2 दिन से लापता #बाड़मेर जिले के भुरटिया मातासर निवासी रावणा राजपूत समाज के नरेंद्र सिंह पुत्र स्वरूप सिंह का शव कल शिव के देवका गाँव में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला , पेड़ के आसपास गाड़ियों के टायर के निशान और शव पर गहरे घावों के निशान देखकर परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है, जिस पेड़ पर फांसी खाई है वो बहुत नीचे है जिससे फांसी खाना संभव नहीं है ।
@RajPoliceHelp इस मामले पर @Barmer_Police को निर्देशित कर गहन जांच करें और हत्यारों को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही करें ।
3 बहनों के इकलौते भाई की हत्या होना बेहद दुखदाई है , बाड़मेर जैसलमेर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं आए दिन हत्या बलात्कार मारपीट लूट खसोट जैसी आपराधिक घटनाएं आम बात हो चुकी है पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है कानून व्यवस्था चरमरा गई है , प्रशासन को संज्ञान लेकर सख्ती बरतने की आवश्यकता है ।