मारवाड़ की पुण्य भूमि, माता आशापुरा के पावन धाम नाडोल, पाली में वीर सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी की 859वीं जयंती समारोह में शामिल होकर अपार गौरव की अनुभूति हुई।
मातृभूमि के लिए उनका अद्वितीय साहस, स्वाभिमान और बलिदान युगों-युगों तक हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं पद्म विभूषण, पद्म श्री से सम्मानित श्री नारायण सिंह जी, बाली विधायक श्री पुष्पेन्द्र सिंह जी, शिव विधायक श्री @RavindraBhati__ जी, श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह कालवी जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
साधना के साधक आज मौन हो गए.. जिनके परम् सानिध्य में समाज अपने आप को सहज महसूस करता था वो अलविदा कह गए, सादर नमन भगवान सिंह जी रोलसाहबसर.. आज सर्व समाज क़े लिए अपूर्णीय क्षति है, आपने क्षत्रिय युवक संघ क़े माध्यम से समाज को राह दिखाई, राहदृष्टा को खोने क़े गम को शब्दों में बया करना मुश्किल है..
सादर नमन साहब.. भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दें
|| ॐ शांति ||
शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी का विधानसभा सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान ‘ओरण बचाओ’ संदेश
राजस्थान विधानसभा सत्र के पहले दिन, शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने “ओरण बचाओ” लिखी भगवा शर्ट पहनकर पहुँचे विधानसभा; ओरण, गोचर भूमि व चारागाहों के संरक्षण का सांकेतिक संदेश दिया।
@RavindraBhati__
कल नौसर, बायतु में बड़े भाई श्री समुंद्र सिंह जी की सुपुत्री के शुभ परिणय संस्कार में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह एक हर्ष और उल्लास से परिपूर्ण अवसर था, जहाँ परिवार, सुहृदजन एवं प्रियजनों के संग मिलकर हर्षोल्लास के अनमोल क्षणों को साझा करने का अवसर मिला।
विवाहित युगल को उनके मंगलमय दांपत्य जीवन हेतु हार्दिक शुभाशंसा एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की।