अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर बाबा झुमराज धाम, जमुई में @ZenithsIndia की ओर से एक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में योग प्रशिक्षक Pintu Yadav जी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने के लिए विधियों की विस्तृत जानकारी दी।
जेनिथ सोशल फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य सह राज्यस्तरीय धावक किशोर हेम्ब्रम जी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जमुई जिला के झाझा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र तुम्बापहाड़ में सैकड़ों बच्चों को योग से अवगत करवाए एवं योग के फायदे को सरल भाषा में बताया गया।
@biharfoundation
पटना कॉलेज, पटना के प्रोफेसर सह इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष।
प्रो (डॉ) अविनाश कुमार जी को जेनिथ सोशल फाउंडेशन के सलाहकार समिति के अध्यक्ष बनने पर ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई।
#ZenithSocialFoundation#Consultant
.@ZenithsIndia बिहार प्रदेश इकाई के
#शैक्षणिक महासचिव पद पर नियुक्ति होने पर युवा समाजसेवी प्रसन्नजीत उपाध्याय जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपकी यह उपलब्धि आपके समर्पण, परिश्रम एवं समाज सेवा के प्रति आपकी निष्ठा का प्रतीक है।
हम संगठन में आपके सफल योगदान की कामना करते हैं।
.@ZenithsIndia के शैक्षणिक (अकादमिक) इकाई के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं मनोवैज्ञानिक शोध एवं सेवा संस्थान के निदेशक प्रो (डॉ) शिव सागर प्रसाद जी को हार्दिक बधाई। आपका अनुभव एवं समाज के प्रति समर्पण संगठन को नई दिशा और ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा।
इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के छोटे बच्चों द्वारा लगभग 10 फलदार पौधे लगाए गए।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शिक्षा के महत्व के साथ पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के बारे में भी जानकारी दी।
मानवता एवं समाज विकास के उद्देश्य से कार्यरत
@ZenithsIndia द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चकाई प्रखंड के पिड़ाडीह गांव में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चकाई प्रखंड अध्यक्ष नीरज सिंह जी एवं पियुष बरनवाल (महासचिव, जमुई) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
. @ZenithsIndia द्वारा चलाएं जा रहे शिक्षा जागरुकता अभियान के साथ साथ पर्यावरण जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा हैं इसी कड़ी में
विश्व पर्यावरण दिवस के एक दिन पूर्व जेनिथ सोशल फाउंडेशन द्वारा चलाएं गए एक पर्यावरण अभियान को दैनिक अखबारों ने प्रमुखता से जगह दी।
@UNEP@GreenDay@UN
जेनिथ सोशल फाउंडेशन के बिहार प्रदेश इकाई के शैक्षणिक (अकादमिक) अध्यक्ष बनने पर पटना विश्वविद्यालय, पटना की पीएचडी स्कॉलर, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ कुमारी प्रिया सिंह जी को बहुत–बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
#ZenithSocialFoundation#AcademicSuccess
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 प्रतिभागियों को मेडल, कॉपी एवं कलम देकर सम्मानित किया गया।साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच कॉपी और कलम का वितरण कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। वृक्षारोपण तथा स्वच्छता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
सोनो प्रखंड के पैरामटिहाना गांव में
@ZenithsIndia द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं ग्रामीणों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। पर्यावरण जैसे महत्व विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
दिनांक 30/05/2026 को @ZenithsIndia की ओर से सोनो प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र खैरा लेबार गांव में शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पियुष द्वारा संचालित कोचिंग सेंटर में आयोजित हुआ, जहाँ बच्चों को कम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है । @UNICEF
दिनांक 30/05/2026 को @ZenithsIndia ने गिद्धौर प्रखंड के तारडी-मुसहरी क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों और बच्चों के बीच भोजन व वस्त्र वितरित किए। इस कार्यक्रम में झाझा प्रखंड सचिव मो० मुख्तार अंसारी, शिक्षक अभिषेक कुमार और शिक्षिका उषा पाठक का विशेष सहयोग रहा। @biharfoundation
आज @ZenithsIndia की ओर से संगठन के चेयरमैन अंतर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी @KarateZabir द्वारा झाझा प्रखंड के तुम्बा पहाड़ गांव में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण युवाओं और बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किए। @biharfoundation
आज @ZenithsIndia की ओर से संस्था के चेयरमैन, अंतर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी @KarateZabir ने झाझा प्रखंड के बाराकोला पंचायत के चार गांव—जुडपानिया, मंजूरनचा, पत्ते और ठेल पत्थर—में शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत बच्चों के बीच कॉपी और कलम का वितरण किया।