र में पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
जब प्रत्येक नागरिक का आधार कार्ड बन चुका है, तो मतदाता सूची को आधार से जोड़ने के सुझाव पर भी गंभीरता से विचार होना चाहिए, ताकि फर्जी एवं डुप्लीकेट प्रविष्टियों पर रोक लगाने के साथ-साथ प्रत्येक पात्र मतदाता के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
न कोई फर्जी वोट, न किसी के मताधिकार से खिलवाड़ — हर वोट का सम्मान, लोकतंत्र की पहचान!
लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव और संविधान की रक्षा ही हमारा संकल्प है।
श्री @yadavakhilesh जी के सुझाव पर सार्थक चर्चा हो।
#SamajwadiParty #AkhileshYadav #PDA #लोकतंत्र #संविधान #VoterListControversy #VoterList #Vote
डबल इंजन का डबल ज़ीरो!
#वाराणसी
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
सिर्फ समाजवादी पार्टी ही भाजपा को हरा सकती है
सिर्फ श्री अखिलेश यादव जी की शानदार रणनीति ही भाजपा को हरा सकती है
वाराणसी जो भाजपा का गढ़ कहा जाता है, काशी जहां से प्रधानमंत्री मोदी जी सांसद हैं वहां से भाजपा का इतना बुरा हारना 2027 का स्पष्ट संदेश दे रहा है।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी के 5 जांबाज MLC उम्मीदवारों की इस ऐतिहासिक जीत ने परिवर्तन की नीव रख दी है. PDA की इस एकजुट ताकत ने आज उत्तर प्रदेश में तानाशाही और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बदलाव की वह मजबूत नींव रख दी है, जिसे हिलाना अब नामुमकिन है। यह जीत साफ संदेश है कि शोषितों, वंचितों और युवाओं का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सपा के साथ है।
इस शानदार कामयाबी ने आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में होने वाली प्रचंड और ऐतिहासिक विजय पर भी अग्रिम मुहर लगा दी है। अब उत्तर प्रदेश की जनता रुकने वाली नहीं है, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का रास्ता भी साफ कर दिया है।
PDA का जीत का ये बढ़ता कारवां उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत कर चुका है।
समाजवादी पार्टी की विधान परिषद चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, सभी विजयी प्रत्याशियों, सम्मानित नेताओं एवं समस्त समाजवादी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
जय समाजवाद! जय अखिलेश!
समाजवादी पार्टी ज़िंदाबाद !
‘PDA’ में ‘A’ का मतलब अब तो ‘अग्रवाल-अग्रवंशी’ भी है। डॉ. आकाश अग्रवाल जी के साथ भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों ने जिस प्रकार आँखों में आँसू लाने व कपड़े फाड़ने का दुर्व्यवहार किया है, उससे समस्त अग्रहरि समाज ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ होकर बेहद आहत है। आज अग्रहरि समाज अपने को ठगा व पीड़ित-उत्पीड़ित महसूस कर रहा है, और ‘जो पीड़ित, वो पीडीए!’ ही हमारा नारा है।
आज जब समस्त अग्रवाल समाज हमारे साथ आ गया है तो हमें लग रहा है कि हमारी ताक़त कई गुना बढ़ गई है। शैक्षिक व व्यावसायिक रूप से सशक्त इतने महत्वपूर्ण समाज के साथ आने से, हमारा जनाधार और मनोबल और भी बढ़ गया है। अब पीडीए की लड़ाई सच में 5% भाजपाई बनाम 95% पीडीए की हो गई है।
डॉ. राम मनोहर लोहिया जी के आदर्श कल भी हमारे प्रकाश स्तंभ थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे।
#जो_पीड़ित_वो_पीडीए