District President - Chhattisgarh State Congress IT-CELL Durg | EX Social Media incharge IYC Durg | EX NSUI Students Leader BhartiGroup Of College Durg
#TeamDY
आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद प्रदेश में आदिवासियों की जल, जंगल, जमीन और वनाधिकारों पर संकट लगातार बढ़ रहा है। रायगढ़ के तमनार सहित कई क्षेत्रों में आदिवासियों को उनके संसाधनों और अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।
यह भाषण आध्यात्मिक सा महसूस होता है।
निराशा से भरी इस दुनिया में यह उम्मीद की किरण बनकर सामने आता है, और भारत को दिखाता है कि भले ही आज का वर्तमान सत्ता में बैठे कुछ लोगों ने बिगाड़ दिया हो,
लेकिन एकता से बनने वाला भविष्य उम्मीदों से भरा है।
संगठित होकर सत्ता का प्रतिरोध करना, जनता के साथ खड़ा होना और प्रतिरोध की संस्कृति सीखना ही आगे का रास्ता है।
शांति के लिए।
विकास के लिए।
लोकतंत्र के लिए।
भारत के लिए। 🇮🇳
विष्णुदेव सरकार बिना शर्म बिना लिहाज काम कर रही है इसलिए मेडिकल कॉलेज बनाने बिना इंफ्रास्ट्रक्चर, बिना फैकल्टी ही आवेदन कर दिया
स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र मनेंद्रगढ़ में भी सुविधाएं नहीं फिर भी लोक लुभावन वादे करने घोषणा कर दी..
डबल इंजन का यह नया फर्जीवाड़ा देखिए..
@vishnudsai@ShyamBihariBjp
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री @vishnudsai के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में, थाना परिसर के अंदर ही एक आदिवासी युवती टावर पर चढ़कर फांसी लगा लेती है।
"सुशासन तिहार" के नाम पर मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में उड़ उड़कर तेल फूंक रहे हैं।
प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि यह युवती थाने क्यों आई?? आखिर ऐसा क्या हुआ कि युवती को थाने में ही ऐसा कदम उठाना पड़ा।
@ChhattisgarhCMO
आवाज़ दो, हम एक हैं 💪
अनिश्चितकालीन धरने के दूसरे दिन विश्रामपुर में भाजपा की दमनकारी राजनीति के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हो रहे अन्याय को अब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव "रोड शो"
भारतीय जनता पार्टी की डर, दबाव और दमन की राजनीति के बीच कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में डटी हुई है।
नगर पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ जनता से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की।
शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव “आम सभा”
भारतीय जनता पार्टी की दमनकारी राजनीति और डराने की हर कोशिश के बीच शिवनंदनपुर में कांग्रेस की आम सभा जनसैलाब में बदल गई।
छत्तीसगढ़ में कानून नहीं, अपराधियों का राज!
पेण्ड्रा के कोटमी मंगल बाजार में सराफा कारोबारी को गोली मारकर हत्या कर दी गई और बदमाश लूटपाट कर फरार हो गए।
साय सरकार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब बाजारों में खुलेआम गोलियां चल रही हैं।
देश के क्या हाल हो चुके हैं वह आपको ये पढ़ कर समझ आयेगा।
एक 19 साल लड़का जिसका नाम निसर्ग अधिकारी है , वह सरकार को फरवरी में लिखता है की CBSE की जो एग्जाम वाली पोर्टल है उसमें कई सारे लूप होल्स हैं
मैं एक हैकर भी हूँ, तो मैंने देखा की थोड़ी सी ही कोशिश के बाद मैं पोर्टल के सिर्फ़ अंदर ही नहीं घुस गया , बल्कि अब मैं बच्चों के मार्क्स तक बदल सकता हूँ इतना बड़ा लूप होल है।
अब आप सोच रहे होंगे की फ़रवरी में की गई कंप्लेंट पर तो हाहाकार मच गया होगा सरकार/विभाग के अंदर
लेकिन नहीं , उल्टा अभी मई में 12th बोर्ड के रिवैल्यूएशन के समय जब बहुत बड़ी संख्या में बच्चों ने कंप्लेंट करना शुरू किया तब उस हैकर ने देखा की अब तक कोई मेजर सुधार ही नहीं किया गया था
तो उसने इस बार यह सब सोशल मीडिया (X) पर ट्वीट कर दिया ,
आप भी उसकी ID जो की @ni5arga नाम से सर्च करेंगे तो मिल जाएगी।
बेशर्मी यह है की सरकार या CBSE अपनी गलती मानने की जगह उसी लड़के को झूठा साबित करने पर लग गई , और अलग अलग बयान देने लगी
लेकिन जैसे ही लड़के ने कहा की उसके पास पूरे पोर्टल को हैक करने वाली स्क्रीन रिकॉर्डिंग मौजूद है
और सबूत के तौर पर उसने कुछ टीचर्स के एडमिन नेम और पासवर्ड जो उन्हें अलॉट किए गए थे पेपर जांचने के लिए उसे भी मेल कर दिया विभाग को,
उसके बाद अब कुछ शर्माना शुरू किए हैं। 20 लाख से ज़्यादा बच्चों के भविष्य से खेल रही है यह सरकार
NEET पेपर लीक के बाद कितने ही सारे स्टूडेंट्स सुसाइड कर चुके हैं , किंतु आप चुप रहिए , बिल्कुल मोदी सरकार को कुछ मत बोलियेगा
हिंदू खतरे में आ जाएग।
अगर एक माँ बाप हैं आप , तो कम से कम अपने बच्चों के भविष्य के लिए इस सरकार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाइए।
क्यूँकि बेशर्मी यहाँ तक आ चुकी है की 12th के एक बच्चे ने जब रीचेकिंग में अपनी कॉपी देखी तो उसको पता चला की उसके रोल नंबर पर किसी और की ही कॉपी लगी हुई है
और जब उसने इस बात को सोशल मीडिया पर डाला तो सिर्फ आदमखोर खूनी अंध भक्त ही नहीं गोदी मीडिया के पत्रकार भी सिस्टम से सवाल करने के बजाए
उस बच्चे को ही पाकिस्तानी घोषित करने में लग गए।
तो आप ऐसे मूर्ख काल में जी रहे हैं इस वक़्त , यदि अब भी अपने बच्चों के भविष्य के लिए आवाज़ नहीं उठाई तो आपका बच्चा भी मस्जिदों के आगे पत्थर फेंकता , हिंदू मुस्लिम करता पाया जाएगा निकट भविष्य में
जो भाजपा सुनियोजित तरीके से करवाना चाह रही है।
देश की भूल , कमल का फूल ….
आज विश्रामपुर जाते समय डूमर कछार में भाई बालेंद्र सिंह जी और युवा साथियों द्वारा मिले आत्मीय स्वागत और स्नेह ने संघर्ष की राह में नया उत्साह भर दिया।
आपका अपनापन और समर्थन हमेशा ऊर्जा देने वाला है। हृदय से आभार ।
एक व्यक्ति विशेष वकील की दायर याचिका में खामियां हो सकती है उनका स्वार्थ हो सकता है।
वो एक हो सकते है सब नहीं..
लेकिन यहां माननीय ने सबको कॉकरोच कह दिया, क्या यह देश के युवाओं के प्रति एक CJI का नजरिया है?
"हिस्सा चोरी" के इस षडयंत्र को समझिए..
महिला आरक्षण बिल जोकि 2023 में सर्वसम्मति से पास हो गया था उसे मोदी सरकार ने अब तक कानून के रूप में धरातल पर नहीं लाया। कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण बिल का पूर्ण समर्थन करती है। इसे पूर्णरूप से सीधे-सीधे लागू किया जाए।
लेकिन वहीं मोदी सरकार इस देश के पिछड़े, दलितों, आदिवासियों के साथ अन्याय करने आमादा है।
वो चाहते हैं 2011 याने 25 साल पुराने जनगणना के आधार पर परिसीमन (Delimitation) हो जबकि नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी सहित समस्त विपक्ष की मांग है कि नई जनगणना (जोकि अभी जारी है), ओबीसी सेंसस और नए जातिगत जनगणना के आधार पर परिसीमन किया जाए। मोदी सरकार 2011 के सेंसस को इसलिए आधार बनाना चाहती है क्योंकि उसमें ओबीसी की गिनती है ही नहीं, उसमें जातिगत जनगणना है ही नहीं।
अब जब कास्ट सेंसस का डेटा सामने आने लगा है और सरकार ने देखा कि पिछड़ों की संख्या 50% से अधिक है तो इस बड़ी आबादी का हक मारने नया हथकंडा अपनाया जा रहा है।
दूसरी ओर इस परिसीमन के पीछे बड़ा षड्यंत्र छोटे राज्यों के खिलाफ किया जा रहा है। परिसीमन के पूर्व निर्धारित अनुपात के बजाय आबादी को इसका आधार बनाया जा रहा है जिससे दक्षिण भारत सहित छोटे जैसे हमारा छत्तीसगढ़ सहित नॉर्थ ईस्ट के छोटे राज्यों का रिप्रेजेंटेशन कम हो जाएगा जोकि पूर्णतः गलत है।
मोदी सरकार के इस षडयंत्र के खिलाफ आगे आएं और सरकार के इस परिसीमन के षडयंत्र को मिलकर रोकें।
यह देश आरएसएस और भाजपा कार्यालय में बने परिसीमन से नहीं चलेगा। यह देश भाजपा के मुनाफे के हिसाब से नहीं चलेगा। यह देश भागीदारी के हिसाब से चलेगा। जिसकी जितनी आबादी उसका उतना हक।
भारत की लोकसभा, राज्यसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं, पिछड़ों, आदिवासियों, दलितों के हिस्सेदारी नए कास्ट सेंसस और जनगणना 2026-27 के आधार पर हो।
"हिस्सा चोरी" नहीं चलेगी
@RahulGandhi@INCIndia
आप सभी सादर आमंत्रित हैं, आइए सभी साथ मिल कर मिनी इंडिया कहे जाने वाले हमारे भिलाई शहर को केंद्र सरकार के षडयांत्रो से बचाएं. .
#भिलाई बचाओ मौन पदयात्रा
सिविक सेंटर पार्किंग से सेक्टर 4 चौक तक।।
दिनांक 22 मार्च समय शाम 4:00 बजे
@Devendra_1925