होलिका दहन का यह पावन पर्व आपके जीवन से हर भय, हर बाधा और हर नकारात्मकता को दूर करे।
अग्नि की यह ज्योति सत्य, साहस और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहे।
आप सभी को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#HolikaDahan#Holi2026
आप सभी को महाशिवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आदिदेव महादेव सदैव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। उनके आशीर्वाद से सबका कल्याण हो ।
हर हर महादेव!
सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।
आप सभी को प्रकृति की सुंदरता और दिव्यता को समर्पित पावन पर्व बसंत पंचमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती का आशीर्वाद हर किसी को प्राप्त हो। उनकी कृपा से सबका जीवन विद्या, विवेक और बुद्धि से सदैव आलोकित रहे, यही कामना है।
रंगों के महापर्व धुलंडी की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।हर्षोल्लास का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं ख़ुशियों के नए रंग भरे ऐसी ईश्वर से कामना है।
#HappyHoli