Personal Views | Nature Lover | Learner | Likes & RTs are not endorsement | Every thought, word and deed is creating our future. Choose wisely and positively.
खूब पढ़ना
समझदार बनना
मगर दुनिया को बताने के लिए नहीं
अपने लिए; शांत होने के लिए
दुनिया को झेलने के लिए पढ़ना
यहाँ सब बोल रहे हैं
तुम चुप हो जाने के लिए पढ़ना!
नदी के दो किनारे कभी नहीं मिलते
लेकिन साथ साथ चलते हैं
ट्रेन की पटरियाँ भी कभी
एक दूसरे से नहीं मिलतीं
धरती और आसमान भी
साथ-साथ होते हैं लेकिन कभी नहीं मिलते...
असल में यह लिखते हुए मैं लिखना चाहता हूँ
साथ चलना, मिलने से ज़्यादा बड़ी बात है।
@bookish_ladkiii
“हर वो स्त्री चरण छूने योग्य है,
जिन्होंने श्रृंगार से पहले संघर्ष को चुना,
विवाह से पहले कामयाबी को चुना,
खुद को बिखरने से पहले अकेले सब संभालना सीखा..
सुंदरता से पहले व्यवहार को चुना...!”