बड़े भाई अशोक स्वामी को अवतार दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ😍❤️😍
फूलों ने अमृत का जाम भेजा है
सूरज ने गगन सलाम भेजा है
मुबारक हो आपको जन्मदिन
हमने तहेदिल से ये पैगाम भेजा है।🎂🥳 Happy birthday 🎂 dear ashok swami😍😍 आप जिओ हजारों साल 😍😍😍😍😍
भाजपा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाओ और निलंबित हो जाओ!
जनहित, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाने वाले अपने ही पदाधिकारी पर कार्रवाई यह साबित करती है कि भाजपा को समस्याओं के समाधान से नहीं, सवालों से परेशानी है।
सच बोलने वालों को सज़ा और भ्रष्टाचार पर चुप्पी — यही भाजपा का असली चरित्र है।
कोटपूतली मोदी सरकार की गलत विदेश नीति से ईंधन, LPG-GAS की किल्लत, कालाबाजारी, बेहिसाब महंगाई के खिलाफ भारी प्रदर्शन। कांग्रेस के महा विरोध के तहत डोटासरा के निर्देशन में इंद्राज गुर्जर की अगुवाई में धरना और पुतला दहन। #CongressProtest#ModiGovtFail#KotputliDharna
आज दिल्ली AICC दिल्ली में राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी श्री सुखजिंदर सिंह जी रंधावा जी से मुलाक़ात कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दी और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। @INCIndia@Sukhjinder_INC
लाडनूँ विधायक, छोटे भाई मुकेश भाकर जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके सुखी, स्वस्थ व समृद्ध जीवन की कामना करता हूँ। @MukeshBhakar_
कोटपूतली व विराटनगर विधानसभा को जोड़ने के लिए हमारी तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने हमारी मांग पर इस सड़क के लिए लगभग 38 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे हमने हमारे कार्यकाल में इस का काम शुरू भी करवा दिया था। इस सड़क की बहुत अच्छी परिकल्पना हमने की थी लेकिन वर्तमान बीजेपी सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई से बनने वाली इस सड़क का सत्यानाश कर दिया। लगभग 33 किलोमीटर लंबी व सात मीटर चौड़ाई में बनने वाली इस सड़क में जगह जगह सड़क के बीचोंबीच बिजली के पोल खड़े है जिनसे हमेशा दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है। इसके अलावा और जो सबसे बड़ा नुकसान जो इस सड़क में हुआ है वो ये है की इस सड़क की चौड़ाई 7 मीटर डामर में है, ���ेकिन विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से आबादी क्षेत्र पवाना अहीर, बीठलौदा, सुजातनगर, भूरी की ढाणी, भातरा मालियों की ढाणी, कांकडाली, नीमली व रामपुरा खुर्द में इस सड़क की चौड़ाई मात्र 3 मीटर ही कर दी। जिससे इस सड़क को बनाने का महत्व ही खत्म हो गया क्योंकि भारी वाहन तो यहां से आ ही नहीं सकते। ये सड़क पनियाला मोड़ से सीधे खाटू श्याम जी को जोड़ती है अगर ये जिस तरीके से स्वीकृत है उस तरीके से चौड़ी ब���ती तो काफ़ी आबादी को इसका लाभ मिलता। लेकिन जनप्रतिनिधियों की उदासीनता व अधिकारियों की लापरवाही से सरकार के 38 करोड़ की राशि को माटी में मिला दिया। हमारे जनप्रतिनिधियों को इस विकास कार्यो के लिए फुर्सत ही नहीं है उनका ध्यान जहाँ है वो पूरी जनता जानती है। मैंने पिछले एक साल में काफ़ी बार जिला कलेक्टर कोटपूतली बहरोड, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों व विधुत विभाग के सभी संबंधित अधिकारियों को फ़ोन करके इस बारे में अवगत करवाया है लेकिन किसी ने आज तक इस बारे में ध्यान नहीं दिया। विधुत विभाग शायद इन पोलो से किसी दुर्घटना का इंतज़ार कर रहा है। जिन लोगो की जिम्मेदारी जनता की सेवा की है वो जनता की सेवा करने की बजाय किसकी सेवा कर रहे है पता नहीं लेकिन जनता तो अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। मेरा अभी भी जिम्मेदार ���नप्रतिंधियों व अधिकारियों से आग्रह है की इस सड़क की तरफ़ ध्यान दे जिससे की आमजन को इसका फायदा मिल सके। जनता की इस आवाज को उठाने के लिए पावटा एक्सप्रेस न्यूज़ के भाई जितेन्द्र प्रजापत को धन्यवाद।
@RajCMO @BhajanlalBjp @KumariDiya
आज बाहेती धर्मशाला, भीलवाड़ा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव बड़े भाई श्री धीरज गुर्जर जी के जन्मदिवस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर नसीराबाद से कांग्रेस प्रत्याशी छोटे भाई श्री शिव प्रकाश गुर्जर भी साथ ��हे।
@dgurjarofficial
इस सड़क को मैंने क्षेत्रवासियो की माँग पर मेरे कार्यकाल में स्वीकृत करवायी थी। 50% निर्माण कार्य भी मेरे कार्यकाल में हो चुका था, फिर चुनाव आ गए और सरकार बीजेपी की आ गई। और उसी के साथ ही इस रोड की दुर्दशा भी शुरू हो गई। सब लोगो ने अपने निर्माण तोड़ लिए लेकिन बीजेपी के चेयरमैन ने अपने निर्माण को नहीं तोड़ा। जब मैंने एक साल पहले इस मामले को उठाया तो व��धायक महोदय व चेयरमैन ��ति श्री निमल पंसारी ने अप्रेल 2025 में इस निर्माण को हटाने की घोषणा पंचायत समिति में सार्वजनिक रूप से की थी जिसका आजतक क्रियान्वत नहीं हुआ क्योकि वो सत्ताधारी लोग है। यही निर्माण अगर किसी आम आदमी का होता तो अब तक नगरपालिका इसको तोड़ चुकी होती लेकिन सत्ता के आगे सब नतमस्तक है।
@RajCMO
दलितो पर अत्याचार नहीं सहेगा राजस्थान का नारा देने वाली बीजेपी सरकार कहाँ गई, सत्ता के भ्रष्टाचार को उजागर करने पर पहले पीट पीट कर पैर तोड़ा और अब उस ग़रीब दलित का घर तोड़ने को तैयारी- बात है विराटनगर के पावटा प्रागपुरा नगरपालिका की, प्रागपुरा निवासी दलित समाज से आने वाला बीजेपी कार्य���र्ता श्री महावीर चावला की जो की पेशे से पंचायतराज में ठेकेदार है। पिछले साल पावटा पंचायत समिति में टेंडर खोलने में हुए भ्रष्टाचार को श्री चावला ने उजागर किया तो सत्ता के नज़दीकी लोगो ने पीट पीट कर उसका पैर तोड़ दिया जिसका मुक़दमा थाना प्रागपुरा में चल रहा है। उसको बाद श्री चावला ने न्याय पाने के लिए सत्ता के दरवाज़े खटखटाये लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने मीडिया का सहारा लिया और अपनी पीड़ा मीडिया के माध्यम से जनता के बीच रखी तो उसको अपना मुँह बंद रखने की धमकी दी गई फिर भी श्री चावला ने जब समय समय पर अपनी बात मीडिया के माध्यम से रखी तो ये बात सत्ता के लोगो क�� नागवार गुजरी और अब श्री चावला के पुस्तेनी मकान को तोड़ने का नोटिस दिया गया है नोटिस में कहा गया है की आपने मंदिर माफ़ी की ज़मीन में मकान बना रखा है जबकि ये उनका पुस्तेनी मकान है और लगभग 40 साल पहले का बना हुआ है। सत्ता के लोगो को मैं बताना चाहता हूँ की पावटा प्रागपुरा नगरपालिका की लगभग 40% आबादी मंदिर माफ़ी की भूमि में बसी हुई है तो क्या आप इस तरीक़े से पूरी आबादी को परेशान करना चाहते है और इसमें भ��� दिलचस्प बात ये है की आज दिनाक 1 अगस्त को नगरपालिका पावटा प्रागपुरा ने श्री चावला को दो दिवस का नोटिस दिया जबकि आगामी दो दिन शनिवार और रविवार को सरकारी अवकाश है तो फिर श्री चावला अपने दस्तावेज कहा दिखाएगा ये सिर्फ़ गुमराह करने का काम है। विराटनगर विधानसभा में सत्ता में बैठे लोग आमजन को तो परेशान कर ही रहे है लेकिन अब तो वो बीजेपी के कार्यकर्ताओ को भी इस तरीक़े से परेशान कर रहे है क्योकि वो चाहते है की वो कुछ भी ग़लत काम करे कहीं भी भ्रष्टाचार करे तो उनके ख़िलाफ़ कोई नहीं बोले और जो बोलेगा उसको प्रशासन द्वारा परेशान किया जाएगा। क्या बीजेपी की दलितो के प्रति यही नीति है, क्या आपके बड़े नेताओ का दलित प्रेम दिखावा है। सत्तासीन लोगो को पता नहीं की एक ग़रीब आदमी कैसे कैसे अपना घर बनाता है और आप उसको बेघर करना चाहते हो। लेकिन मैं विराटनगर की जनता के साथ हूँ हर अन्याय ले ख़िलाफ़ सत्ता से टकराऊँगा और जनता को न्याय दिलाऊँगा। देखते है ये कितनों के घर तोड़ते है। ज़ोर जुल्म की टक्कर मे��, संघर्ष हमारा नारा है। मेरा माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ग्रहमंत्री श्री @AmitShah जी व मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी श्री महावीर चावला आपका वो बीजेपी का मज़बूत कार्यकर्ता है जिसने विधानसभा व लोकसभा चुनाव में नाच नाच कर बीजेपी को वोट दिया और दिलवाया। लेकिन आज आपके इस ग़रीब दलित कार्यकर्ता को आपका ही विराटनगर का तानाशाह शासन बेघर करने पर तुला हुआ है, इसलिए मेरा आपसे निवेदन है की विराटनगर के लोग��� को यहाँ के भ्रष्ट तंत्र से छुटकारा दिलाया जाए।@RahulGandhi@kharge @INCIndia @SachinPilot @Sukhjinder_INC @INCIndia @INCRajasthan
महिला सुरक्षा की बात करने वाले बीजेपी के नेता इस पर कुछ जवाब देंगे- बानसूर के ग्राम खोरी थाना बासदयाल का मामला है। इस परिवार के साथ इन लोगो ने पहले भी कई बार घटना की है । लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही। पीड़ित पक्ष भूदादास स्वामी व उसकी पत्नी कमली देवी के साथ उनके पड़ोसियों ने बेरहमी से मारपीट की है। पीड़िता कमली देवी गंभीर हालत में बीडीएम अस्पताल कोटपूतली में भर्ती है। लेकिन पुलिस कार्यवाही के नाम पर सिर्फ़ दो लोगो को शांति भंग में गिरफ़्तार कर तुरंत छोड़ कर इतिश्री कर ली।
@RajCMO@BhajanlalBjp@PoliceRajasthan@IndrajGurjarinc
नववर्ष 2025 की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से कामना करता हूँ कि नववर्ष 2025 आपके जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि एवं प्रसन्नता लेकर आए।
#HappyNewYear2025 @IndrajGurjarinc