25 days since IRCTC transaction. Amount deducted, ticket not booked, still no refund. Requesting @IRCTCofficial, @KotakBankLtd & @Pinelabs to urgently process the refund.
बिहार के युवा शिक्षक भर्ती (TRE-4), BSSC, BPSC और बाकी तमाम परीक्षाओं की खामियों के खिलाफ सिर्फ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठा रहे हैं।
राष्ट्रगान गाकर शुरू कर रहे हैं अपना आंदोलन…
फिर भी सरकार इस देशप्रेम और न्याय की आवाज़ को क्यों अनदेखा कर रही है?
@samrat4bjp@mkrtiwari_bjp #bpsc #TRE4 #BPSC #BSSC #PatnaProtest #ChatraNyaySatyagrah
बिहार के युवाओं के साथ अन्याय और विश्वासघात कर रही है NDA सरकार।
बिहार के युवा तो वहीं मांग रहे हैं, वही याद दिला रहे है जो एनडीए ने चुनाव पूर्व 1 करोड़ नौकरी का वादा किया था। फिर युवाओं पर अब ये अत्याचार क्यों? TRE-4 परीक्षा की मांग करना अपराध कैसे? पेपरलीक का विरोध करना गुनाह कैसे? क्यों बिहार के युवाओं पर बार-बार लाठीचार्ज हो रहा है?
यदि पुलिस के इस्तेमाल का इतना ही शौक है तो NDA सरकार भ्रष्टाचार और अपराध रोकने के लिए, अपराधियों के खिलाफ करें, बिहार के युवाओं पर बार-बार ये लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऐसा लगता है कि टीआरई-4 की वैकेंसी जारी करने की इस सरकार की नीयत ही नहीं है। अन्यथा हमने अपने केवल 𝟏𝟕 महीने के कार्यकाल में बिना पेपरलीक के सफलतापूर्वक 𝐓𝐑𝐄-𝟏 एव 𝐓𝐑𝐄--𝟐 के तहत 𝟐 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की तथा 𝟏 लाख 𝟑𝟎 हजार पदों पर बहाली प्रक्रियाधीन कराई थी।
साल 2024 और 2025 बीत गए, लोकसभा चुनाव हो गए, विधानसभा चुनाव हो गए, 2 मुख्यमंत्री और 4 उपमुख्यमंत्री बदल गए। समूचा मंत्रिमंडल बदला। NDA नेताओं के शहजादों को बिना चुनाव लड़े डायरेक्ट मंत्री पद बांट दिए गए। नई सरकार के गठन के 6 महीने बीत गए, लेकिन अब तक TRE-4 की वैकेंसी नहीं आई, टीआरई-4 से जुड़ा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
मुख्यमंत्री और मंत्री रील्स बना रहे हैं, बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं। लेकिन युवाओं के भविष्य की इस सरकार को जरा भी चिंता नहीं है। चुनाव से पहले युवाओं के सामने हाथ जोड़ने वाले NDA नेताओं की सरकार में आज परीक्षा की मांग करने पर लाठियां मिल रही है। NDA का ये छल-कपट बिहार के युवा कभी नहीं भूलेंगे।
TRE - 4
आज बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार होना है । हम तो आज शिक्षा मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले माननीय मंत्री से यही आग्रह करेंगे कि पदभार संभालते ही पहली घोषणा TRE - 4 की करें ।
मा.मुख्यमंत्री @samrat4bjp जी कल आप बोले कोई भी अधिकारी फाइल दबाकर बैठेगा उसपर कारवाई किया जाएगा ।
लेकिन शिक्षा विभाग और BPSC वाला तो मिलकर 1 साल से TRE 4 का फाइल दबाकर बैठा उस पर कब कारवाई किया जाएगा ?
#Release_TRE4_Notification
#Release_TRE4_Notification
दो साल से इंतज़ार कर रहे हैं
हर दिन उम्मीद टूट रही है
हर साल उम्र निकल रही है
भविष्य अंधेरे में जा रहा है
सरकार अब जवाब दे
कब तक यूं ही टालोगे?
छात्र अब चुप नहीं बैठेंगे
सड़क से सदन तक आवाज गूंजेगी
#TRE4 नोटिफिकेशन अभी जारी करो!
@samrat4bjp@VijayKChy
#Release_TRE4_Notification
कितनी बार गुहार लगाएं?
कितनी बार आवाज उठाएं?
क्यों नहीं सुनती सरकार?
क्यों करती बार-बार इनकार?
अब आखिरी पुकार है,
युवाओं की सरकार है,
TRE4 अभी जारी करो!
@BPSCOffice@samrat4bjp
📢 TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना 📢
दिनांक 27 जनवरी, समय सुबह 11:30 बजे,
स्थान गांधी मैदान, गांधी मूर्ति के पास —
छात्र नेता खुशबू पाठक के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।
👉 इस बैठक में TRE 4 को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी—
✅TRE 4 को 1 लाख से अधिक पदों के साथ कैसे लाया जाए
✅आंदोलन की तिथि
✅आगे की रूपरेखा और कार्ययोजना
🤝 इस बैठक में राहुल जी एवं उनकी पूरी टीम भी मौजूद रहेगी।
🙏 सभी TRE 4 अभ्यर्थियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपनी एकजुटता और ताक़त दिखाएँ।
अब चुप रहने का समय नहीं, हक़ के लिए संगठित होने का समय है। ✊🔥
TRE 4 लाना है – एकजुट होकर लड़ना है!
बिहार के अभ्यर्थी देख लें।आपके नेता वोट आपसे मांगेंगे और नौकरी दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों को देंगे।
बिहार के नेताओं को शर्म आना चाहिए कैसे बहाली में डोमिसाइल हटाकर युवाओं को नौकरी देने के नाम पर मूर्ख बनाकर ठगने का काम किया है।@NitishKumar@yadavtejashwi#बिहार_मांगे_डोमिसाइल
UP से आए शिक्षकों से कोई नाराजगी नहीं है. सरकार से नाराजगी है. यूपी में डोमिसाइल है...झारखंड में डोमिसाइल है. बिहार में डोमिसाइल हटा दिया. इस बात को लेकर नाराजगी है सरकार से...अपने नेताओं से!
UP वाले शिक्षक तो हमारे सहकर्मी हैं...भाई समान हैं! आपसे बराबर का स्नेह रहेगा हमेशा!!