पवन तनय संकट हरन,
मंगल मूर्ति रूप|
राम लखन सीता सहित,
हृदय बसहु सुर भूप।।
श्री हनुमान जन्मोत्सव के मंगल अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं |
जय श्री राम 🚩🚩
विश्व क्षयरोग पर आप शपथ लें कि आप क्षयरोग को दूर भगाएंगे, खुद को स्वास्थ्य करेंगे और दुनिया को स्वस्थ बनाने में अपना योगदान देंगे। इस बीमारी के प्रति आप खुद तो जागरूक होंगे ही और अपने साथियों को भी जागरूक करेंगे। #WorldTuberculosisDay
"विश्व वानिकी दिवस
आइये, इस अवसर पर देश की मिट्टी और वन-संपदा के संरक्षण का संकल्प लें, साथ ही अपने आसपास पाए जाने वाले पेड़-पौधों, पक्षियों एवं अन्य वन्यजीवों की रक्षा करें"
अंतरिक्ष की अनंत ऊंचाइयों तक देश का नाम गर्व से ऊंचा करने वाली, प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला जी की जयंती पर कोटिशः वंदन। अदम्य साहस,पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठता की प्रतीक,भारत की बेटी स्व. कल्पना चावला का जज्बा महिला सशक्तीकरण की अद्भुत मिसाल है।
#KalpanaChawla
अंतरिक्ष की अनंत ऊंचाइयों तक देश का नाम गर्व से ऊंचा करने वाली, प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला जी की जयंती पर कोटिशः वंदन। अदम्य साहस,पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठता की प्रतीक,भारत की बेटी स्व. कल्पना चावला का जज्बा महिला सशक्तीकरण की अद्भुत मिसाल है।
#KalpanaChawla
असत्य, अधर्म एवं अत्याचार पर भक्ति की जीत के प्रतीक पर्व होलिका दहन की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
आइए, इस पवित्र अग्नि में सभी नकारात्मतक तत्वों को समर्पित कर जीवन में मंगल और शुभता का वरदान मांगें। देश और समाज के प्रति अपने अमूल्य योगदान की सिद्धि का संकल्प लें।
#Holi
आज ही के दिन साल 1930 में, महात्मा गांधी जी ने नमक कर के विरोध में नमक सत्याग्रह शुरू किया। इस अवसर पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन एवं सभी देशवासियों को दांडी मार्च यात्रा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#DandiMarch
देश धरम पर मिटने वाला, शेर शिवा का छावा था।
महापराक्रमी परम प्रतापी, एक ही शंभू राजा था।।
प्रसिद्ध मराठा योद्धा छत्रपती संभाजी महाराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#sambhaji
देश की सेवा में समर्पित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के स्थापना दिवस पर सभी जवानों और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों और सार्वजनिक उपक्रमों की सुरक्षा में आपके योगदान के लिए राष्ट्र आपके प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा।
#CISFRaisingDay
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। महिलाएं घर-गृहस्थी से लेकर देश और दुनिया तक को संभालने तक की शक्ति रखती हैं।
सभी मातृशक्तियों को नमन। #InternationalWomensDay
समस्त देशवासियों को जन औषधि दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हर किसी को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां सहजता से उपलब्ध हो इसलिए मोदी सरकार ने पूरे देश में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों का अभियान चलाया है।
#JanaushadhiDiwas2025
देश की पहली महिला राज्यपाल, भारत कोकिला श्रीमती सरोजिनी नायडू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। श्रीमती सरोजिनी नायडू जी एक प्रख्यात साहित्यकार थीं, जिन्होंने राजनीति में भी सक्रिय रहकर देश की आज़ादी के लिये बहुमूल्य योगदान दिया। #SarojiniNaidu
दुश्मन की गोलियों का, हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे। ऐसे महान विचार रखने वाले देश के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।
#ChandraShekharAzad