मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय,राँची में आज माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी से मुलाकात कर रंका अनुमंडल में नए निबंधन कार्यालय के सृजन सहित गढ़वा जिले की अन्य समस्याओं को लेकर एक अनुरोध पत्र सौंपा।
बड़गड़,भंडरिया,रमकंडा,चिनिया सहित रंका के भी सुदूर पंचायतों के ग्रामीणों को निबंधन कार्य के लिए लंबी दूरी तय कर गढ़वा आना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों की हानि होती है। जनहित को ध्यान में रखते हुए रंका अनुमंडल मुख्यालय में निबंधन कार्यालय की स्थापना अत्यंत आवश्यक है।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।जल्द कारवाई होगी..ऐसा विश्वास है।
गढ़वा बाईपास निर्माण में जो कभी रोड़े अटका रहे थे, समाधान की जगह समाज को बांटने-नफरत फैलाने की कोशिश में थे... आज वही चेहरे क्रेडिट लेने की होड़ में आगे खड़े हैं।
जब कब्रिस्तान जमीन का विवाद हुआ था, तब सतेंद्र नाथ तिवारी के क्या खयाल थे एक बार सुनिए और इनकी सियासत पर विचार करिए।
जब बाईपास फाइलों में दबा था, कब्रिस्तान के पास जमीन विवाद में प्रोजेक्ट अटका था, तब श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी ने माननीय श्री नितिन गडकरी जी से पत्राचार किया, मुलाकात की, फोन पर वार्तालाप किया और समस्या का समाधान किया।
गढ़वा की जनता जानती है कि यह मिथिलेश ठाकुर के देन है