हो काल-गति से परे चिरंतन,अभी वहाँ थे,अभी यहीं हो
कभी धरा पर, कभी गगन में, कभी कहीं थे, कभी कहीं हो
तुम्हारी राधा को भान है तुम सकल चराचर में हो उपस्थित
बस एक मेरा है भाग्य मोहन कि जिस में हो कर भी तुम नहीं हो....
#poetry@DrKumarVishwas
“अगर सत्य कहने की ज़िम्मेदारी आप पर है, तो लोगों के राक्षस होने या ऋषि होने से प्रभावित मत होइए, निर्भीक होकर सत्य बोल दीजिए.!”
@DrKumarVishwas#motivationdaily@Vishwaasam
"विश्व पर्यावरण दिवस” प्रकृति के प्रति अपनी अनिवार्य ज़िम्मेदारियों को प्राथमिकता के साथ अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प-पर्व है। "
@DrKumarVishwas@Vishwaasam#WorldEnvironmentDay 🌿🍃
शोक और आनंद के विस्तार की व्याख्या, एक ही प्रसंग द्वारा व्याख्यायित..🙏🚩👏
जगत जननी पार्वती ने लोक कल्याण के लिए ये लीला की, अद्भुत प्रसंग कविराज।
लोक कल्याण का ध्येय लिए, पचासवें एपिसोड तक की यात्रा की मंगलमयी शुभकामना सबको💐🙏
ये भाव,रस यात्रा अनहद रहे🙏🚩
@DrKumarVishwas
बात कहने के ढंग पर निर्भर करता है कि बात ग्रहणीय होगी या नही...
जय जय सियाराम 🙏🚩
माँ पार्वती और माता मैना संवाद....
बात कहने का सही ढंग क्या है? सुनिये और समझिये.... 🔗
https://t.co/RWcwdpsUWZ
@DrKumarVishwas@SampoornaManas@Vishwaasam
दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के भीषण अग्निकांड में 21 लोगों के मारे जाने का समाचार बेहद दुखद है।
भाजपा के सारे दावों के बीच ऐसे अग्निकांड होना, भाजपा के शासन-प्रशासन की पोल खोल देते हैं। भाजपा सरकार में महा-भ्रष्टाचार के कारण कभी भी, कहीं भी अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था और एक्सपायरी पर कोई काम नहीं किया जाता है, जिसका ख़ामियाज़ा आम जनता को अपनी जान देकर भुगतना पड़ता है।
दिल्ली में तो ऊपर-से-लेकर नीचे तक हर जगह भाजपाई बैठे हैं, देखना ये है कि अब वो इस लापरवाही और भ्रष्टाचार के लिए किसे दोषी ठहराएंगे।
इस जानलेवा लापरवाही के लिए सख़्त से सख़्त कार्रवाई हो और पीड़ितों के परिवारों को मुआवज़ा घोषित किया जाए। घायलों का अच्छे से अच्छा मुफ़्त इलाज किया जाए।
राहुल गांधी इस देश के नेता विपक्ष होकर सरकार का सामना कैसे कर रहे हैं - कैसे लोगों की बात रख रहे हैं - कैसे उनके मुद्दों को उठा रहे हैं - इसके लिए उन्हें किसी का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए
क्योंकि प्रत्यक्षम किम प्रमाणम!
लेकिन राहुल गांधी को भला बुरा कहना - उनके ऊपर तीखी टिप्पणी करना जितना BJP का पसंदीदा काम है उतना ही कुछ liberals का भी
एक ऐसे लोगों की जमात है जो अपने आपको वैसे तो BJP का आलोचक बतायेंगे, लेकिन इस देश की बर्बादी के लिए BJP से पहले राहुल जी से सवाल पूछेंगे - उनको ज़िम्मेदार ठहरायेंगे
ऐसे लोगों से मेरे कुछ सवाल हैं👇
▪️राहुल गांधी के अलावा एक विपक्ष का नेता बता दीजिए जिससे BJP वालों की रूह काँपती हो
▪️राहुल गांधी के अलावा एक विपक्ष का नेता बता दीजिए जिसके बारे में यह दावा किया जा सके कि दुनिया इधर से उधर हो जाये यह BJP से हाथ नहीं मिलायेंगे - समझौता नहीं करेंगे
▪️एक ऐसा नेता बताइए जो नरेंद्र मोदी की आँख में आँख डाल कर उनको compromised और कायर कहता हो
▪️एक ऐसा नेता जो बिना लाग लपेट के मोदी और अडानी के रिश्ते पर सरकार की कलई खोलता हो
▪️एक ऐसा नेता जिसको मोदी की ED, CBI, IncomeTax झुका नहीं सकतीं
▪️एक ऐसा नेता जिसकी एक ट्वीट से पूरी सरकार हरकत में आ जाती हो
▪️एक ऐसा नेता जिसकी छवि बर्बाद करने के लिए लाखों करोड़ों रुपए फूंके गए और अधिकांश मीडिया को काम पर लगाया गया हो
▪️एक ऐसा नेता जिसने COVID से लेकर economic तूफ़ान, आरक्षण, पेट्रोल डीजल गैस- जो कुछ भी कहा हो - वह सब सही साबित हुआ हो
▪️एक ऐसा नेता जिसको ग़लत सिद्ध करने के लिए पूरी BJP, सारे मंत्री, सारे सांसद, प्रधानमंत्री सबको जुटकर झूठ बोलना पड़ता है
▪️एक ऐसा नेता जिसने नफ़रत से झुलसते इस देश में मोहब्बत की बात की
▪️एक ऐसा नेता जिसने कन्याकुमारी से कश्मीर पैदल नाप दिए जिससे कि यह देश जुड़ा रहे
▪️एक ऐसा नेता जिसने अजनबियों को गले लगाया, लोगों के आँसू पोंछे, उन्हें विश्वास दिलाया कि वह उनकी आवाज़ है, उनकी उम्मीद है, उनका बंदा है
▪️एक ऐसा नेता जिसने संविधान हाथ में उठा कर अहंकारी सत्ता की नकेल कस दी- इस देश को याद दिलाया कि हम सब बराबर हैं और संविधान से बड़ी हमारी दूसरी कोई ताक़त नहीं है
▪️एक ऐसा नेता जो किसानों से, मोटर मैकेनिक से, सफ़ाई कर्मचारी से, छात्रों से, युवाओं से, मज़दूरों से, ऑटो चालक से दिल खोल कर मिलता है, उनकी परेशानियां सुनता है, उनके मुद्दे उठाता है
▪️एक ऐसा नेता जो महाराष्ट्र के यवतमाल में एक गरीब, किसान विधवा कलावती के घर पहुंच कर उसकी समस्या सुनते हैं. जो भट्टा पारसौल पहुंच कर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे किसानों की आवाज़ को और बुलंद करते हैं
▪️एक ऐसा नेता जिसकी पहल से भूमि अधिग्रहण कानून बना जिसमें किसान को उसकी ज़मीन का चौगुना मुआवज़ा मिला
▪️एक ऐसा नेता जो अपनी सरकार के कार्यकाल में ओडिशा के कालाहांडी जाकर उन आदिवासियों के साथ खड़ा होता है जो वेदांता माइनिंग प्रोजेक्ट के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे
▪️एक ऐसा नेता जो श्रावस्ती में दलित ग्राम प्रधान छेदी पासी के घर से लेकर बुंदेलखंड के मेंढकी गांव में दलित कुंजीलाल के घर, अलीगढ़ के मरोड़ गांव में दलित रघुवीर के घर, अमेठी की सुनीता कोरी के घर पहुँच कर उनकी समस्याओं को सुनते हैं, उनका हल निकालते हैं
👉तो असलियत ये है कि तमाम हमलों, तमाम धमकियों, तमाम दुष्प्रचार के बावजूद भी अगर कोई एक अकेला आदमी आज भी बिना समझौते, बिना डर, अडिग होकर इस सरकार से लड़ रहा है तो वो राहुल गांधी हैं
और राहुल गांधी को किसी का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए
"एक ओर मनुष्य श्रीराम के जीवन की चुनौतियों को देखकर स्वयं के जीवन के लिए प्रेरणा पाता है तो वहीं दूसरी ओर श्रीकृष्ण के जीवन में बिखरा आनंद उसे जीवन के परम ध्येय की ओर देखना सिखाता है।"
@DrKumarVishwas#motivationdaily
"भगवान राम का जीवन हमें यह संदेश देता है कि चुनौतियाँ हर व्यक्ति के मार्ग में आती हैं, किंतु धैर्य, मर्यादा और दृढ़ संकल्प से उनका समाधान संभव है"
जय जय सियाराम 🙏🚩
#motivation@DrKumarVishwas