हर दिन एक नया सपना है।
डर को पीछे छोड़ो, हिम्मत को अपनाओ,
मुश्किलें आएँगी, पर हार न मानो।
मेहनत के रास्ते कभी खाली नहीं होते,
सफलता हमेशा मेहनत करने वालों के पास होती है। 🙏🙏🙏
समय से नहीं मिलता कुछ भी,मुझको किसी भी किस्से में,
'इंतज़ार' ही आया करता है,अक्सर मेरे हिस्से में।
शायद किस्मत को भी,मेरे सब्र की परख का शौक
हर ख़ुशी से पहले,
थोड़ा इंतज़ार लिख देती है मेरे नाम के साथ...🤞
तुझको ऐ शब के अँधेरे, ये ख़बर भी है कि तू,
कितने सोए हुए फ़ितनों को जगा देता है।
तेरी तन्हाई में इक सोज़ छुपा रहता है,
दिल के ज़ख़्मों को जो चुपके से जगा देता है।
तेरे सन्नाटे में आवाज़ें दबी हैं कितनी,
कोई रोता है तो तू गूँज बना देता है।
तेरे पहलू में हैं वो ख़्वाब, जिन्हें देख के दिल,
रोज़ उम्मीद के दीये फिर से जला देता है।
कोई हँसता है तो, पलकों पे नमी रख जाता है,
कितनी खुशियों को तू अफ़साना बना देता है।
#जीत ✍️
@SURINDERJEET63@ACP_SURINDER_K