Our family had the opportunity to meet Shri @RahulGandhi ji and invite him to Arjun-Saaniya’s wedding.
Thank you for the warmth and hospitality you extended to us.
जब रेप दोषियों को राहत मिलती है,तो डर सिर्फ एक परिवार में नहीं पूरे समाज में फैलता है।आज पीड़िता सड़कों पर है —और सवाल सिस्टम से है।
#JusticeForUnnaoVictim
दादा सूरजमल जी की पुण्य-तिथि पर कोटि-कोटि नमन।
जनसेवा, पराक्रम और न्यायप्रियता के उनके आदर्श हमारे लिए अमूल्य धरोहर हैं।
उनकी पावन स्मृति हमें सदैव राष्ट्र और समाज के प्रति कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देती रहे।
श्रद्धांजलि। 🙏
#महाराजा_सूरजमल_बलिदान_दिवस
दादा सूरजमल जी की पुण्य-तिथि पर कोटि-कोटि नमन।
जनसेवा, पराक्रम और न्यायप्रियता के उनके आदर्श हमारे लिए अमूल्य धरोहर हैं।
उनकी पावन स्मृति हमें सदैव राष्ट्र और समाज के प्रति कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देती रहे।
श्रद्धांजलि। 🙏
#महाराजा_सूरजमल_बलिदान_दिवस
आज दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष श्री @ombirlakota जी से संसद भवन स्थित उनके कक्ष में मुलाकात करके #अरावली_पर्वतमाला को बचाने के लिए लोक सभा के स्तर से हस्तक्षेप करने की मांग रखी | मैंने लोक सभा अध्यक्ष जी से कहा कि अरावली पर्वतमाला को बचाने के लिए उठ रही आवाज किसी एक पहाड़ी को बचाने का विषय नहीं है बल्कि यह जनस्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा हुआ मामला है | दिल्ली -एनसीआर से लेकर हरियाणा व राजस्थान के एक दर्जन जिलों मे फैली अरावली पर्वतमाला भारत की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है और दिल्ली–एनसीआर के लिए यह सिर्फ पहाड़ नहीं, बल्कि जल, वायु और जैव-विविधता की जीवनरेखा है। दुर्भाग्य से आज यह पर्वतमाला गंभीर संकट से जूझ रही है और इन सब हालतों के मध्य भारत सरकार द्वारा गठित एक कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने अरावली की परिभाषा ही बदल दी जिससे इस पर्वतमाला के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए | मुझे आश्चर्य इस बात का है कि एक तरफ देश के उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली-NCR की हवा को बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण “स्वास्थ्य आपातकाल” कहा है और प्रदूषण रोकने के लिए जल्दी कदम उठाने की बात कही मगर दूसरी तरफ माननीय सुप्रीम कोर्ट ने ही अरावली की जो नई परिभाषा तय की है वो अरावली को बर्बाद करने की एक नई परिभाषा बनेगी जिस पर सुप्रीम कोर्ट को पुनर्विचार करना चाहिए | पिछले कुछ दशको में अरावली की पहाड़ीयों का विनाश इतने बड़े पैमाने पर हुआ है कि राजस्थान मे अजमेर से झुंझनू और हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले तक फैली अरावली मे 12 से ज़्यादा दरारें खुल गई जहाँ से थार रेगिस्तान की धूल दिल्ली- एनसीआर तक उड़ रही है ,ऐसा पर्यावरण से जुड़े जानकारो ने मुझे कहा है | अरावली की नई परिभाषा से खनन को बढ़ावा मिलेगा और पहाड़ीयां ज़मीदोँज हो जाएगी तथा भारत की प्राचीन पर्वतमाला निरंतरता खो देगी जिससे ज़्यादा गैप और दरारें बन जाएगी, अरावली राजस्थान की भी लाइफ लाइन और पहचान है क्योंकि इस पर्वतमाला की 692 KM लंबाई मे से लगभग 550 KM राजस्थान से गुजरती है और अरावली का नुकसान होने से मरुस्थल का विस्तार होगा, गर्म हवाओं का व्यापक असर राजस्थान मे बढ़ेगा और बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून से होने वाली बारिश भी प्रभावित होगी तथा इससे निकलने वाली नदियां भी लुप्त होगी |
@LokSabhaSectt@loksabhaspeaker@RLPINDIAorg
आज देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र @DainikBhaskar में विधायकों द्वारा विधायक निधि जारी करने के एवज में रिश्वत लेने का मामला उजागर होना गंभीर प्रकरण है | विधायकों का यह कृत्य संघीय और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भ्रष्टाचार का बड़ा प्रहार है,एक तरफ देश के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi कहते है कि "न खाऊंगा और न खाने दूंगा" मगर दूसरी तरफ ऐसे मामले का सामने आना पीएम की मंशा पर बड़ा सवालिया निशान है | राजस्थान की जनता राज्य के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से इस मामले में अपेक्षा कर रही है कि ऐसे विधायकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाके प्रभावी कानूनी कार्यवाही सरकार करेगी वहीं राजस्थान विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री @VasudevDevnani जी से भी जनता यह अपेक्षा कर रही है कि अध्यक्ष जी ऐसे भ्रष्टाचारी विधायकों की सदस्यता रद्द करेंगे क्योंकि यदि जनता के चुने हुए जन - प्रतिनिधि इस तरह सार्वजनिक रूप से भ्रष्टाचार करेंगे और उनके खिलाफ कड़ा एक्शन नहीं होगा तो लोकतंत्र की जड़े कमजोर हो जाएगी |
मैं @BJP4India के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda और @INCIndia के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @kharge को कहना चाहता हूं कि इस मामले में आप अपनी पार्टियो के विधायकों को पार्टी से बर्खास्त करें ताकि लोकतंत्र में राजनैतिक दलों की व्यवस्था पर भी जनता का भरोसा कायम रहे |
@AmitShah@RahulGandhi
दूध का धुला यहां कोई नहीं है…
हनुमान बेनीवाल के स्कूल से निकले हुए भाजपा विधायक रेवतराम डांगा, भाजपा के स्कूल से निकले हुए ऋषि बंसल की निर्दलीय विधायक पत्नी ऋतु बनावत, कांग्रेस की विधायक अनीता जाटव, तीनों के वीडियो देख लीजिए। सबका धर्म पैसा है। पैसा आना चाहिए, काम कुछ भी हो और कैसे भी हो। देने वाला कोई भी हो, पैसा देकर जाना चाहिए। उसके पास माल होना चाहिए। बहुत तबीयत से बात करेंगे। बाकी कोई अपना काम लेकर जाए, किसी अनजान आदमी के लिए इतना टाइम नेताओं के पास कभी नहीं होता।
अपने-अपने नेता को ईमानदारी का सर्टिफिकेट देने वाले कार्यकर्ता बेचारे ऐसे मौके पर पिस जाते हैं। गंगाराम का मानना है कि राजनीति में दूध का धुला हुआ यहां कोई भी नहीं है। किसी की भी सांकळ खाने से पहले सौ बार जरूर सोचें। चुनावों में करोड़ों रुपए खर्च करने वाले आपके भले के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वे अपनी सात पुश्तों के लिए पैसा जोड़ रहे हैं।
@arvindchotia
दैनिक भास्कर में विधायकों द्वारा ‘विधायक निधि’ जारी करने के बदले कमीशन लेने संबंधी खबर अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी को इस प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेकर उच्च स्तरीय, निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
जनप्रतिनिधियों के लिए सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता और ईमानदारी सर्वोपरि होनी चाहिए। ऐसी किसी भी अनैतिक प्रवृत्ति पर कठोर कार्रवाई लोकतंत्र में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
@BhajanlalBjp@VasudevDevnani
अब कैसे खड़ा रहे स्कूल ?
सीमेन्ट को नेताजी खा गये,
बजरी को ठेकेदार पचा गये l
बाकी रह गई धूल ,
अब कैसे खड़ा रहे स्कूल ?
नेताओं के चकाचक क्वार्टर,
स्कूलों में टपके वाटर l
पट्टीयाँ रही हैं झूल,
फ़िर कैसे खड़ा रहे स्कूल ?
ऐसे तो अरबो को लुटा रहे,
लुटेरों को खूब चटा रहे l
मरम्मत स्कूलों की भूल l
अब कैसे खड़ा रहे स्कूल ?
अगर जो उनके बच्चे पढ़ते,
सरकारी स्कूल ना गिरते l
गरीबों को चुभा है सूल,
अब कैसे खड़ा रहे स्कूल ?
#शिक्षा_मंत्री_इस्तीफा_दो
अब कैसे खड़ा रहे स्कूल ?
सीमेन्ट को नेताजी खा गये,
बजरी को ठेकेदार पचा गये l
बाकी रह गई धूल ,
अब कैसे खड़ा रहे स्कूल ?
नेताओं के चकाचक क्वार्टर,
स्कूलों में टपके वाटर l
पट्टीयाँ रही हैं झूल,
फ़िर कैसे खड़ा रहे स्कूल ?
मैं डोल का बाढ़ हूँ
जयपुर की ज़मीन पर फैला एक शांत, हरा-भरा जंगल
लेकिन दुर्भाग्य देखो एक तरफ़ सरकार एक पेड़ 🌴 माँ के नाम की मुहिम चला रही है दूसरी और हजारों पेड़ो की बलि ले रही है 😔🙏