किलियन एम्बाप्पे = गोल मशीन
पूरी दुनिया की निगाहें विश्व कप पर थीं, लेकिन गोलों की बारिश सिर्फ़ एक खिलाड़ी ने की।
फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने 2026 फीफा विश्व कप में 10 गोल और 4 असिस्ट के साथ Golden Boot अपने नाम किया। इतना ही नहीं, लगातार दूसरे विश्व कप में गोल्डन बूट जीतकर उन्होंने ऐसा इतिहास रच दिया, जो आज तक कोई अन्य खिलाड़ी नहीं कर सका।
Congratulations to Kylian Mbappé on winning the FIFA World Cup Golden Boot!
#FIFAWorldCup #GoldenBoot #mbappeonzee5
चैंपियंस हमेशा वापसी करते हैं !
31 साल की उम्र में पी.वी. सिंधु ने Japan Open का खिताब जीतकर एक बार फिर साबित कर दिया कि क्लास, जज़्बा और मेहनत की कोई उम्र नहीं होती।
पीवी सिंधु जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। आपकी यह जीत करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा और गर्व का क्षण है।
#PVSindhu #JapanOpen
विश्व क्रिकेट के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय आज हमेशा के लिए अमर हो गया।
वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी सर गारफील्ड सोबर्स सिर्फ़ एक महान ऑलराउंडर नहीं थे, बल्कि उस युग की पहचान थे जिसने क्रिकेट को नई ऊंचाइयां दीं। बल्ला, गेंद और फील्डिंग... शायद ही खेल का कोई ऐसा पहलू था, जिस पर उनका असाधारण प्रभाव न रहा हो।
1958 में पाकिस्तान के खिलाफ़ नाबाद 365 रन... जो 36 वर्षों तक टेस्ट क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर रहा। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ सर गारफील्ड सोबर्स ही थे।
उनके नाम पर दिया जाने वाला ICC Sir Garfield Sobers Trophy आज भी क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का सर्वोच्च सम्मान है।
सर गारफील्ड सोबर्स शारीरिक रूप से विदा हुए है, उनकी विरासत समय की सीमाओं से परे अमर है। यकीनन क्रिकेट का इतिहास जब-जब लिखा जाएगा, सर गारफील्ड सोबर्स का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।
भावभीनी श्रद्धांजलि!
#SirGarfieldSobers
चतुर्भुज जगन्नाथ, कंठ शोभित कौस्तुभः।
पद्मनाभ, बेडगरवहस्य, चन्द्र-सूरज्या बिलोचनः॥
आज रांची की ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन कर राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और सभी के मंगल की कामना की।
यह पावन रथ यात्रा हमारी आस्था, संस्कृति, समरसता और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। महाप्रभु श्री जगन्नाथ की कृपा से झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और हर घर में सुख-समृद्धि का वास हो।
जय जगन्नाथ।
जय जय जगन्नाथ!
अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय सदस्य, सोशल मीडिया के प्रमुख साथी, पूर्व झामुमो विधायक स्वर्गीय विष्णु भैया के निजी सचिव रहे तथा पूर्व मंत्री सह झामुमो महासचिव श्री मिथिलेश ठाकुर जी के निजी सचिव प्रिय श्री मनोज झा जी के पूज्य पिता श्री किंकर झा जी का निधन कल देर रात हो गया।
इस अपार दुख की घड़ी में समस्त झारखण्ड मुक्ति मोर्चा परिवार गहरी संवेदनाओं के साथ श्री मनोज झा जी और उनके पूरे परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। पिता के आकस्मिक अवसान का जो दर्द उन्हें झेलना पड़ रहा है, वह अकल्पनीय है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
श्री किंकर झा जी को हृदय से श्रद्धांजलि। आपकी स्मृतियाँ सदैव हमारे साथ रहेंगी।
ॐ शांति शांति शांति।
@MithileshJMM@HemantSorenJMM@NalinSoren_jmm@JmmJharkhand@JMM_Garhwa
हमारे अभिन्न सहयोगी श्री मनोज झा जी के पिताजी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
मेरी संवेदनाएं श्री मनोज झा जी एवं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। दुःख की इस घड़ी में पूरा झामुमो परिवार श्री मनोज झा जी के साथ है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
ॐ शांति! विनम्र श्रद्धांजलि!
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
राजमहल लोकसभा से माननीय सांसद और झामुमो के युवा नेता, अनुज श्री विजय हांसदा जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुप्रिया मुर्मू जी के विवाह उपरांत आयोजित रिसेप्शन समारोह में शामिल होकर नवदंपति को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
मरांग बुरु से प्रार्थना है कि आप दोनों का दाम्पत्य जीवन सुख, समृद्धि, प्रेम और मंगल से परिपूर्ण हो। हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। जोहार।
आज राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय हांसदा जी एवं श्रीमती सुप्रिया मुर्मू जी के विवाहोत्सव उपरांत आयोजित रिसेप्शन समारोह में हेमन्त जी के साथ सम्मिलित होकर नवदंपति को शुभकामनाएँ दीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका दाम्पत्य जीवन सुख, समृद्धि और खुशियों से भरा रहे। इस अवसर पर उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों से मिलकर उन्हें भी शुभकामनाएँ दीं।
गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी लोगों की भावना से खिलवाड़ करते हैं। सिर्फ जातीय एवं धार्मिक उन्माद फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकते हैं। उनकी मानसिकता और राजनीति दोनों निम्न दर्जे का है- पूर्व मंत्री श्री @MithileshJMM जी
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
सेंटर कोर्ट, ऑल इंग्लैंड क्लब (लंदन) पर फिर गूंजा यानिक सिनर का नाम!
विश्व नंबर-1 @janniksin ने विंबलडन 2026 के जेंटलमेन सिंगल्स फाइनल में Alexander Zverev को चार सेटों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-7, 7-6(2), 6-3, 6-3 से हराकर लगातार दूसरा विंबलडन खिताब अपने नाम कर लिया।
दबाव, धैर्य और दमदार खेल... सिनर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मंच पर वही सबसे बड़ा खिलाड़ी है।
#Wimbledon #JannikSinner
श्री बंशीधर नगर की पावन धरा पर स्थित श्री बंशीधर राधिका मंदिर में सपरिवार दर्शन-पूजन का सौभाग्य मिला।
राधा-कृष्ण के श्रीचरणों में झारखंड राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। प्रभु की असीम कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।
जय श्री राधेश्याम!
बंशीधर बाबा की जय!
@HemantSorenJMM #BanshidharMandir
अब कोई दूसरा मौका नहीं... सिर्फ इतिहास लिखा जाएगा!
फीफा विश्व कप 2026 अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। चार महाशक्तियां, दो महामुकाबले और एक सपना... विश्व चैंपियन बनने का।
फ्रांस VS स्पेन
अर्जेंटीना VS इंग्लैंड
एक तरफ़ मौजूदा विश्व चैंपियन फ्रांस के सामने स्पेन की युवा सनसनी, तो दूसरी ओर मेसी की अर्जेंटीना के खिलाफ बेलिंगहम की इंग्लैंड। अब हर पास, हर टैकल और हर गोल इतिहास की किताब में दर्ज होगा।
The time to make history has arrived... Football doesn't get any bigger or more thrilling than this!
#FIFAWorldCup #WorldCup2026 #SemiFinal #FranceVsSpain #ArgentinaVsEngland
झुग्गी की टपकती छत से लेकर विश्व फुटबॉल के शिखर तक... यही था डिएगो माराडोना का सफर।
जिस बच्चे के पास कभी असली फुटबॉल खरीदने तक के पैसे नहीं थे, वही आगे चलकर दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल जादूगर बना। 1986 में अर्जेंटीना को विश्व कप जिताया, करोड़ों दिलों पर राज किया और साबित कर दिया कि गरीबी सपनों की दुश्मन नहीं, बल्कि उन्हें और मजबूत बनाने वाली ताकत है।
माराडोना खिलाड़ी के साथ-साथ वह विश्वास भी हैं कि जुनून, मेहनत और हौसला किसी भी झोपड़ी से इतिहास रच सकता है।
वरिष्ठ पत्रकार श्री ज्ञानेश उपाध्याय जी की शानदार प्रस्तुति!
#DiegoMaradona
#Argentina #FIFAWorldCup
भारत की निशानेबाज़ी ने फिर बुलंद किया तिरंगा!
भारतीय स्टार शूटर नीरू ने ट्रैप महिला फाइनल में दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 अंक हासिल किए और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
इस ऐतिहासिक जीत के साथ नीरू ने 2026 ISSF वर्ल्ड कप सीज़न में भारत को शॉटगन स्पर्धा का पहला गोल्ड मेडल दिलाकर नया इतिहास रच दिया।
नीरू की इस उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है।
#Neeru #ISSFWorldCup #Shooting #GoldMedal
जूड बेलिंगहम... बड़े मैच के बड़े खिलाड़ी!
मियामी में खेले गए फीफा विश्व कप 2026 के रोमांचक क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराकर 2018 के बाद पहली बार विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
36वें मिनट में आरोन शेल्डेरुप के गोल से नॉर्वे ने बढ़त बनाई, लेकिन जूड बेलिंगहम ने 47वें मिनट में शानदार बराबरी का गोल दाग दिया। निर्धारित 90 मिनट तक स्कोर 1-1 रहा और मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा।
इसके बाद 93वें मिनट में बेलिंगहम ने एक और शानदार गोल कर इंग्लैंड को 2-1 की बढ़त दिलाई। थ्री लायंस ने यह बढ़त आखिर तक बरकरार रखी और इस तरह एर्लिंग हालैंड का सफ़र क्वार्टर फाइनल में थम गया।
अब सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की दो महाशक्तियां इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने होंगी।
#England #ThreeLions #JudeBellingham #Norway #EnglandVsNorway #Haaland #FIFAWorldCup #EnglandVsArgentina
इतिहास रच गई 21 साल की लिंडा नोस्कोवा!
चेक गणराज्य की महज़ 21 साल की लिंडा नोस्कोवा ने विंबलडन 2026 महिला एकल फाइनल में हमवतन कैरोलिना मुचोवा को 6-2, 5-7, 6-3 से हराकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया।
दूसरे सेट में पांच चैंपियनशिप प्वाइंट गंवाने के बाद भी लिंडा ने हिम्मत नहीं हारी और निर्णायक सेट में दमदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया।
लिंडा ने दबाव को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाते हुए यह खिताब अपने नाम किया। बहुत बधाई!
#Wimbledon #Wimbledon2026 #LindaNoskova
माननीय राज्यसभा सांसद और झामुमो के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री सरफराज अहमद जी का दिल्ली में घुटने का ऑपरेशन हुआ था। आज उनसे मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
मरांग बुरु से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन 2026 के साथ युवा झारखंड ने विकास की नई इबारत लिखी।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी के नेतृत्व में 14 महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर हुए, जिनसे राज्य में ₹99,639 करोड़ के संभावित निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ। टेक्सटाइल क्षेत्र से 70,000 रोजगार सृजन के लिए Letter of Intent भी मिला।
ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, टेक्सटाइल, साइकिल विनिर्माण, फूड एवं अन्य क्षेत्रों में निवेश को लेकर देश के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ सार्थक संवाद हुआ।
ये समझौते विकसित, आत्मनिर्भर और रोजगार-संपन्न झारखंड की मजबूत नींव हैं।
@JmmJharkhand
फ्रांस ने फिर साबित कर दिया कि बड़े टूर्नामेंट में वह क्यों सबसे खतरनाक टीमों में गिना जाता है।
बोस्टन स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर सबसे पहले सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया।
पहले हाफ में पेनल्टी चूकने वाले किलियन एम्बाप्पे ने 60वें मिनट में शानदार गोल कर बढ़त दिलाई, जबकि उस्मान डेम्बेले ने 66वें मिनट में दूसरा गोल दागकर जीत पर मुहर लगा दी।
लगातार तीसरे विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचकर फ्रांस ने एक बार फिर अपनी बादशाहत का एहसास कराया है।
#FIFAWorldCup #France #Mbappe #Dembele
युवा झारखंड में निवेश की रफ्तार तेज़... विकास को नई उड़ान!
नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन 2026 के दूसरे दिन मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने Hero Cycles, Avon Cycles, सिंगापुर के उच्चायोग, CII, EaseMyTrip, FICCI और MakeMyTrip के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कर उद्योग, हरित ऊर्जा, पर्यटन, कौशल विकास, स्वास्थ्य और डिजिटल इकोनॉमी में निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
साइकिल एवं ई-साइकिल विनिर्माण से लेकर सोलर-पवन ऊर्जा, विश्वस्तरीय स्किल सेंटर, मेडिकल सहयोग और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने तक ₹500–1000 करोड़ के संभावित निवेश और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल हुईं।
Vision 2050 के साथ झारखंड अब निवेश, नवाचार और अवसरों की नई राजधानी बनने की ओर अग्रसर है।
@JmmJharkhand