आज दिल्ली स्थित अपने निवास पर #HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा, सम्मान और गौरव की भावना को अभिव्यक्त किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर चल रहे इस अभियान ने देश के कोने-कोने में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल किया है।
31 जुलाई 2026 शुक्रवार को प्रातः 09:15 बजे निज आवास- 111, अमरसिंह कॉलोनी, नागौर पर स्थानीय नागरिकों, पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आवश्यक मार्गदर्शन एवं विचार-विमर्श के साथ-साथ जनसुनवाई के लिए उपस्थित रहूँगी।
"मेरा भारत — मेरा योगदान” 🌱🇮🇳
दिल्ली स्थित फार्म पर कई वर्षों से ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देते हुए खाद के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। आधुनिक कम्पोस्ट मशीन के माध्यम से प्रतिदिन गोबर, घास, पत्तों एवं अन्य जैविक अवशेषों के मिश्रण से करीब 150 किलो ऑर्गेनिक खाद तैयार होती है।
यह पहल प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण एवं भूमि की उर्वरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।
माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी द्वारा आत्मनिर्भर भारत एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के आह्वान के अनुरूप आइए, आप भी प्रकृति संरक्षण और ऑर्गेनिक खेती को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
#MeraBharatMeraYogdan #OrganicFarming #Compost #NaturalFarming #GreenIndia #AtmanirbharBharat
@AmitShah@NitinNabin@blsanthosh@BhajanlalBjp@madanrrathore@AgrawalRMD@AgriGoI@ChouhanShivraj
नागौर आवास पर आज जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पधारे देवतुल्य नागरिकों की समस्याएं सुनी एवं उनके त्वरित समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
नए राजस्थान में विकास की ओर अग्रसर सुशासन को समर्पित भाजपा सरकार जन-जन के कल्याण व उत्थान हेतु संकल्पित है।
मेरा भारत — मेरा योगदान
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश आज रिन्यूएबल एनर्जी एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। मोदी जी के इसी प्रेरणादायी आह्वान से प्रेरित होकर वर्ष 2023 में दिल्ली स्थित आवास पर 140 KW क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया गया।
यह पहल स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जिससे आवास बिजली की आवश्यकता के लिए लगभग आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज देश “ग्रीन एनर्जी” को जनआंदोलन बना रहा है। आइए, हम सभी भी स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
#MeraBharatMeraYogdan
#AtmanirbharBharat #SolarEnergy #RenewableEnergy #ViksitBharat #PMModi #GreenIndia
@AmitShah@AmitShahOffice@JPNadda@NitinNabin@blsanthosh@AgrawalRMD@byadavbjp@mnreindia@PMOIndia@BhajanlalBjp@madanrrathore
ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित “ग्राम रथ अभियान” के अंतर्गत आज बीकानेर जिले की डूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेरासर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर ग्रामीणजनों को भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी प्रदान की तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।
इस दौरान डूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत जी, श्री श्याम पचारिया जी जिलाअध्यक्ष, श्री महावीर रांका जी कार्यक्रम प्रभारी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, समर्पित कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
"बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान"
ग्राम विकास रथ यात्रा, सादुलपुर।
ग्राम विकास रथ यात्रा के माध्यम से प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा जा रहा है।
रोहतक (हरियाणा) से लोकसभा सांसद और मेरे बहनोई श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूँ।
@DeependerSHooda
नागौर आवास पर आज जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पधारे देवतुल्य नागरिकों की समस्याएं सुनी एवं उनके त्वरित समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
नए राजस्थान में विकास की ओर अग्रसर सुशासन को समर्पित भाजपा सरकार जन-जन के कल्याण व उत्थान हेतु संकल्पित है।
जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज नागौर विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी से मुलाकात कर अलाय को पंचायत समिति बनाने की मजबूती से पैरवी कर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री महोदय ने इस मामले में क्षेत्र की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उचित समाधान का सकारात्मक आश्वासन दिया।
इस अवसर पर नागौर के पूर्व विधायक श्री मोहनराम जी चौधरी सहित नागौर विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।
यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 22 दिसम्बर, 2025 सोमवार को सीकर लोकसभा प्रवास कार्यक्रम।
1. श्रीमाधोपुर- विकास रथ अवलोकन प्रातः 9:30 बजे।
2. उदयपुरा- (खंडेला विधानसभा) विकास रथ अवलोकन प्रातः 10:15 बजे।
3. सीकर- भाजपा कार्यालय, कार्यकर्ताओं से संवाद दोपहर 12:00 बजे।
@BJP4Rajasthan
देश के यशस्वी, दृढ़ संकल्प के प्रतीक एवं राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को नई मजबूती देने वाले माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी से आज दिल्ली में आत्मीय भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माननीय गृह मंत्री जी का दूरदर्शी, निर्णायक और राष्ट्रनिष्ठ नेतृत्व प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा, सुशासन तथा “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने में उनका योगदान ऐतिहासिक है।
उनका अमूल्य मार्गदर्शन सदैव यूं ही मिलता रहे।
#AmitShahJi #ModiSarkar
#NationFirst #JyotiMirdha