पुरानी रंजिश के चलते दिन दहाडे जानलेवा फायरिंग की वारदात का त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे में खुलासा।
मुख्य आरोपी सहित 03 आरोपी गिरफ्तार।
वारदात में प्रयुक्त 02 अवैध देशी पिस्टल एवं 12 जिंदा कारतूस बरामद ।
घटना में प्रयुक्त 01 स्कॉर्पियो गाड़ी एवं 01 अपाची मोटरसाइकिल जब्त ।
@RajPoliceHelp@zeerajasthan_@kishor_gandhi पुराना जमीनी विवाद चल रहा था आज एक पक्ष द्वारा घर के सामने मोटर साईकिल को खड़ी करने पर दुसरे पक्ष द्वारा मना करने पर आपस में झगड़ा हो गया। दोनो पक्षो द्वारा कोई रिपोर्ट नहीं दी गई, जैसी रिपोर्ट प्राप्त होगी नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जावेगी।
@RajPoliceHelp@stvnewsonline उक्त सम्बन्ध में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दो व्यक्तियों को धारा 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
दीपावली के इस पांच दिवसीय महापर्व के अंतिम और बेहद खूबसूरत पर्व 'भाई दूज' की आप सभी को बहुत-बहुत बधाइयाँ! यह दिन भाई-बहन के अटूट प्रेम, आत्मीयता और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है।
त्योहार के इस उल्लास के दौरान जब आप अपने भाई या बहन से मिलने यात्रा कर रहे हैं, तो सड़क पर पूर्ण सावधानी बरतें। यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें, क्योंकि आपकी सुरक्षित वापसी ही आपके परिवार की असली खुशी है।
#BhaiDooj #BhaiDooj2026 #SiblingBond #RajasthanPolice #FestivalGreetings
@RajPoliceHelp@1stIndiaNews सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। आरोपियों की तलाश जारी है। प्रकरण पंजीबद्ध किया जा रहा है। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति है।
@RajPoliceHelp@SachBedhadak उक्त सम्बन्ध में अभी तक किसी ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। जैसी रिपोर्ट प्राप्त होगी नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।
@RajPoliceHelp@zeerajasthan_ दो भाइयों में जमीन को लेकर आपस में कहासुनी व लड़ाई झगड़ा हो गया था। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति है।
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का यह महापर्व हमारी प्राचीन परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और जन-सहयोग का प्रतीक है। गोवर्धन महाराज की कृपा से आप सभी के जीवन में खुशहाली, आरोग्य और सकारात्मकता का संचार हो।
राजस्थान पुलिस आपके और आपके परिवार के सुरक्षित उत्सव के लिए हर पल तैयार है। आइए, यातायात नियमों का पालन करते हुए और शांति एवं भाईचारे के साथ इस पावन पर्व का आनंद लें।
आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। दीपावली के दौरान किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए राजस्थान पुलिस की आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करें।
#GovardhanPuja #Annakoot #FestivalGreetings #RajasthanPolice #SafeRajasthan
🪔 दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ 🪔
दीपों का यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। माँ लक्ष्मी की कृपा सदैव आप सभी पर बनी रहे और आपका हर दिन खुशियों से रोशन हो।
आपको एवं आपके पूरे परिवार को दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएँ। 💐
@PoliceRajasthan