रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज भोपाल निवास पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय प्रजापिता विश्वविद्यालय से जुड़ी बहनों ने आत्मीय भेंट कर राखी बांधी।
बहनों का यह स्नेह और आशीर्वाद सदैव ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है। ईश्वर से सभी के मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
#RakshaBandhan
लाड़ली बहना योजना...
हर बहन का सम्मान, हर परिवार का कल्याण
प्रतिमाह प्रत्येक लाड़ली बहन को दी जाने वाली ₹1500 की राशि के साथ, इस माह अगस्त में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ₹250 शगुन की राशि भी दी गई है।
मेरी बहनों को इस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#LadliBahnaMP
#MP_का_रक्षाबंधन_उपहार
माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी के साथ आज जबलपुर स्थित व्हीकल फैक्ट्री में ₹472 करोड़ की टी-सीरीज टैंक ओवरहॉल परियोजना का भूमिपूजन किया।
परियोजना के तहत प्रतिवर्ष 80 टैंकों की ओवरहॉलिंग होगी, जिससे भारतीय सेना की क्षमता और तैयारियों को मजबूती मिलेगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सशक्त नेतृत्व में भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
माननीय रक्षा मंत्री जी के माध्यम से मध्यप्रदेश को रक्षा क्षेत्र में लगातार नई सौगातें मिल रही हैं। भोपाल में BEML की महत्वपूर्ण परियोजना और प्रदेश में वंदे भारत सहित विभिन्न कोचों के निर्माण से औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।
आज ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में जबलपुर से वर्चुअली जुड़कर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रेरणादायी उद्बोधन का श्रवण किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने 2036 ओलिंपिक की तैयारियों के लिए 5 से 15 वर्ष की आयु के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान हेतु टैलेंट हंट अभियान, प्रत्येक जिले में खेलों का सशक्त इकोसिस्टम और आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित करने के लिए कहा।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के ‘जो खेले, वो खिले’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए सरकार मप्र के हर जिले की प्रतिभा को अवसर, प्रशिक्षण और उचित मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवन, नशामुक्त समाज, बेहतर व्यक्तित्व और युवाओं के लिए नए करियर अवसरों का निर्माण करते हुए मध्यप्रदेश विकसित भारत के खेल संकल्प में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएगा।
#KheloIndiaSamvaad
#MYBharat
'ॐ'कार नगरी ओंकारेश्वर स्थित ‘एकात्म धाम’ में आज भारत की दिव्य संन्यास परंपरा के प्रतिनिधियों, षड्दर्शन संत मंडल के पूज्य संतों, विशिष्ट अतिथियों के साथ भव्य 'पञ्चायतन मंदिर' के शिलान्यास हेतु 45 पवित्र शिलाओं का पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी द्वारा विविध उपासना पद्धतियों में समरसता स्थापित करने के लिए पुनः प्रतिष्ठित की गई ‘पञ्चायतन पूजा’ की इस परंपरा को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण नागर स्थापत्य शैली में किया जा रहा है।
मध्यप्रदेश की पावन धरा पर विराजित बाबा श्री महाकालेश्वर और भगवान श्री ओंकारेश्वर, दोनों ज्योतिर्लिंग हमारी आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने वाले दिव्य केंद्र बन रहे हैं।
सिंहस्थ-2028 से पहले 'एकात्म यात्रा' निकाली जाएगी, जिसका समापन सिंहस्थ के दौरान होगा। यह यात्रा देश और दुनिया तक भारतीय ज्ञान परंपरा, संत परंपरा, और एकात्म दर्शन का संदेश पहुंचाएगी।
जय श्री ओंकार…जय श्री महाकाल
@KrVijayShah
#एकात्मधाम
बहनों का स्नेह मेरे लिए सदैव प्रेरणा और शक्ति का स्रोत है...
आज ग्वालियर एयरपोर्ट पर मन स्नेहिल भावनाओं से भर उठा, जब लाड़ली बहनों से राखी बंधवाई और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर CISF की दो महिला सुरक्षा कर्मियों ने भी राखी बाँधी। लाड़ली बहनों ने स्नेहपूर्वक धन्यवाद पत्र भी भेंट किया।
प्रदेश की हर बहन के चेहरे पर मुस्कान हो, बेटियाँ सुरक्षित रहें, आत्मनिर्भर बनें और अपने सपनों को पूरा करते हुए आगे बढ़ें, इसके लिए हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर, भिंड में आज माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री @nstomar जी के साथ गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की चौथी नवीन एकीकृत औद्योगिक (विनिर्माण) इकाई का शुभारंभ किया। ₹450 करोड़ से अधिक के निवेश से स्थापित यह इकाई मध्यप्रदेश में बढ़ते औद्योगिक विश्वास और ग्वालियर-चंबल अंचल में बदलते निवेश परिदृश्य का महत्वपूर्ण प्रतीक है।
प्रदेश की औद्योगिक प्रगति में चंबल अब अपनी नई पहचान बना रहा है। यह निवेश ‘मेड इन एमपी’ और ‘फेथ इन एमपी’ का उत्कृष्ट उदाहरण है। यहां टॉय से लेकर टायर तक के उद्योग विकसित हो रहे हैं। प्रदेश में तेजी से आ रहे निवेश से हमारे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।
@prahladspatel@RakeshShukla_12@narendrasi51633
आज मंत्रालय में विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विशेष बैठक में चर्चा कर निर्देश दिए कि आमजन के कार्य हेल्पलाइन तक पहुंचने से पहले ही पूरे हों।
मंत्रालय सहित विंध्याचल एवं सतपुड़ा भवन में बायोमेट्रिक अटेंडेंस व्यवस्था प्रारंभ की जा रही है, जिसके पालन की निगरानी वरिष्ठ अधिकारी सुनिश्चित करें।
बैठक में निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि घोषित कर भूमिहीनों को आवास पट्टे प्रदान करें तथा ग्रामीणों को निःशुल्क रजिस्ट्री का लाभ भी सुनिश्चित कराएं। नर्मदा समग्र मिशन से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें एवं नगरों में पीने के पानी और सीवरेज प्रबंधन के कार्य समय सीमा में पूर्ण करें।
सिंहस्थ-2028 के लिए विभिन्न कार्यों को गति देने के साथ ही ऐसे उपायों पर भी अमल करें, जिससे भीड़ प्रबंधन सुगम हो। प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास कार्य तेजी से पूरे किए जाएं।
पदोन्नति की प्रक्रिया आगे भी जारी रहे। केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों के साथ विभाग आवश्यक समन्वय बढ़ाकर कार्यों में तेजी लाएं।
'कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत आज ग्वालियर जिले के डबरा में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में भोपाल से वर्चुअली जुड़कर किसान बंधुओं से संवाद किया।
किसानों की सेवा, समृद्धि और सशक्तिकरण के लिए सभी जिलों में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किए जा रहे हैं।
ग्वालियर संभाग शिक्षा, रक्षा, कृषि, फूड प्रोसेसिंग और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में अग्रणी है। हमारा संकल्प है कि कृषि के क्षेत्र में भी यह संभाग पंजाब और हरियाणा से आगे बढ़े।
In India, we have a saying: “Rishte lafzon ke mohtaaj nahi hote.” Relationships don’t depend on words.
Because in India, sometimes “I love you” sounds like:
“Have you forgotten us now that you’re out exploring the world?” or “I hope you’re keeping up with your physiotherapy after the surgery!”
We don’t always say exactly what we feel. A best friend pulls you into a hug without explaining why. A partner disguises care as a casual reminder.
The words may struggle to come out.
But expressing them shouldn’t feel like work.
That’s what I love about this film, and about Wispr Flow. It makes communication feel seamless, especially when finding the right words isn’t.
— Written with @WisprFlow
आज मंत्रालय परिसर में मंत्रालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा आयोजित 'अभिनंदन समारोह' में सहभागिता की।
सभी पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। सरकार कर्मचारियों को समय पर वेतन, भत्ते और पदोन्नति सहित सभी लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है। शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया अब नहीं रुकेगी। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हित और उनके प्रमोशन के साथ अपना इमोशन जोड़कर यह निर्णय लिया है।
इस अवसर पर प्रतिभावान बेटियों अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी जागृति पटेल और विक्रम अवार्ड विजेता अंजली वर्मा को सम्मानित कर बधाई दी।
आज भोपाल निवास से मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) 2.0 योजना अंतर्गत 9,000 से अधिक श्रमिक परिवारों को ₹203 करोड़ की सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इस योजना ने प्रदेश के 1 करोड़ 84 लाख से अधिक श्रमिकों को सहारा दिया है।
‘श्रम शक्ति संहिता’ लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा से कोई समझौता न हो, इसके लिए सरकार ने ‘श्रम स्टार रेटिंग’ की शुरुआत की है। साथ ही, श्रमिकों को सहकारिता से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘श्रमणा’ योजना की भी शुरुआत की गई है।