आज मुझे वो मिला जिसके लिए मैं कई सालों से इंतजार कर रहा था।।
आज झारखंड के जन जन के नेता, हमारे मा• मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी का फालोबैक मिला।
एक साधारण से कार्यकर्ता को फालोबैक देकर जो सम्मान दिया है उसके लिए शब्द नही है बयान करने को आज 🙏🙏
🙏धन्यवाद् 🙏
@GitaPress Being chairman of Baba Khonhar Nath Temple Shrine Trust, Garhwa I’d like to open a Gitapress Outlet in Temple Campus. Can you please assist me?
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से #SIR_2026 के तहत इन्यूमरेशन (गणना) फॉर्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा की। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं बीएलओ को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने तथा प्रगति में तेजी लाने को लेकर निर्देशित किया।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
BIG NEWS 🚨 For the first time in its history, Gorakhpur's Gita Press has released a trilingual edition of the Bhagavad Gita with Sanskrit, Hindi, and English in one book.
The new edition is specially designed for young readers and people who cannot read the Devanagari script.
It will be printed on high-quality paper with illustrations that match the verses.
The book aims to make the Bhagavad Gita easier to read and understand.
झारखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू हो चुका है। आज हेमन्त जी के साथ मैंने भी अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
मतदाता सूची में आपका नाम केवल एक पहचान नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने की आपकी भागीदारी है। इसलिए झारखंड के सभी पात्र मतदाताओं से आग्रह है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना एन्यूमरेशन फॉर्म अवश्य भरें।
आप स्वयं भी जागरूक बनें और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। एक-एक जिम्मेदार कदम, मजबूत लोकतंत्र की ओर।
भाजपा हम सब के गाड़ियों पर शोध कर रही है
इस शोध में जब सबकी मेहनत की गाड़ियों को कबाड़ करना पड़ेगा
तब भाजपा कहेगी
इतनी तकलीफ़ है तो पाकिस्तान चले जाओ- वहाँ शुद्ध पेट्रोल मिलता है
झारखण्ड के नव नियुक्त सभी राज्य सूचना आयुक्तों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ एवं जोहार।
हमें विश्वास है कि आप सभी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करते हुए आमजन के अधिकारों और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
पुलिस की मौज़ूदगी में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर मॉब के द्वारा हमला किया जा रहा है।सांसद ने हमले का लाइव वीडियो शेयर किया है।
शर्म आती है कहते हुए कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के वाशिंदे हैं।
@HemantSorenJMM@rashtrapatibhvn
साल 1965... रणभूमि सुलग रही थी। पाकिस्तान के पैटन टैंक भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहे थे... तभी एक जांबाज़ सैनिक ने मोर्चा संभाला- नाम था, वीर अब्दुल हमीद!
दुश्मन देश की सेवा के 7 पैटन टैंकों को ध्वस्त कर उन्होंने ऐसा पराक्रम दिखाया, जिसने युद्ध की दिशा बदल दी। स्वयं वीरगति को प्राप्त हुए, लेकिन भारत की विजय गाथा अमर कर गए।
परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। आपका शौर्य सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।
जय हिंद! 🇮🇳
@HemantSorenJMM #AbdulHamid
मुख्यमंत्री अधिवक्ता संवाद में 07/01/2023 को माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने सभी यंग अधिवक्ताओं को 5000/- रूपए प्रति माह स्टाइपन की घोषणा की और झारखंड के सभी युवा अधिवक्ताओं को यह भुगतान होने लगा। अब माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी इसी काम के लिए सभी राज्य सरकार को निर्देश जारी किया है। तभी कहते हैं #हेमंत_है_तो_हिम्मत_है
हाँ भाजपा समर्थित बार काउंसिल ने इसका विरोध किया था।
@JmmJharkhand@MithileshJMM@JMMKalpanaSoren@JMM_Garhwa
झारखंड में कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा।
जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जवाबदेही तय करना सुशासन की पहली शर्त। लापरवाही चाहे किसी भी स्तर पर हो, उस पर कार्रवाई तय है और अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम लगातार जारी रहेंगे।
यही संवेदनशील, जवाबदेह और निर्णायक नेतृत्व की पहचान है। जनता का विश्वास बनाए रखना @HemantSorenJMM सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।
जिन्होंने देश का बेड़ा गर्क कर रखा है - वे देखिए मुख्यमंत्री के कार्यों में भी अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने कैसे आ जाते हैं।
क्रेडिट लेने का इतना ही शौक़ है तो कुछ अपने भाजपा के कामों का भी लीजिए—
• पेट्रोल में इथेनॉल मिलाकर आम लोगों की गाड़ियों को कबाड़ बनाने का।
• महँगाई की मार से हर परिवार का बजट बिगाड़ने का।
• बेरोज़गारी से युवाओं के सपनों को कुचलने का।
• किसानों, मध्यम वर्ग और गरीबों पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ाने का।
हर अच्छी पहल का श्रेय और हर विफलता की ज़िम्मेदारी किसी और की?
देश अब यह राजनीति समझ चुका है।
आज गढ़वा शहर स्थित शहीद नीलाम्बर- पीताम्बर टाउन हॉल में झामुमो गढ़वा जिला समिति द्वारा आयोजित बूथ स्तरीय सम्मेलन सह BLA प्रशिक्षण कार्यक्रम मे शामिल हुआ।
संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना हमारा उद्देश्य है। इस दिशा मे बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी काफी अहम है।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है।
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 की प्रक्रिया मे हम सभी को यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची मे शामिल होने से वंचित न रहे, और अपात्र नागरिक मतदाता सूची मे ना जुड़े। बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं BLA-2 सदस्यों को निष्ठापूर्वक अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था बनी रहे।
पार्टी के सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में नहीं है या किसी प्रकार की त्रुटि है, तो समय रहते उसका सुधार एवं नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। बीएलए-2 की जिम्मेदारी केवल संगठनात्मक नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की भी है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के संबंध में आवश्यक कार्रवाई तथा मतदाता सूची की त्रुटियों के निराकरण में विशेष भूमिका निभानी होगी।
अगर कोई भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से कटता है तो वह न सिर्फ अपने मत के अधिकार से वंचित होगा, बल्कि भविष्य मे सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित हो जाएगा। झामुमो के हरेक कर्मठ, जुझारू और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना है कि कोई भी योग्य लाभुक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित ना हो।
झामुमो का इतिहास संघर्ष का रहा है। लोगों के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए झामुमो परिवार का हर सदस्य दृढ़ संकल्पित है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव सहित काफी संख्या में झामुमो के जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी, बीएलए-2, बूथ प्रभारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
@JmmJharkhand
गढ़वा के लिए गौरव का क्षण !
12वीं रैंकिंग ओपन राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में 200 मीटर एवं 500 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली स्केटर अर्पित कुमार को शॉल, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उनके कोच श्री योगेश कुमार जी को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित प्रशिक्षु स्केटर्स एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों और कोच का उत्साहवर्धन किया।
अर्पित जैसे खिलाड़ी गढ़वा की नई पहचान हैं। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अशेष मंगलकामनाएं।
@HemantSorenJMM@SportsJhr
पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक एवं सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध करने का निर्णय मैंने लिया है।
चाईबासा के आयुक्त एवं रांची के ADG को क्षेत्र में लगातार कैंप कर स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, DIG जमशेदपुर में रहकर कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आज रांची में टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में शिक्षा विभाग के अंतर्गत 1,042 नवचयनित इंटर और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को नियुक्ति-पत्र सौंपने का सौभाग्य मिला।
इनमें 274 इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य, 768 स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य तथा विज्ञान विषय के सहायक आचार्य शामिल हैं, जो राज्य की शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देंगे।
अबुआ सरकार युवाओं को लगातार नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने तथा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ती रहती है। हर नियुक्ति झारखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
आज इस शुभ अवसर पर सभी नवनियुक्त शिक्षकों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ और जोहार।
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता आदरणीय श्री सुप्रियो भट्टाचार्य जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🌸
आपका सशक्त नेतृत्व, स्पष्ट विचार और संगठन के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता प्रदान करें।