बसपन के संगवारी वरिष्ठ भाजपा नेता,छग स्काउट के प्रदेश अध्यक्ष सरदार इंद्रजीत(गोल्डी) के बिटिया रानी के विवाह पूर्व कार्यक्रम में RAIPUR GREEN’S में शामिल हुआ !!
वोट चोरी के मामले में निर्वाचन आयोग से लगातार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी हठधर्मिता और अहंकार के कारण बातचीत नहीं हो पाई। अब उसे सुप्रीम कोर्ट में जवाब देना ही पड़ेगा।
पिछले दिनों 12 खंभा रोड से लेकर रामलीला मैदान तक देश भर में जहां भी प्रदर्शन हुए, इन सब में ज्ञानेश कुमार की थू-थू हुई।
सुप्रीम कोर्ट को भी यह समझ आया है कि निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है, लेकिन कई महत्वपूर्ण जानकारियां हमसे छिपाई जा रही हैं। हमारे पक्ष में गलत आदेश भी पारित किए गए, जबकि अंतरिम आदेश के संबंध में हमसे कोई पक्ष नहीं पूछा गया था। इस पर न्यायालय ने भी टिप्पणी की थी।
उम्मीद है कि अब न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी। लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का निष्पक्ष होना जरूरी है।
वैसे भी ज्ञानेश कुमार कई बार यू-टर्न ले चुके हैं, उन्हें अब इस्तीफा दे देना चाहिए।
आज हमारी नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी की पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहा हूँ।
यह पुस्तक बेहद चर्चित और सबसे तेज़ी से बिकने वाली पुस्तकों में से एक है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है।
इसमें पिछले 50 वर्षों के इतिहास के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत जीवन और राजनीतिक सफर के अनुभवों को भी साझा किया गया है।
निश्चित रूप से यह पुस्तक आने वाले समय में देश के राजनीतिक इतिहास को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगी।
CRPF जवानों की वापसी एक प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा है। जहां तक विकास की बात है, सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि अब तक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास के कौन-कौन से कार्य किए गए हैं।
गृह मंत्री अमित शाह जी ने घोषणा की थी कि जिस पंचायत से नक्सलवाद समाप्त होगा, वहाँ ₹1 करोड़ की राशि दी जाएगी। सरकार बताए कि अब तक भारत सरकार या राज्य सरकार की ओर से कितनी राशि जारी की गई है और किन-किन विकास कार्यों पर खर्च किया जा रहा है? केवल मुँह जुबानी जमा खाता बताना उचित नहीं है।
एक बटालियन की वापसी से कोई बहुत बड़ा फर्क नहीं पड़ता। चुनाव के दौरान असम और पश्चिम बंगाल में भी बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई थी। इसलिए जवानों की वापसी को नक्सलवाद की समाप्ति का प्रमाण बताना उचित नहीं है।
जब सुरक्षा बलों की पूरी तरह वापसी हो जाए, क्षेत्र में सामान्य जनजीवन और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह बहाल हो जाए, तभी यह कहा जा सकता है कि नक्सलवाद वास्तव में समाप्त हो गया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की याददाश्त कमजोर हो गई है। लोकसभा में कहते हैं कि SIR पर चर्चा नहीं हो सकती, लेकिन रायपुर आकर कहते हैं कि लोकसभा में चर्चा कर लें। यानी अपनी ही बात का खंडन कर रहे हैं।
राहुल गांधी जी ने प्रधानमंत्री को राजद्रोह और विदेशी फंडिंग के आरोपों पर खुली चुनौती देते हुए चर्चा करने को कहा था, लेकिन उस पर जवाब नहीं मिला।
नरेंद्र मोदी जी अमेरिका जाकर 'अबकी बार ट्रंप सरकार' का नारा लगाते रहे, कोरोना काल में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम कर सकते हैं, तो फिर यहां 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे से इतनी बेचैनी क्यों? इसे ही कहते हैं—चोर की दाढ़ी में तिनका!
अमित शाह जी इस नारे को अपने ऊपर क्यों ले रहे हैं? क्या वे खुद मानते हैं कि वोट चोरी हुई है? शायद तीर सही निशाने पर लगा है।
आज वोट चोरी का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में है। नेतन्याहू और उनके मित्रों तक इसकी चर्चा पहुंच रही है।
लगता है मोदी जी ने अमित शाह जी को मेलोडी नहीं दी, नहीं तो मेलोडी खाते और खुद जान जाते।
अजय चंद्राकर जी कभी-कभार अचानक प्रकट होते हैं। भारतीय जनता पार्टी में उनकी स्थिति ऐसी है कि वे केवल विधानसभा तक ही सीमित रह गए हैं।
विधानसभा में भी उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाता। कुल मिलाकर उन्हें पार्टी में साइडलाइन कर दिया गया है। अब वे हम लोगों के खिलाफ बयान देकर थोड़ी-बहुत बने रहना चाहते हैं।
जहाँ तक वोट चोरी के मामले की बात है, आप देखिए, मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि GEN-Z के 25 हजार वोट काट दिए गए हैं। अब इन्होंने तारीख बढ़ा दी है।
मैंने फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बाद ही यह मुद्दा उठाया था। उस समय तो तारीख बढ़ाने की कोई बात नहीं थी, बल्कि निर्धारित समय-सीमा समाप्त हो चुकी थी। अब तारीख बढ़ा दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी, आप प्रदेश की मौजूदा आबादी के हिसाब से न तो पर्याप्त डॉक्टर उपलब्ध करा पा रहे हैं और न ही दवाइयां।
मेडिकल कॉलेज खुल गए हैं, लेकिन वहाँ प्रोफेसर तक उपलब्ध नहीं हैं। पहले आप अपने विभाग की चिंता कीजिए। जनसंख्या बढ़ाने की बातों में क्यों लगे हुए हैं?
देश की आबादी तो बढ़ रही है, लेकिन मतदाताओं की संख्या कम हो रही है।
आखिर यह जादू कैसे हो रहा है?
इस सरकार के पास आदिवासी क्षेत्रों में चना बांटने के लिए पैसे नहीं हैं। दीपावली त्यौहार बीत गया, लेकिन लोगों को शक्कर तक नहीं मिला।
नगर निगम के कर्मचारियों को 11-11 महीने से वेतन नहीं मिला।
ऐसे में मजदूरों को समय पर मनरेगा की मजदूरी कैसे मिलेगी? पहले मनरेगा का 100% खर्च केंद्र सरकार उठाती थी, लेकिन अब 60-40 का प्रावधान कर दिया गया है।
जब राज्य सरकार के पास चना और शक्कर खरीदने के पैसे नहीं हैं, तो मजदूरों की मजदूरी का भुगतान कहां से करेगी?
भले ही साय सरकार ने 5,500 करोड़ का बजट रखा, लेकिन छः महीने में सिर्फ़ 450 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
अजय चंद्राकर रायगढ़ में हैं या कुरुद के बंगले में आराम फरमा रहे हैं? पहले यह स्पष्ट करें।
जब मौसम खराब था, तो मुख्यमंत्री जी रायपुर से रायगढ़ कैसे पहुँच गए?
जय हो!! INDIA…INDIA🇮🇳🏏
T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में पहुँचने पर टीम इंडिया को बधाई.
आज का मैच बहुत रोमांच से भरा था. अक्षर पटेल, तिलक वर्मा के शानदार कैच, हार्दिक-बुमराह के अंत में शानदार ओवर और शिवम दुबे का सधा हुआ अंतिम ओवर..इन सबकी भी जीत में बड़ी भूमिका है.
फाइनल में जीत की शुभकामनाओं सहित सभी क्रिकेट प्रेमियों को पुनः बधाई. #INDvsENG
पिछले साल के धान का निराकरण अभी हुआ नहीं है. राइस मिल को जो धान दिए हैं, उसका चावल अभी जमा नहीं हुआ है. पिछले साल का ही धान अभी तक संग्रहण केंद्र में भरा हुआ है.
इस साल के धान के लिए अधिक समय नहीं बचा है, अर्ली वैरायटी के धान में बालियां निकलने लगी हैं, तो धान खरीदी इस साल प्रभावित होगी.
दूसरी तरफ यूरिया की कमी और बिजली कटौती और तीसरी तरफ अब किसानों का पंजीयन नहीं हो रहा, पंजीयन को लेकर कई दिक्कतें भी हैं.
ऐसे में बहुत बुरी स्थिति होने वाली है, पंजीयन नहीं होगा तो किसान धान कैसे बेचेंगे?
बिहार एक क्रांतिकारी प्रदेश है।
इसने पूरे देश को संदेश दिया है- हम 'वोट चोरी' नहीं होने देंगे।
: 'वोटर अधिकार यात्रा' में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी
📍पटना, बिहार
आज AICC मुख्यालय, नई दिल्ली में संगठन महासचिव आदरणीय के. सी वेणुगोपाल जी की उपस्थिति में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई.
संगठन सृजन, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति सहित स्थानीय व राष्ट्रीय राजनीतिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई. @kcvenugopalmp@INCPunjab
हम सबके प्रिय राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष आदरणीय श्री आलोक चंद्राकर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
मां जगत जननी महामाया से यही प्रार्थना है आपको सदा आरोग्य एवं सुखी रखें |