जिंदगी छोटी नहीं होती, लोग जीना ही देर से शुरू करते हैं, और जब तक रास्ते समझ आते हैं, तब तक लौटने का वक्त हो जाता है।
- इरफ़ान खान 🌻
#IrfanKhan ✨️
#BirthAnniversary
जब लौटेंगे हम
बस एक गंध होगी
धूल चंदन-सी लिपटी देह पर
पतंगें रख देंगे हम सँभाल कर कहीं
जीवन ख़त्म होता है
यात्राएँ नहीं।
- अशोक कुमार पाण्डेय 🌻
#literaryworld_official
............
लोग भूल जाएंगे, तुमने क्या कहा
लोग भूल जाएंगे, तुमने क्या किया
लेकिन लोग ये कभी नहीं भूलेंगे कि
तुमने उन्हें कैसा महसूस करवाया।
- माया एंजेलो (जन्मदिन विशेष)
#mayaangelou ✨️
जो हो गया बिराना उसको फिर अपना कर लो।
होली है तो आज शत्रु को बाहों में भर लो!
होली है तो आज अपरिचित से परिचय कर लो!
- हरिवंशराय बच्चन 🌻
होली की हार्दिक शुभकामनायें!
#HappyHoli ❤️🫂
.........
अगर कोई दीवारों से
बातें कर रहा है
तो वो पागल नहीं है
वो सामान्य है |
"पागल हम है"
बचा ही कौन है ??
जो किसी का दुःख सुने और समझे।
• दिलबाग दिलकश
#literaryworld_official
कला को एक सीमा में परिणत रखना
अच्छा लगता है। ज्यादा विस्तार से वह
कलुषित हो जाती है, जैसे बहाव का पानी।
- सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
#suryakanttripathinirala 💐🙏
........