|| #पोटका_विधानसभा ||
शिक्षा ही सशक्त समाज और उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। इसी सोच के साथ आज डुमरिया प्रखंड में झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी "उन्नति का पहिया" साइकिल वितरण योजना का शुभारंभ करने का अवसर मिला।
वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत डुमरिया प्रखंड के कक्षा 8 के 368 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। यह योजना हमारे बच्चों के सपनों को नई गति देने, शिक्षा तक उनकी आसान पहुँच सुनिश्चित करने और विशेषकर बेटियों को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
अबुआ सरकार शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर बच्चे के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@JmmJharkhand
|| #पोटका_विधानसभा ||
आज झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित “उन्नति का पहिया” योजना के तहत आयोजित साइकिल वितरण समारोह में पोटका मुख्यालय में उपस्थित होकर स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया।
शिक्षा तक आसान पहुँच हर बच्चे का अधिकार है। यह साइकिल केवल एक साधन नहीं, विद्यार्थियों के सपनों को गति देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का माध्यम है। दूर-दराज़ के गाँवों से विद्यालय आने वाले बच्चों को इससे बड़ी सुविधा मिलेगी और वे नियमित रूप से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।
अबुआ सरकार माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में शिक्षा, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि आर्थिक या भौगोलिक कठिनाइयाँ किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा न बनें।
इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा उनसे पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई कर अपने परिवार, समाज और झारखंड का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@JmmJharkhand
हर दिन की भाँति आज भी तुरामडीह स्थित कार्यालय में आयोजित 'जनता दरबार' के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं पंचायतों से आए सम्मानित देवतुल्य जनता एवं सम्मानित कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की।
जनता-जनार्दन ने क्षेत्र की जन-समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर ही उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को दूरभाष एवं पत्राचार के माध्यम से त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@JmmJharkhand
आज राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित संथाली फिल्म 'आंगेन' के निर्देशक एवं पोटका विधानसभा क्षेत्र के जादूगोड़ा निवासी युवा फिल्मकार श्री रवि राज मुर्मू ने विधायक कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यह सम्मान संथाली भाषा, आदिवासी संस्कृति, झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और पूरे पोटका विधानसभा के गौरव का सम्मान है।
'आंगेन' के माध्यम से रवि राज मुर्मू ने संथाली समाज की संवेदनाओं, परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाकर यह सिद्ध किया है कि हमारी मातृभाषा और लोक संस्कृति में विश्व को आकर्षित करने की अपार क्षमता है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि रवि राज मुर्मू आने वाले समय में भी अपनी सृजनात्मक प्रतिभा से संथाली सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे तथा झारखंड और देश का नाम निरंतर रोशन करेंगे।
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@JmmJharkhand
.@nishikant_dubey जी, राजनीति में विक्टिम कार्ड खेलने की भी एक सीमा होती है..
अपने बेटे की 30 मिनट की देरी का ठीकरा राहुल गांधी जी के सिर फोड़ने से पहले कम से कम घड़ी का समय तो मिला लेते!
झूठ की बुनियाद पर नैरेटिव खड़ा करने की ये नाकाम कोशिश अब जनता समझ चुकी है।
बार काउंसिल की परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक थी।
प्रदर्शन और मीडिया विजुअल्स: शाम 4:00 बजे के बाद!
जो धरना दोपहर 2 बजे परीक्षा खत्म होने के बाद शुरू हुआ, उसने सुबह आपके बेटे की गाड़ी कैसे रोक ली? टाइम-ट्रैवल करके? फर्जी बहाने बनाने की भी एक हद होती है।
VIP सुविधाओं में पलने वाले सांसद जी को अपने बेटे की 15-30 मिनट की देरी पर तो पूरी सरकार और सिस्टम याद आ जाता है...
पर BJP राज में जो लाखों युवा पेपर लीक, धांधली, रद्द होती परीक्षाओं और सालों की बेरोजगारी से घुट-घुट कर मर रहे हैं, उनके दर्द पर आपका मुँह क्यों बंद हो जाता है?
अगर आपके घर के बाहर 15 मिनट का ट्रैफिक जाम था, तो यह आपकी अपनी सरकार की दिल्ली पुलिस और प्रशासन का फेलियर है!
अपनी सरकार की नाकामी और अपनी घर की लापरवाही छिपाने के लिए विपक्ष का नाम लेना सस्ती राजनीति का सबसे घटिया उदाहरण है।
राजनीति तथ्यों और काम पर होती है, झूठी सहानुभूति और फर्जी विक्टिम कार्ड पर नहीं!
देश का युवा अब मूर्ख नहीं है, वो टाइमलाइन भी चेक करता है और फर्जी नैरेटिव की हवा भी निकालता है।
आज सबसे ज़्यादा ग़ुस्सा Gen Z में है।
इन बेटियों का कसूर सिर्फ़ इतना है कि इन्होंने अपने भविष्य की बात की। जवाब में उन्हें संवाद नहीं, लाठियाँ मिलीं।
याद रखिए, जब युवा सड़कों पर उतरते हैं, तो इतिहास करवट लेता है।
वह बोल नहीं सकती, फिर भी जंतर-मंतर पहुँच गई।
उसके लब ख़ामोश थे, लेकिन उसकी मौजूदगी चीख-चीखकर पूछ रही थी,
क्या अब भी इस देश के छात्रों की आवाज़ कोई सुनेगा?
संथाली अस्मिता की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर... यह पूरे पोटका विधानसभा के लिए गर्व का क्षण है।
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में हमारे पोटका विधानसभा क्षेत्र के जादूगोड़ा निवासी युवा निर्देशक रवि राज मुर्मू को उनकी संथाली फिल्म "आंगेन (Angen)" के लिए 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक (Best Debut Film of a Director)' का राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह सम्मान एक प्रतिभाशाली निर्देशक की, संथाली भाषा, आदिवासी संस्कृति, झारखंड की लोक परंपराओं और हमारी पहचान का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ सम्मान है। "आंगेन" ने अपनी सशक्त कहानी और संवेदनशील प्रस्तुति के माध्यम से हमारी संस्कृति की समृद्ध विरासत को पूरे देश के सामने गौरव के साथ प्रस्तुत किया है।
झारखंड की धरती सदैव प्रतिभाओं की जननी रही है। आज हमारे युवा अपनी मातृभाषा, संस्कृति और लोकजीवन को सृजनात्मक अभिव्यक्ति देकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचा रहे हैं। रवि राज मुर्मू की यह ऐतिहासिक उपलब्धि निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ी के कलाकारों और फिल्म निर्माताओं को अपनी जड़ों से जुड़कर उत्कृष्ट सिनेमा रचने की प्रेरणा देगी।
मरांग बुरू से प्रार्थना है कि रवि राज मुर्मू आगे भी अपनी सृजनशीलता से झारखंड, संथाली भाषा और देश का नाम निरंतर रोशन करते रहें। एक बार पुनः इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@JmmJharkhand
झारखंड आंदोलनकारी रामसाई बारस्के जी के निधन का समाचार अत्यंत मर्माहत करने वाला है।
स्वर्गीय रामसाई बारस्के जी का संघर्ष, सादगी, सामाजिक प्रतिबद्धता और जनसेवा सदैव स्मरणीय रहेगी। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
मरांग बुरु से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@JmmJharkhand
@_Syed_Sami@JbvnlQ@ESE_Jamshedpur@SanjibSardar46@JmmJharkhand@JharkhandCMO माननीय एसडीओ, जादूगोड़ा (JBVNL) से विनम्र आग्रह है कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
@SDO JBVNL, Jadugora कृपया जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और अपने कर्तव्यों का संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।
JBVNL जादूगोड़ा के अंतर्गत आने वाले हल्दीपोखर कारगिल बस्ती में व्यस्त सड़क के ऊपर से 11000 वोल्ट का हाई-टेंशन तार लटक रहा है, जो स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों के लिए मौत का जाल बना हुआ है। जब हमने सुरक्षा के लिए SDO से गुहार लगाई, तो उन्होंने अहंकार में कहा, "जब तक कोई मरेगा नहीं, हम कुछ नहीं करेंगे।" संलग्न ऑडियो में आप SDO की यह संवेदनहीनता खुद सुन सकते हैं। यह एक बड़ी दुर्घटना का खुला निमंत्रण है। कृपया इस अधिकारी पर सख्त कार्रवाई करें और अविलंब तार को सुरक्षित करवाएं।
मैंने CMO पोर्टल पर लिखित शिकायत कर दी है। अगर 1 हफ्ते के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ और इस अहंकारी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई, तो हम धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
@HemantSorenJMM@JharkhandCMO @Jbvnltweets @DC_EastSingh @EnergyJharkhand @ESE_Jamshedpur@JbvnlQ
भाई, तुम कौन-सा मैप देखते हो? झारखंड की अंतरराष्ट्रीय सीमा तो है ही नहीं, फिर सीमा का डर दिखाकर राजनीति किस बात की? बयान देने से पहले भूगोल की किताब का एक पन्ना पढ़ लेते, तो शायद नक्शा भी सही दिखता और तथ्य भी।
@JmmJharkhand