"Extremely frustrated with @Airtel_Presence. No 5G coverage, 4G speeds are constantly dropping, and services barely work.Customer care gives zero help they keep falsely claiming my updated 5G device isn't 5G compatible.Been told 'technical teams 0results @airtelindia@airtelnews
भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है।
ज़रा सोचिए - देशभर के परिवार जितना पैसा सिर्फ़ NEET की तैयारी पर ख़र्च करते हैं, वो भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट के बराबर है।
आज कोटा से, और देश के हर कोने से, लाखों युवा एक सुर में कह रहे हैं - इस व्यवस्था ने हमारे साथ अन्याय किया है।
हर युवा अलग है, पर सबकी कहानी एक - या तो सपने देखने नहीं दिए गए, या देखे हुए सपने तोड़ दिए गए।
‘छात्रों की गूंज’ सिर्फ़ अभियान नहीं - एक क्रांति है। हमें एक ऐसी व्यवस्था बनानी है जो आपको बड़े सपने देखने का हक़ दे और आपकी ज़िंदगी गिरवी रखे बिना, उन्हें पूरा करने में आपका साथ दे।
#ChhatronKiGoonj
तीन भारतीय मारे गए हैं- ओमान के पास एक टैंकर पर अमेरिकी कार्रवाई में|
ऐसे समय में देश को जवाब चाहिए, संवेदना चाहिए|
साहब विदेश जा चुके है । और इधर टीवी स्टूडियो में सवाल यह है कि भारत का मान कितना बढ़ गया, दोस्त कितने बन गए और दुनिया हमें कैसे देखती है।
कमाल की देशभक्ति है ?
एक तरफ़ जब भारतीयों की अर्थियाँ उठ रही हों, तब आत्मप्रशंसा आत्ममुग्धता कितनी शोभा देता है ?
राष्ट्र का सम्मान अपने नागरिकों के सम्मान और सुरक्षा से है।
हमारे PM trump को thank you tweet कर सकते है- मगर इसपे सवाल नहीं ? 💔💔💔💔
पटना, बिहार में पुलिस परीक्षा के दौरान ट्रेन लेट होने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रह गए।
क्या सरकार को यह जानकारी नहीं थी कि कितने छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है?
पहले से बेहतर व्यवस्था क्यों नहीं की गई?
अपनी नाकामी पर पर्दा डालकर आखिर कब तक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाएगा?
#NirmalChoudhary
नफ़रत पर ज्ञान दे रहे हैं,जिन्होंने वर्षों तक लोगों को मुद्दों से हटाकर लोगों के खिलाफ खड़ा किया।जिनके स्टूडियो सालों से समाज को खाँचों में बाँटकर बहसें बेचते रहे हैं|
क्या विडंबना है?
जब शिक्षा, पेपर लीक और युवाओं की बात हैं, तो उसे नफ़रत कहा जा रहा है।
छुट्टी का अर्थ क्या है?
विदेश यात्राएँ भी, मंदिर दर्शन भी, लक्षद्वीप के समुद्र तट भी देखे गए, समुद्र के भीतर की तस्वीरें भी आईं।
अगर विदेश यात्रा, धार्मिक यात्रा, समुद्र तट पर जाना, प्रकृति के बीच समय बिताना, अच्छा भोजन करना और आराम करना भी छुट्टी नहीं है,
तो फिर मुझे लगता है इस देश में कोई भी छुट्टी नहीं ले रहा।
हर आदमी काम ही कर रहा है - कोई मनाली में काम कर रहा है, कोई गोवा में, कोई परिवार के साथ, कोई दोस्तों के साथ।
2014 से 2026 के बीच प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च हुए। असली बहस यह है कि इन दौरों से भारत को कितना निवेश मिला, कितने रोजगार बने और व्यापार हितों को कितना लाभ हुआ?
देश का आम आदमी नहीं देखता कि नेता ने कितने घंटे काम किया, वह देखता है कि उसके जीवन में क्या बदला।
जिस युवा का पेपर लीक हो गया, जिस किसान को फसल का दाम नहीं मिला, जिस मरीज को अस्पताल में बेड नहीं मिला, जिस परिवार की नौकरी चली गई - उसे 18 घंटे और 20 घंटे के से क्या फर्क पड़ता है?
18 घंटे काम करने का काम का परिणाम क्या निकला? शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, न्याय और नागरिक सुरक्षा के मोर्चे पर देश कहाँ पहुँचा।
युवा पूछ रहा है कि डिग्री के बाद नौकरी कब मिलेगी?
आम आदमी भी अपनी नौकरी में भी 12-14 घंटे खटता है, मजदूर धूप में पूरा दिन काम करता है, किसान बिना रविवार के खेत में उतरता है।
सवाल यह नहीं कि किसने कितने घंटे काम किया। सवाल यह है कि उस काम का परिणाम क्या निकला।
अगर काम का पैमाना सिर्फ घंटे हैं, तो इस देश का सबसे बड़ा कर्मयोगी शायद वह मजदूर है जो रोज़ दो वक्त की रोटी के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देता है।
भारत में इस समय जहां NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक को लेकर विवाद देखने को मिल रहा है। वहीं, इस बीच चीन में दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा संपन्न हुई है। इस परीक्षा में रिकॉर्ड 1.3 करोड़ छात्र शामिल हुए। छात्रों को परीक्षा के दौरान कोई असुविधा न हो और वे पूरी एकाग्रता के साथ पेपर दे सकें, इसके लिए पूरे देश ने एकजुटता दिखाई।
परीक्षा केंद्रों के आसपास की फैक्ट्रियां उस दिन बंद कर दी गईं और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया, ताकि कहीं से भी शोर न हो। एग्जाम सेंटर के आसपास ट्रैफिक पाबंदियां लगाई गईं, छात्रों के आने-जाने के लिए खास इंतजाम किए गए।
चीन में दुनिया की सबसे बड़ी और भारत के JEE/NEET के संयुक्त स्तर वाली प्रतिष्ठित परीक्षा 'गाओकाओ' (Gaokao) को मात्र दो दिनों के भीतर बेहद सुचारू रूप से संपन्न करा लिया गया। भारत में स्थित चीनी दूतावास ने दावा किया है कि उन्होंने करीब 1.3 करोड़ छात्रों की 'गाओकाओ' परीक्षा को बिना किसी रुकावट और गड़बड़ी के सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया है।
चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस परीक्षा की तुनला भारत में होने वाले जेईई (JEE) और नीट (NEET) से की। यू जिंग ने लिखा, "चीन की गाओकाओ दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा है और यह भारत की JEE और NEET का मिला-जुला रूप है। महज 2 दिनों में 1.3 करोड़ छात्रों के लिए इस परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित कर लिया गया।"
चीनी दूतावास की ओर से परीक्षा के दौरान की गई भारी-भरकम लॉजिस्टिक व्यवस्था की भी तारीफ की गई। यू जिंग ने लिखा, "परीक्षा के लिए फैक्ट्रियों का काम रोक दिया गया। सड़कों को शांत कर दिया गया। छात्रों के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा रहा।"
बता दें कि गाओकाओ परीक्षा को चीन का शिक्षा मंत्रालय आयोजित कराता है। गाओकाओ एग्जाम चीन के विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए होने वाली प्रमुख प्रवेश परीक्षा है।। इस साल यह परीक्षा दो दिनों तक चली। जिसमें करीब 1.3 करोड़ छात्र शामिल हुए। इसमें शामिल होने वाले छात्रों की संख्या के आधार पर इसे दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा कहा जाता है।
यह परीक्षा किसी भी चीनी छात्र की जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण इवेंज माना जाता है। इसके लिए छात्र पूरे साल मेहनत से तैयारी करते हैं।
भारत में नीट-यूजी की परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव की अध्यक्षता वाली इस समिति के सामने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी और नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के अध्यक्ष अभिजात सी. सेठ ने अपना पक्ष रखा।
वैश्विक स्तर से सीख और समन्वय की जरूरत संसदीय समिति के सदस्यों ने अधिकारियों को अमेरिका और चीन जैसे देशों का उदाहरण दिया, जहां इतनी बड़ी परीक्षाएं बिना किसी शिकायत या पेपर लीक के आयोजित की जाती हैं। समिति ने सुझाव दिया कि भारत को भी इन वैश्विक मानकों और 'बेस्ट प्रैक्टिसेज' को अपनाना चाहिए।
#NEETUG #India #China #Exam #DainikJagran
पहले शिक्षा मंत्रालय में आग और अब कोलकाता के अलीपुर स्थित भवन में 4,000 EVM का जल जाना, आख़िर यह कैसा संयोग हैं?
सरकार जवाब दे कि आख़िर सवालों के घेरे में घिरे विभागों में ही बार-बार आग क्यों लगती है?
हर बार आग के बाद फाइलें तो जल जाती हैं, लेकिन जवाब हमेशा अधूरे रह जाते हैं।
#NirmalChoudhary
देश को लूटना बन्द करो अम्बानी... 😡
मैं jio AirFiber का महीने का ₹706
का रिचार्ज करता हूँ।
2 दिन से इंटरनेट नहीं चल रहा तो मैंने आज प्लान बदल कर 1060 का रिचार्ज किया ।
नेट चल ही नहीं रहा है और Jio का App कह रहा है की मैंने 1000 GB का उपयोग कर लिया है ।
1 GB भी उपयोग में नहीं लिया अभी तक
आखिर ये कैसी डिजिटल क्रांति है?
जब पैसे पूरे लिए जाते हैं तो सर्विस आधी क्यों दी जाती है?
टेलीकॉम कंपनियाँ करोड़ों का मुनाफा कमाती हैं, बड़े-बड़े विज्ञापन करती हैं, लेकिन ग्राउंड पर नेटवर्क की हालत बदतर है।
अगर उपभोक्ता पूरा पैसा दे रहा है तो उसे पूरी सेवा भी मिलनी चाहिए।
अब समय आ गया है कि
टेलीकॉम कंपनियों की जवाबदेही तय हो।
आपको भी समस्या है नेटवर्क कि तो साथियों मज़बूती से आवाज उठाओ और कमेंट्स में विरोध दर्ज करें।
@JioCare@reliancejio@airtelindia@Airtel_Presence
#NetworkProblem #TelecomCompanies #ConsumerRights
Thanks for the response Ankur.Please stop giving these standard network fluctuation excuses.Escalated this issue to your Technical/L2 Support Team immediately and ask them to manually refresh the 5G Provisioning Profile against my SIM card in your HLR database."@Airtel_Presence
Thanks for the response Ankur.Please stop giving these standard network fluctuation excuses.Escalated this issue to your Technical/L2 Support Team immediately and ask them to manually refresh the 5G Provisioning Profile against my SIM card in your HLR database."@Airtel_Presence
"Thanks for the response Ankur.Please stop giving these standard network fluctuation excuses.Escalated this issue to your Technical/L2 Support Team immediately and ask them to manually refresh the 5G Provisioning Profile against my SIM card in your HLR database."@Airtel_Presence
"Extremely frustrated with @Airtel_Presence. No 5G coverage, 4G speeds are constantly dropping, and services barely work.Customer care gives zero help they keep falsely claiming my updated 5G device isn't 5G compatible.Been told 'technical teams 0results @airtelindia@airtelnews
"Extremely frustrated with @Airtel_Presence. No 5G coverage, 4G speeds are constantly dropping, and services barely work.Customer care gives zero help they keep falsely claiming my updated 5G device isn't 5G compatible.Been told 'technical teams 0results @airtelindia@airtelnews
अगर देश को आजाद कराने वाले शहीदों ने ये सोचा होता की आजादी का महोत्सव तो आगे आने वाली पीढ़ी को मिलेगा तो आज हम आजाद देश के नागरिक नही होते !
सुधार तभी होगा जब सुधार के लिए आवाज हर व्यक्ति उठाएगा
#ssc#dopt#ssc_reform#reform_in_ssc@DoPTGoI