अनादिगृहस्थाय: यह इस श्लोक का सबसे विशेष शब्द है। 'अनादि गृहस्थ' का अर्थ है वह जो सृष्टि के आरंभ से ही गृहस्थ है। यह भगवान नारायण (राम) और माता लक्ष्मी (सीता) के उस शाश्वत और अनादि युगल स्वरूप की ओर संकेत करता है, जो संपूर्ण ब्रह्मांड के आदि माता-पिता हैं।
🙏
पत्रका�� श्री राहुल देव जी ने फेसबुक पर आध्यात्म रामायण का एक श्लोक और उसकी विवे��ना लिखी! दो लाइनें, और लोग दही में सही करने लग गए!
जगदुत्पत्तिनाशानां कारणाय महात्मने।
त्रैलोक्यगुरवेऽनादिगृहस्थाय नमो नमः॥
तर्क कुतर्क के स्थान पर मूल पाठ संलग्न कर देता हूँ।
जय सिया राम
@RahulDev718370
भक्ति कोई कर्मकांड या मं��िर में बैठकर की जाने वाली एकांत क्रिया मात्र नहीं है, बल्कि जीवन जीने की एक सर्वोच्च कला है। तत्वज्ञान हमें यह बताता है कि हम शरीर नहीं, आत्मा हैं; और भक्ति उस आत्मा को परमात्मा की सेवा में लगाती है।
मानस की चौपाई, "अरथ न धरम न काम रुचि, गति न चहउँ निरबान", यही सिद्ध करती है कि एक सच्चा भक्त भगवान से दुनिया के सुख तो क्या, स्वयं की मुक्ति (मोक्ष) भी नहीं मांगता। वह केवल भगवान के चरणों में अहैतुकी (बिना किसी स्वार्थ के) रति या प्रेम मांगता है। यही मनुष्य जीवन की चरम सार्थकता है।
- देव बाबा उवाच
@Satyam_On_Web Yesterday, Tesla app was deleted in my phone.. luckily I had the backup Google Pixel so no impact. A note to anyone who is trying the beta, make sure to have a stable backup phone...
'आदिपुरुष' और हमारे रीलबाज़: एक अटूट प्रेम कथा
मानो या न मानो, 'आदिपुरुष' सिनेमा के इतिहास की वो इकलौती फिल्म है जिसने दर्शकों की आँखों से खून और कानों में सुकून एक साथ दिया! फिल्म के डायलॉग और VFX भले ही सीधे कचरापेटी में डालने लायक थे, लेकिन भाई साहब... उसका बैकग्राउंड म्यूज़िक? एकदम गदर!
और हमारे इंस्टाग्राम के शूरवीरों (यानी रीलबाज़ों) का तो क्या ही कहना! उनके लिए तो फिल्म किसी 'संजीवनी बूटी' से कम नहीं था।
मोहल्ले के नुक्कड़ वाले शिव मंदिर से लेकर केदारनाथ की चढ़ाई तक, हर दर्शन स्लो-���ोशन में ही हुए और बैकग्राउंड में बस एक ही चीज़ गूंज रही थी, “राम सिया राम”!!
इन रीलबाज़ों की आधी श्रद्धा तो इस गणित में निकल गई कि इस म्यूजिक के किस 'बीट' पर सीढ़ियाँ चढ़नी हैं, ��िस बीट पर बालों में हाथ फेरना है, और म्यूजिक ड्रॉप होते ही कैसे आँखें बंद करके 'परम-भक्त' वाला पोज़ देना है।
भगवान भी ऊपर से सोच रहे होंगे कि ये हाथ जोड़ने आया है या कैमरा एंगल सेट करने!
थिएटर में फिल्म ने भले ही नाक कटवा ली हो, लेकिन रीलबाज़ों की 'दिखावा-ए-भक्ति' को जो भयंकर टीआरपी इस म्यूजिक ने दी है ना... उसके लिए मेकर्स को एक अलग से नोबेल पुरस्कार तो जरूर मिलना चाहिए! 😂😂