हरियाणा के हिसार स्थित कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर राधेश्याम को निलंबित कर दिया गया है. उस पर दो छात्रों के सिर भी फोड़ने का आरोप है.
10 जून को हुए छात्रों पर लाठीचार्ज का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दिख रहा है कि राधेश्याम हाथ में लाठी लिए छात्रों के सर पर मार रहा है.
इस मामले में विश्वविद्यालय ने चार सुरक्षाकर्मियों बिजेंद्र, अनूप, जगमेश पूनिया और नरेंद्र को पहले ही निलंबित कर दिया गया था, लेकिन छात्र इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं.
छात्रों की मांग है कि जब तक कुलपति धरने पर आकर माफी नहीं मांगते और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा.
क्या एक VC सरकार से बड़ा हो गया है? कल छात्रों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि उनके और सरकार के बीच सभी मांगों पर सहमति बन चुकी है, जैसे ही सभी ऑर्डर आ जाएंगे, हम धरना खत्म कर देंगे। उसके बाद सभी चैनलों पर, सोशल मीडिया पर और आज के सभी प्रमुख अखबारों ने भी इस खबर की पुष्टि की।
25+ students brutally lathi-charged at CCSHAU, Hisar for protesting scholarship cuts and administrative harassment.
Girls denied water,mess shut down.
STILL NO ACCOUNTABILITY.
📍 Haryana’s HAU is boiling.
#CCSHAUProtest#HAUBandh2July#JusticeForHAUstudents@DGPHaryana@cmohry