SSC फेज़ 13 की परीक्षा में सामने आ रही गड़बड़ियां सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि मोदी सरकार के विफल और सड़े हुए सिस्टम का आईना हैं।
400–500 किलोमीटर दूर से परीक्षा देने पहुंचे युवाओं को केंद्र पर जाकर पता चलता है कि उनकी परीक्षा रद्द कर दी गई है। सिस्टम की खामियों के कारण लगातार पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से लाखों युवाओं और उनके परिवारों की मेहनत, समय और उम्मीदें बर्बाद हो रही हैं।
पिछले 10 सालों में NEET, UGC-NET, UPPSC, BPSC और बोर्ड परीक्षाओं सहित 80 से ज्यादा पेपर्स में खुलेआम धांधली हुई है। सिर्फ इस साल की धांधली से 85 लाख बच्चों का भविष्य प्रभावित हुआ है। इन्हें रोकने में सरकार नाकाम रही है और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और सुधार के उसके बड़े-बड़े वादे खोखले साबित हुए हैं।
यह सरकार के निकम्मेपन, प्रशासनिक भ्रष्टाचार और परीक्षा माफियाओं के गठजोड़ का नतीजा है। युवाओं के सपनों के साथ यह विश्वासघात बंद होना चाहिए।
SSC ने जिस नए वेंडर को परीक्षा कराने की ज़िम्मेदारी सौंपी, उसने पूरे सिस्टम को ही फेल कर दिया। लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। न परीक्षा केंद्र छात्रों की पसंद के अनुसार मिले, न ही पहले दिन की पहली शिफ्ट की परीक्षा सही से हो पाई कई सेंटर पर परीक्षा ही रद्द कर दी गई। दूसरे दिन की कई शिफ्ट्स भी बिना परीक्षा के बीत गईं। न सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम थे, न बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू थी। सिस्टम बार-बार हैंग हो रहा था, माउस और कीबोर्ड काम नहीं कर रहे थे। ये सिर्फ तकनीकी खराबी नहीं, ये छात्रों की मानसिक प्रताड़ना है। ये सिस्टम फेलियर है।
#SSCVendorFailure #ssc_jawab_do
2 महीने पहले ही बिहार में SSC MTS में पोल खुल गई तो कैसे विश्वास कर लेगे कि CGL में ये नहीं हुआ होगा
Corrective actions are needed to ensure fairness.
#sscscam
किसी ने कहा था कि रिश्वत से आप महल बना सकते हो बच्चो का भविष्य नही !
ये बात वर्तमान में गलत साबित हो रही है !....
और ये हर प्रदेश और देश के लिए दुर्भाग्य की बात है!...
#uppolicepaperleak#UPPoliceexam#UPpoliceReExam
#पुलिस_भर्ती#UPP_Paper_Leak
'संदेह' के घेरे में यूपी की ये दो बड़ी भर्ती परीक्षाएं, 57 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर
वहीं आयोग ने इसे सिरे से नकार दिया है🥹
#UPP_Paper_Leak#uppolicepaperleak
उत्तरप्रदेश सरकार से विनम्र विनती है कि up कांस्टेबल की परीक्षा के जो पूरे सोशल मीडिया में लीक के सबूत बच्चे दे रहे है उनकी सत्यता की एक बार जाँच कर उचित फ़ैसला जल्द से जल्द दिया जाये और जो कोई भी एग्जाम मैं गड़बड़ी करता या करवाता हुआ पकड़ा जाये उससे कठोर से कठोर दंड मिले 🙏🏻🙏🏻🙏🏻
मैं हमेशा छात्रो के साथ हूँ अन्याय नहीं होना चाहिए🙏🏻